खतियान कैसे चेक करें ऑनलाइन 2024

खतियान कैसे चेक करें ऑनलाइन khatiyan kaise check kare : खतियान एक प्रकार का दस्तावेज होता है, जिसमें जमीन और मोजे के बारे में सारी जानकारी छपी हुई होती है। पहले जहां खतियान प्राप्त करने के लिए लोगों को राजस्व डिपार्टमेंट के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे या फिर अपनी ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ते थे। वहीं अब अधिकतर राज्यों के द्वारा ऑनलाइन खतियान निकालने की सुविधा दी जाने लगी है।

इसलिए लोग बिना पैसे खर्च किए हुए साथ ही बिना कहीं गए हुए घर बैठे ही ऑनलाइन खतियान निकाल सकते हैं। भारत के अधिकतर राज्यों में ऑनलाइन खतियान निकालने की सुविधा उपलब्ध है। इस आर्टिकल में आज हम आपको “खतियान कैसे निकाले” अथवा “खतियान कैसे चेक करें” की जानकारी दे रहे हैं।

khatiyan check download

खतियान क्या है ?

यह एक प्रकार का जमीन से संबंधित गवर्नमेंट रिकॉर्ड होता है। खतियान के अंदर जमीन किस व्यक्ति के नाम पर है, इसकी जानकारी दर्ज होती है। इसके अलावा जमीन का खाता खसरा, जमाबंदी नंबर भी खतियान में लिखा हुआ होता है। खतियान दस्तावेज अलग-अलग राज्यों के द्वारा सिर्फ अपने राज्य के जमीन मालिकों के नाम पर जारी किया जाता है।

कुछ जगह पर इसे अलग नामों से भी जानते हैं। बिहार सरकार के द्वारा भी खतियान जारी करने का काम बिहार गवर्नमेंट का राजस्व और भूमि सुधार डिपार्टमेंट करता है। खतियान को अधिकार अभिलेख अथवा भूलेख भी कहा जाता है।

अगर आप किसी जमीन को खरीदने जा रहे हैं या फिर किसी प्लॉट को लेने जा रहे हैं और आपको उस जमीन की जानकारी हासिल करनी है तो आप घर बैठे ही खतियान प्राप्त कर सकते हैं तथा जमीन के मालिक का नाम, क्षेत्रफल, खाता संख्या, चौहद्दी, मौजा, जमाबंदी नंबर जैसी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

खतियान कैसे चेक करें ?

भारत के अधिकतर राज्यों के द्वारा खतियान चेक करने की सुविधा ऑनलाइन किसी न किसी पोर्टल के द्वारा दी जाती है। इसलिए अगर आप खतियान चेक करना चाहते हैं तो अपने राज्य के डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू एंड लैंड रिफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें और आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए खतियान चेक करें।

फिलहाल हम आपको यहां पर बिहार राज्य में ऑनलाइन खतियान को कैसे चेक किया जाता है, इसकी जानकारी दे रहे हैं। इस प्रकार से जो लोग बिहार राज्य के निवासी हैं वह घर बैठे ऑनलाइन खतियान चेक कर सकते हैं। दूसरे राज्य के निवासी भी अपने राज्य के खतियान चेक करने वाली वेबसाइट पर जा सकते हैं और खतियान को देख सकते हैं अथवा चेक कर सकते हैं।

नीचे आपके साथ हमने बिहार खतियान चेक करने का तरीका शेयर किया हुआ है।

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में किसी भी ब्राउज़र में डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू एंड लैंड रिफॉर्म बिहार की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। नीचे हमने आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दिया हुआ है।
  • विजिट वेबसाइट : land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको खाता देखे वाला ऑप्शन मिलेगा। इस पर आपको क्लिक करना है। अगर आप अंग्रेजी भाषा में यह प्रक्रिया कर रहे हैं तो आपको सी अकाउंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आगे आपकी स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन पेज ओपन होगा जिसमें आपको पूरे बिहार राज्य का नक्शा दिखाई देगा। इस नक्शे में से आप जिस जिले के निवासी है आपको उस जिले के नाम के ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके द्वारा चुने गए जिले का नक्शा ओपन हो जाएगा, जिसके अंतर्गत आपको अपनी तहसील का नाम दिखाई देगा। आपको अपनी तहसील के नाम के ऊपर ही क्लिक कर देना है।
  • अब आपको नीचे दी गई जानकारी दिखाई देंगी। 1. कुल अंचल, 2. कुल मौजा, 3. कुल खाताधारी, 4. कुल खाता, 5. कुल खेसरा।
  • आपको ऊपर दी गई जानकारी मे से कुल अंचल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मौजा वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और आप जिस मौजा से हैं उसे आपको दर्ज करना है।
  • मौजा का सिलेक्शन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नीचे की साइड एक लिस्ट ओपन होगी।
  • अब आप ओपन हुई लिस्ट में उस मौजा के सभी लोगों की जमीन की जानकारी देख सकेंगे जिस मौजा का सिलेक्शन आपने किया है। इसके अलावा आप खातेदार के नाम से भी जमीन की जानकारी देख सकते हैं।

आप चाहे तो मौजा के अंतर्गत शामिल लोगों की सभी जमीन की जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा आप नाम से या फिर अकाउंट नंबर से भी जानकारी देख सकते हैं साथ ही अगर आप अपने नाम से जानकारी देखना चाहते हैं तो आपको अपने नाम को खोज कर देखे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

खतियान डाउनलोड कैसे करें ?

पहले के समय में बिहार राज्य के खतियान को हासिल करने के लिए काफी समय खराब होता था। परंतु जब से सरकार के द्वारा बिहार खतियान ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है, तब से आसानी से व्यक्ति को खतियान प्राप्त हो जा रहा है और उसे गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर भी नहीं काटने पड़ रहे हैं। इस प्रकार से अगर आप खतियान को डाउनलोड करना चाहते हैं तो बिहार खतियान डाउनलोड करने का तरीका नीचे बताया गया है।

  • बिहार खतियान पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी ब्राउज़र में बिहार की भूमि एवं राजस्व डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको ऊपर दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना बिहार खतियान ऑनलाइन ओपन कर लेना है।
  • जब आपका बिहार खतियान आपके डिवाइस की स्क्रीन पर आ जाए, तब आपको डबल क्लिक करना है। ऐसा करने पर आपको प्रिंट वाला ऑप्शन मिलेगा।
  • प्रिंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप खतियान का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • अगर आप यह प्रक्रिया फोन में कर रहे हैं तो आप चाहे तो स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं या फिर से सेव एस पीडीएफ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके बिहार खतियान को पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।

राज्यवार खतियान कैसे निकाले ?

अगर आप बिहार राज्य के अलावा किसी दूसरे राज्य में रहते हैं और आप अपने राज्य का खतियान निकालना चाहते हैं। तो इसके लिए यहाँ टेबल में हमने राज्य का नाम और खतियान निकालने का लिंक दे रहे है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामखतियान निकाले
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

खतियान में क्या-क्या होता है ?

खतियान में खतियान धारी व्यक्ति का नाम होता है। इसके अलावा उसके पिता का नाम होता है, साथ ही उसके गांव का नाम भी होता है। इसके अलावा खतियान में व्यक्ति की जाति, थाना नंबर, अंचल का नाम, जिला का नाम, राज्य का नाम, खाता नंबर, खसरा नंबर, जमीन की चौहद्दी, जमीन का दखल और दखल का स्वरूप, जमाबंदी नंबर की जानकारी भी छपी हुई होती है। इसके साथ ही साथ खतियान में किसान के हर प्लॉट का क्षेत्रफल एकड़,डेसिमल और हेक्टेयर में छपा हुआ होता है।

सामान्य प्रश्न (FAQ)

खतियान चेक करने की वेबसाइट क्या है ?

ऑनलाइन खतियान चेक करने की वेबसाइट अलग – अलग राज्य के अनुसार अलग – अलग है। सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने खुद की वेबसाइट उपलब्ध कराया है। सभी राज्यों का खतियान चेक करने की वेबसाइट लिंक हमने इस पोस्ट में ऊपर दे दिया है।

खतियान डाउनलोड करने में कितना पैसा लगता है ?

ऑनलाइन खतियान डाउनलोड करने में कोई भी पैसा नहीं लगता है। ये बिलकुल फ्री सुविधा है। कोई भी व्यक्ति राजस्व विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने जमीन का खतियान फ्री में डाउनलोड कर सकता है।

ऑफलाइन खतियान कैसे निकाले ?

अगर आपको ऑनलाइन खतियान निकालने में कोई परेशानी आ रही हो तब ऑफलाइन खतियान निकाल सकते है। इसके लिए राजस्व विभाग के कार्यालय में जाइये और लिखित आवेदन करें। आवेदन करने के बाद आपको खतियान की कॉपी मिल जायेगा।

सारांश –

खतियान चेक या डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाइये। इसके बाद अपना जिला, तहसील एवं मौजा का नाम चुनें। फिर अपने जमीन का खसरा नंबर या जमीन मालिक का नाम से खतियान खोजें। जैसे ही नाम मिल जाये उसे सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद जमीन का खतियान स्क्रीन में खुल जाएगी। इसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते है।

इस पोस्ट में हमने खतियान कैसे निकाले इसके बारे में विस्तार से जानकारी दिया है। अगर आपको ऑनलाइन खतियान चेक करने में कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। इस वेबसाइट पर हम भू अभिलेख से सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी प्रदान करते है। आप गूगल सर्च बॉक्स में bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है।

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

3 thoughts on “खतियान कैसे चेक करें ऑनलाइन 2024”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें