उड़ीसा भूलेख खतियान चेक कैसे करें 2024

उड़ीसा भूलेख खतियान चेक कैसे करें 2024 bhulekh odisha khatiyan : अगर आप ओड़िशा राज्य के किसी भी जिले के निवासी है तो अपने खेत, प्लाट या जमीन का भूलेख लैंड रिकॉर्ड की जरुरत कभी न कभी पड़ती ही रहती होगी। ऐसे में हम तहसील कार्यालय के चक्कर लगाते रहते है। लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा ऑनलाइन खसरा खतियान डाउनलोड या प्रिंट कर सकेंगे।

आज लगभग सभी राज्य शासन ने भूलेख विवरण ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। जिसके कारण लोग अब घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा अपने जमीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर रहे है। इसी क्रम में ओड़िशा सरकार ने भी भूलेख वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है, जिसका नाम है – bhulekh.ori.nic.in ओड़िशा के कोई भी निवासी इस वेब पोर्टल में जाकर अपने जमीन का खतियान नंबर के द्वारा लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन निकाल सकता है। तो चलिए शुरू करते है।

Bhulekh Odisha Khatiyan Online

जानकारीओडिशा भूलेख खतियान (odisha bhulekh khatiyan)
माध्यमऑनलाइन (Online)
राज्यओड़िशा (odisha)
विभागराजस्व विभाग ओड़िशा
लाभफ्री भूलेख खतियान चेक
आधिकारिक वेबसाइटbhulekh.ori.nic.in

भूलेख उड़ीसा खतियान चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

1. bhulekh.ori.nic.in में जाइये

भूलेख उड़ीसा चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन करें। जैसे-गूगल क्रोम ब्राउज़र। इसके बाद सर्च बॉक्स में टाइप कीजिये – bhulekh.ori.nic.in और सर्च करें। या आप सीधे यहाँ से भी वेबसाइट पर जा सकते है – Link

2. खतियान नंबर चुनें

वेबसाइट खुल जाने के बाद सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करें। इसके बाद तहसील और विलेज भी सेलेक्ट कर लें। अब Khatiyan के विकल्प को सेलेक्ट करके अपने जमीन का खतियान नंबर सेलेक्ट करें। सभी डिटेल सेलेक्ट करने के बाद ROR Front Page के विकल्प पर क्लिक करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

bhulekh-odisha-khatiyan

3. bhulekh odisha विवरण देखें

जैसे ही अपने जमीन का खतियान नंबर सेलेक्ट करके सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर भूलेख विवरण ओपन हो जायेगा। यहाँ आप अपने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी देख सकते है।

भूलेख-ओडीशा

4. Back Page देखें

खतियान का अन्य विवरण बैक पेज में भी उपलब्ध है। इसे देखने के लिए सबसे नीचे RoR Back Page विकल्प को सेलेक्ट करें। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –

भूलेख-ओडीशा

जैसे ही बैक पेज पर क्लिक करेंगे, आपके खतियान की अन्य विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

odisha-khatiyan

5. भूलेख उड़ीसा डाउनलोड करें

आप अपने खेत, प्लाट या जमीन का खतियान विवरण डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए स्क्रीन पर सबसे नीचे Print के विकल्प को सेलेक्ट करें –

hulekh-odisha-khatiyan-print

6. Plot, Tenant से भूलेख ओडीशा देखें

खतियान नंबर के द्वारा भूलेख विवरण तो देख ही सकते है। इसके अलावा plot और tenant से भी डिटेल प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए दिए गए निर्धारित ऑप्शन में plot या tenant के विकल्प को सेलेक्ट करें और आगे की प्रोसेस को फॉलो करें।

bhulekh-odisha-plot-

ओडिशा के जिलों की लिस्ट जिनका भूलेख खतियान ऑनलाइन उपलब्ध है –

भूलेख ओडिशा खतियान ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए किन किन जिलों का उपलब्ध है उसकी पूरी लिस्ट यहाँ दिया गया है। इस सूची में दिए गए जिलों का bhulekh orissa घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।

Angul (अंगुल)Keonjhar (केंदुझार)
Boudh (बौद्ध)Kalahandi (कालाहांडी)
Balangir (बलांगीर)Kandhamal (कंधमाल)
Bargarh (बरगढ़)Koraput (कोरापुट)
Balasore (बालासोर)Kendrapara (केंद्रपाड़ा)
Bhadrak (भद्रक)Malkangiri (मलकानगिरी)
Cuttack (कटक)Mayurbhanj (मयूरभंज)
Deogarh (देवगढ़)Nabarangpur (नबरंगपुर)
Dhenkanal (ढेंकनाल)Nuapada (नुआपाड़ा)
Ganjam (गंजम)Nayagarh (नयागढ़)
Gajapati (गजपति)Puri (पुरी)
Jharsuguda (झारसुगुडा)Rayagada (रायगडा)
Jajpur (जाजपुर)Sambalpur (संबलपुर)
Jagatsinghapur (जगतसिंहपुर)Subarnapur (सुबर्णपुर)
Khordha (खोरधा)Sundargarh (सुंदरगढ़)

सारांश –

भूलेख उड़ीशा खतियान ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट bhulekh.ori.nic.in को ओपन कीजिये। इसके बाद अपना जिला, तहसील और गांव का नाम चुनें। फिर खतियान नंबर सेलेक्ट करके सबमिट कर दें। इसके बाद जमीन का भूलेख खतियान स्क्रीन में खुल जायेगा। इसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते है।

जमीन का नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन

सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं

ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें

जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें ऑनलाइन

भूलेख उड़ीसा खतियान चेक और डाउनलोड कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अगर इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो या लैंड रिकॉर्ड निकालने में किसी भी तरह की कोई परेशानी आ रही हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछिए। हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

भूलेख ओडिशा ऑनलाइन निकालने की जानकारी आपको पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। कभी भी आपको भूलेख एवं भू नक्शा देखना हो तो गूगल पर bhulekhbhunaksha.in टाइप करके सर्च करें। इस साइट पर सभी राज्यों का भूलेख और भू नक्शा देखने की जानकारी बताया जाता है। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

3 thoughts on “उड़ीसा भूलेख खतियान चेक कैसे करें 2024”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें