भूमि जानकारी ऑनलाइन चेक कैसे करें 2024

भूमि जानकारी ऑनलाइन : यहां हम जानेंगे कि online bhumi jankari चेक कैसे करें ? आज जमीन की जानकारी मालूम करना हो तो कही जाने की जरुरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के तहत अधिकांश जानकारी घर बैठे मिल रही है। इसी तरह राजस्व विभाग की जानकारी जैसे – भूलेख, भू नक्शा, अपना खाता, अधिकार अभिलेख, जमीन का सरकारी रेट आदि ऑनलाइन चेक कर सकते है। पहले जब हमें अपने जमीन की कोई जानकारी या दस्तावेज चाहिए होता था तो राजस्व विभाग में जाकर आवेदन देते थे। तब जाकर हमें जानकारी प्राप्त होती थी। लेकिन अब बिना सरकारी दफ्तर जाए भूमि की जानकारी देख सकते है।

सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने भूमि या जमीन की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल बनाया है। जहाँ आप अपने खेत, प्लाट, घर या किसी भी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हो। लेकिन अधिकांश लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं है, जिससे अभी भी वे भूमि सम्बंधित जानकारी सरकारी कार्यालय या राजस्व विभाग के अधिकारी के पास जाते है। लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के लिए बाद घर बैठे सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

भूमि जानकारी ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

अलग अलग राज्यों ने ऑनलाइन भूमि जानकारी के लिए अलग अलग वेब पोर्टल बनाया है। यानि अगर आप यूपी से है तो आपको upbhulekh.gov.in वेब पोर्टल में जाना होगा और अगर आप छत्तीसगढ़ से है तब bhuiyan.cg.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसी तरह अलग अलग राज्यों की अलग अलग वेब पोर्टल मौजूद है। चलिए एक राज्य उत्तर प्रदेश की भूमि जानकारी चेक कैसे करना है, इसके बारे में आपको बताते है। फिर अन्य सभी राज्यों का भी बताएँगे।

स्टेप-1 : upbhulekh.gov.in वेब पोर्टल को में जाइये

सबसे पहले उत्तर प्रदेश की भूमि जानकारी वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसके लिए कोई भी वेब ब्राउज़र खोले और सर्च बॉक्स में upbhulekh.gov.in टाइप करके सर्च करें। या हमने यहाँ इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक भी दे रहे है। जिससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 : विकल्प सेलेक्ट करें

जैसे ही यूपी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाए, स्क्रीन पर भूमि जानकारी दे सम्बंधित अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। ये ऑप्शन है –

  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें
  • खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखें
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान

इसमें से आपको जो भी जानकारी चाहिए उसे सेलेक्ट करें। जैसे अगर आपको खसरा खतौनी की जानकारी चाहिए तब विकल्प में खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

select-bhumi-jankari-option

स्टेप-3 : जनपद, तहसील एवं ग्राम का नाम चुनें

अगले स्टेप में कॅप्टचा वेरिफिकेशन का ऑप्शन आएगा। यहाँ कॅप्टचा कोड वेरीफाई करें। इसके बाद जिस जनपद का भूमि जानकारी आप देखना चाहते है, उस जनपद का नाम सेलेक्ट करें। फिर तहसील एवं ग्राम का नाम भी चुनें।

select-janpad-tehsil-village

स्टेप-4 : भूमि जानकारी देखने का विकल्प चुनें

इसके बाद स्क्रीन पर भूमि की जानकारी यानि खतौनी नकल देखने के लिए अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे। ये विकल्प है –

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें

आप इन सभी विकल्प के द्वारा अधिकार अभिलेख की नकल चेक कर सकते है। चलिए इसमें से एक विकल्प खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें को सेलेक्ट करें। फिर सर्च बॉक्स में भूमि/जमीन का खसरा/गाटा संख्या भरकर खोजें बटन पर क्लिक करें।

search-khasra-number

स्टेप-5 खसरा/गाटा संख्या सेलेक्ट करें

जैसे आप अपने जमीन का खसरा/गाटा संख्या भरकर सर्च करेंगे, स्क्रीन पर उसकी लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ उसे सेलेक्ट करके उद्धरण देखें विकल्प को चुनें। जैसे हमने स्क्रीनशॉट में बताया है।

select-khasra-number

स्टेप-6 : भूमि की जानकारी चेक करें

जैसे ही खसरा/गाटा संख्या सेलेक्ट करके उद्धरण देखें बटन पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर कॅप्टचा वेरिफिकेशन आएगा। यहाँ दिए गए कॅप्टचा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरकर वेरीफाई करें। जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा स्क्रीन पर भूमि जानकारी यानि खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल खुल जायेगा। इसे आप चेक कर सकते है।

भूमि-की-जानकारी

भूमि जानकारी ऑनलाइन चेक करने के लिए राज्यवार लिंक

ऊपर हमने एक राज्य उत्तर प्रदेश की भूमि जानकारी ऑनलाइन चेक कैसे करें इसके बारे में बताया। ठीक इसी तरह अन्य राज्यों की भूलेख वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। नीचे हमने राज्य का नाम और bhumi jankari check करने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को सेलेक्ट करें। वहां आपको भूमि जानकारी देखने की सम्पूर्ण जानकारी मिल जायेगा।

राज्य का नाम भूमि जानकारी
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सारांश :

भूमि जानकारी ऑनलाइन चेक कैसे करें, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब सभी राज्यों का खाता खतौनी, भू नक्शा, अधिकार अभिलेख, जमीन का सरकारी रेट आदि घर बैठे मालूम किया जा सकेगा। अगर जानकारी चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

Bhumi jankari ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी जानकारी सभी राज्यों के निवासियों के लिए काफी उपयोगी है। अगर इस पोस्ट को उन्हें व्हाट्सएप्प और फेसबुक में शेयर करते है तब काफी लोगों की मदद किया जा सकता है। इस वेबसाइट पर राजस्व विभाग की जानकारी जैसे – भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकॉर्ड, रजिस्ट्री आदि की जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप ऐसी ही नई नई उपयोगी जानकारी पाना चाहते है तो गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें