Bhumi Jankari Bihar 2024 ऑनलाइन कैसे देखें

Bhumi Jankari Bihar 2024 : यहाँ हम जानेंगे कि ऑनलाइन भूमि जानकारी बिहार कैसे देखें ? भूमि यानि खेत, प्लाट, घर आदि राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है। पहले जब भी हमें भूमि की जानकारी जैसे – अपना खाता, अधिकार अभिलेख, भू नक्शा, MVR या सर्किल रेट आदि की जानकारी चाहिए होता था तब हमें राजस्व विभाग के कार्यालय जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करना होता था। लेकिन अब सुविधा ऑनलाइन हो चुकी है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से bhoomi jankari प्राप्त कर सकता है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने भूमि जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर राजस्व सम्बंधित सभी जानकारी और सुविधाएँ मुहैया कराई गई। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने इसका लाभ नहीं ले पा रहे है और अभी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटते है। लेकिन इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आप बहुत ही आसानी से अपने भूमि यानि खेत, प्लाट, घर से सम्बंधित जानकारी देख पाएंगे और अन्य राजस्व संबंधी सुविधाओं का उपयोग कर पाएंगे। तो चलिए शुरू करते है।

भूमि जानकारी बिहार क्या है ?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने भूमि जानकारी वेब पोर्टल पर अलग अलग सुविधाएँ प्रदान किया है। जिसका लाभ बिहार के निवासियों को मिलेगा। इन सुविधाओं की लिस्ट नीचे दिया गया है –

  • Land Record Bihar
  • View MVR
  • View Registered Document
  • View Web Copy (WC)
  • IGRS Bihar

इसके अलावा अन्य सुविधाएँ भी मिलेगा जो राजस्व सम्बन्धी कार्यों में काम आता है। बिहार के निवासी इन सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते है। चलिए हम एक एक करके जानते है कि ऑनलाइन भूमि जानकारी कैसे चेक करें।

बिहार के जिलों का नाम जिनका भूमि जानकारी ऑनलाइन देख सकते है –

यहाँ हमने उन सभी जिलों का नाम दे रहे है जिनका bhumi jankari जैसे – land records, apna khata, mvr आदि विवरण ऑनलाइन उपलब्ध है। इन सभी जिलों के निवासी इस सुविधा का लाभ घर बैठे ऑनलाइन ले पाएंगे।

नालंदा – Nalandaमधेपुरा – Madhepura
सुपौल – Supaulलखीसराय – Lakhisarai
अररिया – Arariaकिशनगंज – Kishanganj
अरवल – Arwalमधुबनी – Madhubani
औरंगाबाद – Aurangabadमुंगेर – Monghyr
बाँका – Bankaमुजफ्फरपुर – Muzaffarpur
बेगूसराय – Begusaraiनवादा – Nawada
भागलपुर – Bhagalpurपटना – Patna
भोजपुर – Bhojpurपूर्णिया – Purnea
बक्सर – Buxarरोहतास – Rohtas
दरभंगा – Darbhangaसहरसा – Saharsa
पूर्वी चम्पारण – East Champaranसमस्तीपुर – Samastipur
गया – Gayaसारन – Saran
गोपालगंज – Gopalganjशेखपुरा – Shiekhpura
जमुई – Jamuiशिवहर – Sheohar
जहानाबाद – Jehanabadसीतामढ़ी – Sitamarhi
कैमूर – Kaimurसीवान – Siwan
कटिहार – Katihar वैशाली – Vaishali
खगड़िया – Khagariaपश्चिमी चम्पारण – West Champaran

Online Bhumi Jankari Bihar कैसे देखें 2024

भूमि जानकारी वेब पोर्टल पर अलग अलग सुविधाएँ मिलती है। इसमें से जो सबसे महत्वपूर्ण land record यानि अपना खाता चेक करना है। चलिए सबसे पहले हम इसी की जानकारी देखते है।

भूमि जानकारी अपना खाता बिहार कैसे देखें ?

स्टेप-1 : सबसे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करें और lrc.bih.nic.in टाइप करके सर्च करें। या हमने इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक भी यहाँ दे दिया है। इससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 : जैसे ही वेबसाइट खुल जाये, स्क्रीन पर आपको अलग अलग ढेर सारे विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ सबसे ऊपर अपना खाता देखें का विकल्प मिलेगा। Land Record Bihar चेक करने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

select-apna-khata-dekhen

स्टेप-3 : इसके बाद एक मैप खुलेगा। इसमें बिहार के सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। आप जिस जिले से है या जिस जिले का भूमि जानकारी चाहते है उस जिले का नाम मैप में सेलेक्ट करें। जैसे – मुजफ्फरपुर।

select-district

स्टेप-4 : जिला सेलेक्ट करने के बाद फिर से एक मैप खुलेगा। इसमें आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिले के अंतर्गत आने वाले सभी अंचलों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आप जिस अंचल से है या जिस अंचल का अपना खाता देखना चाहते है उसे सेलेक्ट करें।

select-anchal

स्टेप-5 : अंचल सेलेक्ट करने के बाद एक नई पेज खुलेगा। यहाँ आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी मौजा की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें आप जिस मौजा से है उसका नाम सेलेक्ट करें। फिर खोजने के विभिन्न विकल्प में से मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर खाता खोजें बटन पर क्लिक करें।

select-mauza

स्टेप-6 : जैसे ही मौजा सेलेक्ट करके खाता खोजें विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, उस मौजा के अंतर्गत आने वाले सभी रैयतधारी का नाम दिखाई देगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम खोजें। नाम मिल जाने पर नाम के सामने अधिकार अभिलेख देखें के विकल्प पर क्लिक कीजिये।

select-owner-name

स्टेप-7 : जैसे ही रैयतधारी के नाम सामने दिए गए विकल्प देखें पर क्लिक करेंगे, एक नई टैब में अधिकार अभिलेख की नक़ल यानि अपना खाता नकल खुल जायेगा। इसमें आप भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी देख सकते हो।

भूमि-जानकारी-देखें

MVR Circle Rate जमीन का सरकारी रेट बिहार कैसे देखें ?

भूमि जानकारी वेब पोर्टल पर सर्किल रेट चेक करने की सुविधा भी है। इससे आप बिहार के अलग अलग जिलों में अलग अलग प्रकार के जमीन का सरकारी कीमत चेक कर सकते हो। इसके लिए सबसे पहले bhumijankari.bihar.gov.in वेबसाइट में जाइये। इसके बाद Bhumi Jankari Services लिस्ट में View MVR विकल्प को सेलेक्ट करें।

इसके बाद सबसे पहले Registration Office सेलेक्ट करें। फिर Circle Name, Thana Code और Land Type सेलेक्ट करें। जैसे ही सभी डिटेल्स सेलेक्ट करेंगे स्क्रीन पर आपको MVR Details यानि सर्किल रेट दिखाई देगा। इसमें आप कृषि भूमि, आवासीय भूमि और व्यावसायिक भूमि का सरकारी रेट देख सकते है।

mvr-circle-rate

Registered Document कैसे खोजें ?

अलग अलग मापदंड के अनुसार प्रॉपर्टी डिटेल्स खोजना चाहते है तो ये सुविधा आपके काम आएगी। इसके लिए सबसे पहले bhumijankari.bihar.gov.in को ओपन करें। बिहार भूमि जानकारी वेब पोर्टल ओपन हो जाने के बाद Bhumi Jankari Services में View Registered Document ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

इसके बाद स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। इसमें आप अलग अलग मापदंड के अनुसार संपत्ति का विवरण खोज सकते है। यहाँ आपको जिस टाइप का विवरण चाहिए उसके ऑप्शन को सेलेक्ट करें और डिटेल्स एंटर करें। फिर दिए गए Search बटन के द्वारा सर्च करें।

search-registered-property

भूमि जानकारी बिहार से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 : Bhumi Jankari Bihar देखने की वेबसाइट क्या है ?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने भूमि जानकारी जैसे – अपना खाता जमाबंदी, अधिकार अभिलेख, सर्किल या जमीन का सरकारी रेट आदि चेक करने करने के लिए वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इसका वेब एड्रेस है – bhumijankari.bihar.gov.in

प्रश्न 02 : ऑनलाइन बिहार भूमि जानकारी कैसे देखें ?

इसके लिए सबसे पहले राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in को ओपन करें। इसके बाद Bhumi Jankari Services की लिस्ट मिलेगा। इसमें आप मनचाहे सर्विस को सेलेक्ट करें और आगे की प्रक्रिया का पालन करें।

प्रश्न 03 : अपना खाता बिहार कैसे देखें ऑनलाइन ?

अपना खाता नकल देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lrc.bih.nic.in को ओपन करें। इसके बाद मैप में अपना जिला और अंचल का नाम सेलेक्ट करें। फिर मौजा की लिस्ट में अपना मौजा का नाम चुनें। इसके बाद रैयतधारी की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें अपना नाम सेलेक्ट करके अपना खाता जमाबंदी ऑनलाइन देख सकते है।

प्रश्न 04 : भूमि की जानकारी ऑनलाइन नहीं मिले तब क्या करें ?

अगर आपको bhoomi jankari वेब पोर्टल पर अपने भूमि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने में कोई परेशानी आ रही हो तब आप अपने अंचल के राजस्व विभाग कार्यालय में संपर्क करें। आप निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन देकर अपने जमीन से सम्बंधित जानकारी जैसे – अपना खाता नकल, भू नक्शा, सर्किल रेट आदि प्राप्त कर सकते हो।

सारांश -:

Bhumi jankari bihar 2024 ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल तरीका यहाँ बताया गया है। अब बिहार के कोई भी निवासी घर बैठे भूमि की जानकारी प्राप्त कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या भूमि जानकारी से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

भूमि जानकारी ऑनलाइन चेक करने की जानकारी हमारे सभी बिहार के निवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। अगर आप इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प और फेसबुक में शेयर करते है तो उन्हें काफी मदद मिल सकती है। इस वेबसाइट पर भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकार्ड्स से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप ऐसे ही उपयोगी और लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

12 thoughts on “Bhumi Jankari Bihar 2024 ऑनलाइन कैसे देखें”

  1. Mera Jamin hai jo. Dhadhwa Bhawani e me thana no 399.me.padta hai jiska jamabandi no hai 816.lekin khata khesra nahi hai kya kare bataiye

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें