खेत किसके नाम है ऐसे जाने ऑनलाइन

खेत किसके नाम है कैसे जाने ऑनलाइन khet kiske naam par hai : खेत जमीन प्लाट से सम्बंधित रिकॉर्ड राजस्व विभाग के पास रहती है। पहले जब हमें किसी भी जमीन की जानकारी चाहिए होता था तब सरकारी दफ्तर में जाना पड़ता था। लेकिन अब राजस्व सम्बंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। जिससे अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा खेत किसके नाम पर है ये पता कर सकेंगे।

खेत किसके नाम पर है ये जानने के लिए राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद रिकॉर्ड चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। लेकिन अधिकांश लोगों को खेत का रिकॉर्ड चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे हैं कि खेत किसके नाम है कैसे पता करें ? तो चलिए शुरू करते है।

खेत किसके नाम है ऑनलाइन ऐसे पता करें

स्टेप-1 खेत चेक करने की वेबसाइट खोलें

खेत किसके नाम है ये जानने के लिए सबसे पहले हमें खेत चेक करने की वेबसाइट यानि भूअभिलेख की वेबसाइट ओपन करना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में bhuiyan.cg.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे भूलेख की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Get B1/P।। विकल्प को चुनें

भूअभिलेख की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर जमीन से सम्बंधित जानकारी चेक करने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें जमीन किसके नाम पर है ये देखना है इसलिए यहाँ Civil Services में Get B1/P।। विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

khet-kiske-naam-par-hai

स्टेप-3 जिला, तहसील एवं ग्राम का नाम चुनें

अब एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने ब्लॉक का नाम चुनें। फिर अपने रा.नि. ग्राम और पटवारी हल्का नंबर को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

khet-kiske-naam-par-hai

स्टेप-4 खेत का खसरा क्रमांक दर्ज करें

अब खेत किसके नाम पर है ये चेक करने के लिए खसरा वार विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर उस खेत का खसरा क्रमांक दर्ज करें जिसे चेक करना चाहते है। खसरा नंबर एंटर करने के बाद देखें बटन को चुनें।

khet-kiske-naam-par-hai

स्टेप-5 खेत किसके नाम है जाने

जैसे ही खेत का खसरा क्रमांक वेरीफाई होगा, उसकी जानकारी स्क्रीन में खुल जाएगी। इसमें रिपोर्ट सेक्शन में भूस्वामी का नाम दिया होगा। यहाँ आप चेक कर सकते है कि खेत किसके नाम है।

khet-kiske-naam-par-hai

यहाँ हमने एक राज्य के माध्यम से आपको बताया की खेत किसके नाम पर है कैसे जाने। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं खेत किसके नाम है ये जानने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

खेत किसके नाम पर है ये ऑनलाइन चेक करने की राज्यवार लिंक

राज्य का नामखेत किसके नाम है
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

खेत किसके नाम है कैसे जाने ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा खेत किसके नाम पर है पता कर पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या भूअभिलेख से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

खेत किसके नाम पर है ये ऑनलाइन पता करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भू अभिलेख से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें