हरियाणा भूलेख जमाबंदी चेक कैसे करें 2024

हरियाणा भूलेख जमाबंदी चेक कैसे करें 2024 haryana bhulekh : राजस्व विभाग ने भू अभिलेख हरियाणा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। अब आप अपने खेत, प्लाट या जमीन का भूलेख नकल जमाबंदी हरियाणा अब ऑनलाइन निकाल सकते है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। अगर आपको नहीं पता कि अपने जमीन का भूलेख डिटेल कैसे देखते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। इस आर्टिकल में आपको स्टेप by स्टेप बताया जायेगा कि घर बैठे ऑनलाइन जमाबंदी की नकल haryana कैसे निकालते है।

हरियाणा के हमारे बहुत से किसान भाइयों और निवासियों को haryana bhulekh देखने की जानकारी नहीं होने के कारण भूलेख विवरण के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाते रहते है। लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपने जमीन का पूरा ब्यौरा निकाल सकेंगे। आपसे निवेदन है कि भूलेख निकालने की प्रोसेस को ध्यान से और पूरा पढ़ें। ताकि आप जब चाहे तब अपने खेत, प्लाट या जमीन का जमाबंदी की नकल haryana निकाल सकें। तो चलिए शुरू करते है।

हरियाणा भूलेख जमाबंदी चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

1. jamabandi.nic.in को में जाइये

haryana bhulekh जमाबंदी चेक करने के लिए सबसे पहले आपको जमाबंदी देखने की वेबसाइट jamabandi.nic.in पर जाना है। या आप यहाँ से भी डायरेक्ट वेबसाइट को ओपन कर सकते हो – Haryana Land Record Documents

2. Jamabandi Nakal विकल्प को चुनें

वेबसाइट खुल जाने के बाद मेनू में Jamabandi विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर उसके नीचे Jamabandi Nakal for Checking का विकल्प आएगा। इसे ही सेलेक्ट करना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

haryana-bhulekh-jamabandi-nakal

3. जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करे

इसके बाद जमाबंदी नक़ल देखने के लिए अलग-अलग विकल्प आएंगे। अपने नाम से भूलेख डिटेल देखने के लिए यहाँ By owner Name विकल्प को सेलेक्ट करे। फिर अपना जिला, तहसील और गांव चुने। फिर जमाबंदी का वर्ष चुने।

bhulekh-haryana-jamabandi-nakal

4. ओनर लिस्ट में अपना नाम चुनिए

अब Owner list विकल्प में निजी विकल्प को चुनिए। इसके बाद नीचे उस गांव की सभी निजी जमीन मालिक का नाम स्क्रीन पर आ जायेगा। इसमें आपको अपना नाम सर्च करके सेलेक्ट करना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

जमाबंदी हरियाणा

5. Nakal विकल्प में जाइये

लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट करने के बाद नीचे Khewat, Khatauni नंबर दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले Nakal का विकल्प मिलेगा। अपना जमाबंदी नक़ल देखने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करे –

जमाबंदी हरियाणा

6. haryana bhulekh चेक करें

जैसे ही Nakal विकल्प पर जायेंगे, स्क्रीन पर आपके जमीन का जमाबंदी नक़ल खुल जाएगा। इसमें आप सभी जानकारियों देख सकते हो। जैसे – खेवट या जमाबंदी नंबर, खसरा नंबर, जमीन के मालिक का नाम इत्यादि।

जमाबंदी हरियाणा

7. भूलेख हरियाणा जमाबंदी डाउनलोड करें

जमाबंदी हरयाणा ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन पर जमाबंदी नक़ल ओपन हो जाने के बाद इसे चाहे तो आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए नीचे साइड में Take Print आइकॉन को सेलेक्ट कीजिये। नीचे स्क्रीनशॉट में भी आप देख सकते है –

bhulekh-haryana-jamabandi-nakal-download-print

8. खसरा नंबर से भूलेख खसरा खतौनी देखें

ऊपर आपने owner Name यानि जमीन के मालिक के नाम के द्वारा भूलेख हरियाणा नक़ल निकालने के बारे में जाना। इसी तरह आप खेवट, खसरा या म्युटेशन डेट के अनुसार भी भूलेख डिटेल देख सकते हो। बस आपको दिए गए विकल्प को सेलेक्ट करके डिटेल देना है।

haryana jamabandi nakal online

इस तरह हरियाणा के किसान भाई और सभी निवासी अपने खेत, प्लाट या किसी भी जमीन का जमाबंदी नक़ल ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। आप अपने मोबाइल से भी नकल निकाल सकते है। चलिए इसके बारे में भी आपको बताते है।

हरियाणा के जिलों की लिस्ट जिनका भू अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है –

Ambala (अम्बाला)Kurukshetra (कुरुक्षेत्र)
Bhiwani (भिवानी)Mahendragarh (महेंद्रगढ़)
Charkhi Dadri (दादरी)Nuh (नूहं)
Faridabad (फरीदाबाद)Palwal (पलवल)
Fatehabad (फतेहाबाद)Panchkula (पंचकुला)
Gurugram (गुरुग्राम)Panipat (पानीपत)
Hisar (हिसार)Rewari (रेवाड़ी)
Jhajjar (झज्जर)Rohtak (रोहतक)
Jind (जींद)Sirsa (सिरसा)
Kaithal (कैथल)Sonipat (सोनीपत)
Karnal (करनाल)Yamunanagar (यमुनानगर)

भूलेख हरियाणा से सम्बंधित महत्वपूर्ण वेब लिंक

हरियाणा भूलेख से सम्बंधित ये वेब लिंक भी आपके काम आ सकती है। इसलिए कुछ महत्वपूर्ण लिंक को हमने यहाँ दे दिया है। जिससे आप डायरेक्ट उस वेब पोर्टल तक पहुंच सकें –

जमाबंदी ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ जाइये
View Mutation Orders यहाँ जाइये
Check Mutation Status यहाँ जाइये
Property Tax यहाँ जाइये

सारांश –

हरियाणा भूलेख जमाबंदी की नकल ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने के लिए jamabandi.nic.in वेबसाइट को ओपन कीजिये। इसके बाद मेनू में जमाबंदी नकल विकल्प को चुनें। इसके बाद अपने जिला का नाम, तहसील का नाम और गांव का नाम सेलेक्ट करें। अब लिस्ट में जमीन मालिक का नाम चुनें। इसके बाद जमाबंदी नकल खुल जायेगा। यहाँ आप हरियाणा भूलेख चेक या डाउनलोड कर सकते हो।

Bhu Naksha Haryana | हरियाणा भू नक्शा चेक और डाउनलोड कैसे करें

जमीन का नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन

सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं

ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें

जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें ऑनलाइन

Bhulekh Haryana से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 नकल जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन कैसे डाउनलोड प्रिंट करें ?

हरियाणा भूलेख नक़ल जमाबंदी डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल jamabandi.nic.in को ओपन करना है। इसके बाद Owner Khewat, Khasra या Date Of Mutation से जमाबंदी नकल डाउनलोड कर सकते है।

प्रश्न 02 अपने नाम से जमाबंदी हरयाणा ऑनलाइन कैसे निकाले ?

इसके लिए भी आधिकारिक वेब पोर्टल jamabandi.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करना है। फिर jamabandi nakal विकल्प को सेलेक्ट करें। इसके बाद by owner name के विकल्प को सेलेक्ट करके जमाबंदी नकल डाउनलोड कर सकते है।

प्रश्न 03 हरयाणा भूलेख से सम्बंधित समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें ?

अगर आपके खेत, प्लाट या किसी भी जमीन नकल विवरण में कोई त्रुटि हो या ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पा रहे हो, इससे सम्बंधित आपकी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अपने तहसील कार्यालय में सम्बंधित अधिकारी से संपर्क करें।

भूलेख हरियाणा जमाबंदी चेक और डाउनलोड कैसे करें, इसकी स्टेप by स्टेप जानकारी यहाँ बताया गया है। फिर भी अगर आपको अपने जमीन का नक़ल निकालने में किसी भी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बेझिझक बता सकते है। जमाबंदी नकल निकालने में हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

इस आर्टिकल में दी गई भू अभिलेख हरियाणा जानकारी हमारे सभी हरियाणा के किसान भाइयों और निवासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को नीचे शेयर बटन के द्वारा व्हाट्सप्प और फेसबुक में शेयर जरूर करें। धन्यवाद ! । जय हरियाणा – जय हरियाणवी।

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें