झारखण्ड भूलेख अपना खाता चेक कैसे करें 2023 jharkhand bhulekh khasra khatauni : राजस्व विभाग ने jharbhoomi nic in पर अपना खाता खसरा खतौनी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने खेत या जमीन का भूलेख विवरण घर बैठे प्राप्त कर सकेगा। झारखंड सरकार ने अपने प्रदेश के किसान नागरिकों के लिए राहत देते हुए एक वेबसाइट पोर्टल तैयार किया है। लेकिन इस वेब पोर्टल लैंड रिकॉर्ड प्राप्त कैसे करना है, इसकी जानकारी हमारे अधिकांश झारखण्ड के वासियों को नहीं होने वजह से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है।
सभी झारखंड निवासियों के लिए उनकी ज़मीनी दस्तावेज़ चाहे वह भूलेख हो या खसरा जमाबन्दी हो सभी बहुत महत्वपूर्ण होते है। लेकिन जब किसी झारखंड निवासी को उसकी जमीन के क़ागज़ात की आवश्यकता होती है तो उसे उन्हें पाने के लिए अपने जिले के पटवारी लेखापाल के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते है। जहां उसका काम समय पर नही हो पाता है और समय और पैसे दोनों भी चला जाता है।
लेकिन अब झारखंड सरकार ने अपने प्रदेश के नागरिकों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ज़मीन से जुड़ी एक पोर्टल प्रणाली को शुरू किया है। जिसकी मदद से अब कोई भी khasra khatauni jharkhand खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। तो चलिये इसकी पूरी प्रक्रिया जानते है।
भूलेख झारखंड अपना खाता चेक कैसे करें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 jharbhoomi nic in को ओपन करें
jharkhand bhulekh ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। यहाँ हमने इसका लिंक दे दिया है जिससे आप डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकेंगे – Land Record,Jharkhand
स्टेप-2 अपना खाता देखें विकल्प को चुनें
जैसे ही झारभूमि की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाती है, land record check करने के लिए अलग – अलग option दिखाई देंगे। भूलेख विवरण चेक करने के लिए लेफ्ट साइड में अपना खाता देखें ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-3 डिस्ट्रिक्ट Map में अपना जिला चुनें
इसके बाद झारखण्ड का मैप दिखाई देगा। इसमें सभी जिलों का नक्शा रहेगा। आप जिस भी जिले का भू अभिलेख चेक करना चाहते है उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे हमने महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के गृह जिला Ranchi को सेलेक्ट किया।
स्टेप-4 मैप में अपना अंचल सेलेक्ट करें
जिला सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी अंचलों की लिस्ट आ जायेगा। इसमें आप जिस भी अंचल का खाता खतौनी चेक करना चाहते है उसे सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-5 अपने मौजा का नाम सेलेक्ट करें
अब अगले स्टेप में सबसे पहले हल्का नंबर सेलेक्ट करें। फिर किस्म जमीन सेलेक्ट करें। इसके बाद मौजा की लिस्ट में अपना मौजा सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
स्टेप-6 भूलेख चेक करने के विकल्प सेलेक्ट करें
इसके बाद झारखण्ड भूलेख खाता चेक करने के लिए अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें है –
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें।
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें।
- खाता संख्या से देखें।
- खाताधारी के नाम से देखें।
इन चारों विकल्प के द्वारा आप अपना खाता चेक कर सकते है। चलिए इनमे से मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें और खाता खोजें ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खाता डिटेल स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप-7 भूलेख झारखंड नकल चेक करें
इसके बाद एक नई विंडो में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए खाता का अधिकार अभिलेख विवरण स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। यहाँ अपने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी चेक कर सकते है।
स्टेप-8 jharkhand bhulekh डाउनलोड करें
आप बहुत आसानी से अपना खाता अधिकार अभिलेख की कॉपी डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है। इसके लिए ऊपर राइट साइड में Print icon को सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
इसी तरह आप अन्य ऑप्शन के द्वारा भी अपना खाता चेक कर सकते है। इसके लिए दिए गए ऑप्शन में कोई भी विकल्प को सेलेक्ट कीजिये –
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें।
- खाता संख्या से देखें।
- खाताधारी के नाम से देखें।
झारभूमि वेब पोर्टल भूलेख झारखंड चेक एवं डाउनलोड करने की वीडियो देखें
झारभूमि वेब पोर्टल पर अपना खाता नकल एवं रजिस्टर – 2 ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें इसकी पूरी जानकारी इस वीडियो में बताया है। जमीन या खेत का खाता नकल की कॉपी घर बैठे प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ने के साथ-साथ इस वीडियो को भी जरूर देखें। जिससे भूलेख निकालने की प्रोसेस आपको और अच्छे समझ आ सकें।
झारखण्ड के जिलों की लिस्ट जिनका भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है –
गढवा – Garhwa | सिमडेगा – Simdega |
पलामू – Palamu | राँची – Ranchi |
लातेहार – Latehar | खुटी – Khunti |
चतरा – Chatra | पश्चिमी सिंहभूम – West Singhbhum |
हजारीबाग – Hazaribagh | सराइकेला खरसावाँ – Saraikela Kharsawan |
कोडरमा – Koderma | पश्चिमी सिंहभूम – East Singhbhum |
गिरीडीह – Giridih | जामताड़ा – Jamtara |
रामगढ़ – Ramgarh | देवघर – Deoghar |
बोकारो – Bokaro | दुमका – Dumka |
धनबाद – Dhanbad | पाकुड़ – Pakur |
गुमला – Gumla | गोड्डा – Godda |
लोहरदग्गा – Lohardaga | साहिबगंज – Sahebganj |
सारांश –
भूलेख झारखण्ड अपना खाता खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने के लिए jharbhoomi.nic.in वेबसाइट को ओपन कीजिये। इसके बाद अपना खाता देखें विकल्प को चुनें। अब अपना जिला, अंचल और गांव का नाम चुनें। इसके बाद अपने नाम या मौजा के अनुसार लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट करें। फिर आपके जमीन का खसरा खतौनी भूलेख नकल स्क्रीन में खुल जायेगा। इसे आप चेक या डाउनलोड कर सकते हो।
Bhulekh Jharkhand से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट है – jharbhoomi.nic.in यहाँ आप अपने खेत प्लाट या जमीन का अपना खाता खतियान रजिस्टर 2 ऑनलाइन चेक कर सकते है।
अपना खाता चेक करने के लिए jharbhoomi वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसके बाद अपना खाता देखें विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपना जिला, अंचल, मौजा सेलेक्ट करके खाता संख्या सेलेक्ट करें। इस तरह बहुत आसानी से अपना खाता ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
रजिस्टर 2 प्राप्त करने के लिए jharbhoomi वेब पोर्टल में जाकर खाता एवं रजिस्टर 2 देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर खतियान या रजिस्टर 2 ऑप्शन को सेलेक्ट करके रिकॉर्ड चेक कर सकते है।
अगर आपको अपने जमीन का खाता या खसरा नंबर नहीं पता तब आप अपने नाम से भी अधिकार अभिलेख निकाल सकते है। इसके लिए दिए गए सर्च ऑप्शन में खाताधारी के नाम से देखें ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये।
अगर आपके जमीन से सम्बंधित को समस्या हो या रिकॉर्ड में कोई त्रुटि हो तब दिए गए हेल्पलाइन नंबर या सम्बन्धित अंचलाधिकारी से संपर्क करें। वहां आपकी समस्या को सुलझाने के लिए अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किये गए है।
भूलेख झारखण्ड अपना खाता चेक एवं डाउनलोड कैसे करें, पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया गया है। अब आप बहुत आसानी से land record खाता रजिस्टर 2 अधिकार अभिलेख प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको झारखण्ड अपना खाता भूलेख जमाबन्दी नकल आदि देखने मे कोई भी परेशानी आ रही हो या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। सटीक जवाब के साथ हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
झारखण्ड भूलेख ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने की जानकारी हमारे सभी झारखण्ड के निवासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प या फेसबुक के माध्यम से शेयर जरूर करें। जिससे उन्हें भी अधिकार अभलेख प्राप्त करने में थोड़ी मदद मिल सकें। धन्यवाद !
SIR MERA JATI ORAON HAI PAR KHATIYAN ME CHRISTAN CHARHA HUWA HAI. USKO KAISE SUDHARE JATI AWAS BANANE ME BAHUT DIKAT HO RAHA HAI
सर, आप राजस्व विभाग में आवेदन देकर सुधार करवा सकते है।
Hum logo ka jamin hadap liya giya hai aur marne ka dhamki deta hai gareeb hai sir kish kaha se ladynge Pisa v nahi jab se Peta ka dehaant hwa us samai se kar raha hai mera Aap logo se anurodh hai ki Aap log mera saat de
सर, आप क़ानूनी मदद क्यों नहीं ले रहे है ?
That’s nambar dekhana hai