अपनी जमीन का नक्शा कैसे डाउनलोड करें apni jameen ka naksha kaise download kare : किसी भी जमीन का नक्शा बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। सरकारी रिकॉर्ड में आपकी जमीन कहाँ से कहाँ तक है ये नक्शा के द्वारा ही पता लगता है। आज राजस्व से सम्बंधित बहुत से सरकारी कार्यों में जमीन का नक्शा माँगा जाता है। लेकिन नक्शा के लिए अब आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है।
राजस्व विभाग ने जमीन से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपनी जमीन का नक्शा चेक और डाउनलोड कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से बता रहे है कि अपनी जमीन का नक्शा कैसे डाउनलोड करें ? तो चलिए शुरू करते है।
संक्षिप्त जानकारी –
अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भू नक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट upbhunaksha.gov.in में जाइये। इसके बाद अपने जिला का नाम, तहसील का नाम, राजस्व का नाम और अपने गांव का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर चुनें। इसके बाद मैप रिपोर्ट विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। जैसे ही मैप रिपोर्ट को चुनेंगे, जमीन का नक्शा स्क्रीन में खुल जायेगा। यहाँ डाउनलोड बटन के द्वारा नक्शा डाउनलोड कर सकते हो।
भू नक्शा डाउनलोड करने की स्टेप by स्टेप पूरी जानकारी स्क्रीनशॉट के माध्यम से हमने नीचे बताया है। आप इसे ध्यान से पढ़िए –
अपनी जमीन का नक्शा कैसे डाउनलोड करें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 भू नक्शा की वेबसाइट ओपन करें
अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हमें भू नक्शा की वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में upbhunaksha.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इसके द्वारा आप सीधे नक्शा डाउनलोड करने की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 जिला, तहसील एवं गांव का नाम चुनें
जैसे ही भू नक्शा की वेबसाइट खुल जाये, स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। इसमें सबसे पहले अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद अपने तहसील एवं गांव का नाम बारी – बारी से सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-3 अपनी जमीन का खसरा नंबर चुनें
जैसे ही आप अपना गांव का नाम सेलेक्ट करेंगे, आपके गांव का नक्शा स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ सरकारी रिकॉर्ड में जितने भी जमीन है उसका खसरा नंबर दिया रहेगा। जमीन का डाउनलोड करने के लिए मैप में अपनी जमीन का खसरा नंबर को सेलेक्ट करें।
स्टेप-4 Map Report विकल्प को चुनें
मैप में अपनी जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करने के बाद एक बॉक्स में मैप रिपोर्ट दिखाई देगा। यहाँ खाता संख्या और खातेदार का नाम दिया रहेगा। नाम को कन्फर्म करने के बाद Map Report विकल्प को चुनें।
स्टेप-5 अपनी जमीन का नक्शा चेक करें
जैसे ही आप Map Report विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर जमीन का नक्शा खुल जायेगा। इसमें आपको खाता एवं खातेदार से सम्बंधित विवरण दिखाई देगा। इसे ध्यान से चेक करें कि ये आपकी जमीन का ही नक्शा है।
स्टेप-6 अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड करें
नक्शा चेक करने के बाद अब हमें इसे डाउनलोड करना है। इसके लिए सबसे ऊपर डाउनलोड आइकॉन दिया गया है। इसी आइकॉन को सेलेक्ट करके हम अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते है।
जमीन का नक्शा डाउनलोड करने का राज्यवार लिंक
यहाँ हमने एक राज्य के उदाहरण से बताया कि अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड कैसे करें। इसी तरह अन्य सभी राज्यों का भी डाउनलोड किया जा सकता है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं नक्शा डाउनलोड करने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजें और दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | नक्शा डाउनलोड करें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | यहाँ क्लिक करें |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सामान्य प्रश्न (FAQ)
भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भू नक्शा की वेबसाइट ओपन कीजिये। इसके बाद अपने जिला का नाम, तहसील का नाम और गांव का नाम चुनें। अब मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट कीजिये। फिर जमीन का नक्शा खुल जायेगा। यहाँ आप भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हो।
मोबाइल से भू नक्शा निकालने के लिए मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र खोलें। इसके बाद ब्राउज़र में भू नक्शा की वेबसाइट ओपन कीजिये। फिर अपने जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट कीजिये। अब अपने जमीन का खसरा क्रमांक सेलेक्ट करके मोबाइल से भू नक्शा निकाल सकते है।
अपने नाम से भूलेख नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने जमीन का खसरा नंबर पता करना होगा। इसके लिए भूलेख वेबसाइट में जाकर अपने नाम के द्वारा अपने जमीन का खसरा नंबर पता कर लें। इसके बाद भू नक्शा की वेबसाइट पर खसरा नंबर से जमीन का नक्शा निकाल सकेंगे।
अपनी जमीन का नक्शा कैसे डाउनलोड करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन जमीन का नक्शा प्राप्त कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या भू नक्शा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
जमीन का नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भूलेख एवं भू नक्शा से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !
Sir,mera state choose karane ka options nahi aa raha hai
State: Uttar Pradesh
District: Azamgarh
Tehsil: options
Ye sab options nahi de raha hai please help me
शेत मापन
Muje meri jamin ke bare me khasara no . chahiye
Meri Jamin ka naksa khasara nambar se kaise dekhe khasara nambar. 66 Hai
how to see name of jameen shahabad ander ploot no 00160
AAP KE DWARA DI GAE JANKARI AJIWAN MERA MARG DARSON KAREGI, HUME AASA HI NAHI PURND VISWAS HAI KI AAP ESI TARAH SE HAMARA MARG DARSON OR JANKARI BHABHISY ME DETE RAHENGE, VINAY KUMAR SDM OFFICE TAHSIL BKT LUCKNOW UTTAR PRADESH INDIA, AAP SABHI KO MERA SADAR PRANAM, VK
मेरी ज़मीन का नक्शा देखना है
Jhansi ka up bhulekh ka mep
Map
Naksa dakna ha pura gabe ka
Apni jamin ka naksha kaisey nikale
My khasra no 138
Up
Raebareli
Dalmau
Sarai dilawer
Mere jamin ka bhulekh naksha me naksha nhi dikha rha hai please sujhav de
Dist. Jaunpur tahsil.kerakat village .Mai khasara sankhya.860.862.861kripya nksha dikhaye please jaldi kar we
Pardada dada ke name ka khatiyan nikalne ke bad jamin kiske nama se hai pata chal jayega
भु बिहार खाता 351खेसरा 1573 नाम सफिउददिन मोजा जोगबनी 177अंचल फारबिसगंज 9973871255
Sir hamare pas ghar nhi hai ham kirayesh rehate hai or aap ko ye subhida nhi mil rahi hai please sir hamko do ye subhi da hamko jarurat hai hai ye subhi dhaki please sir hamary koi sunata nhi hai
Sarkar ham garibo ki maddat nhi karti hai me ne online frarm bhi bhara hai is ka koi jabab nhi mila hai please sir hamary maddat karo