भूलेख दिल्ली 2021 : राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से Bhulekh Delhi खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस आर्टिकल में बताया गया है। आप घर बैठे khasra khatauni nakal delhi प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ें। दिल्ली भू अभिलेख ऑनलाइन चेक करने के लिए राजस्व विभाग ने एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ दिल्ली के कोई भी व्यक्ति खाता नंबर, खसरा नंबर या अपने नाम के द्वारा भूलेख विवरण निकाल सकता है।
बहुत लोगों को राजस्व विभाग की इस वेब पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप बहुत आसानी से खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। तो चलिए स्टेप by स्टेप आपको दिल्ली के सभी जिलों का भूलेख विवरण ऑनलाइन निकालने की जानकारी प्रदान करते है। कृपया सभी स्टेप को ध्यान से पढ़ें जिससे भूलेख निकालने में आपको कोई परेशानी ना आये।
दिल्ली के जिलों की लिस्ट जिनका भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है –
दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन किन किन जिलों का उपलब्ध है उसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हो। इन सभी जिलों का खाता, खसरा या नाम के द्वारा लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
1 | New Delhi |
2 | North Delhi |
3 | North West Delhi |
4 | West Delhi |
5 | South West Delhi |
6 | South Delhi |
7 | South East Delhi |
8 | Central Delhi |
9 | North East Delhi |
10 | Shahdara |
11 | East Delhi |
भूलेख दिल्ली 2021 खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें ?
राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर भूलेख खसरा खतौनी नक़ल ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। अपने नाम, खाता नंबर या खसरा नंबर से लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक करना चाहते है तब नीचे बताये गए स्टेप को ध्यान से पढ़ें।
स्टेप-1 ROR Reports Delhi में जाइये।
दिल्ली भूलेख ऑनलाइन चेक करने के लिए ROR Reports वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसके लिए गूगल पर dlrc.delhigovt.nic.in टाइप करके सर्च करें। या सीधे यहाँ से भी डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकते है – ROR Reports
स्टेप-2 अपना जिला चुनें।
दिल्ली लैंड रिकॉर्ड चेक करने की वेबसाइट ओपन हो जाए उसके बाद सबसे पहले लिस्ट में अपना जिला सर्च करना है। जिला मिल जाने पर अपना village चेक करें और View Records विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप-3 खाता, खसरा या नाम चुनें।
इसके बाद लिस्ट में अपना village सेलेक्ट करें। फिर khata type सेलेक्ट करें। अब आप किस माध्यम से लैंड रिकॉर्ड चेक करना चाहते है उसे चुनें। जैसे –
- By Khata Number
- By Khasra Number
- By Name
दिए गए इन तीनो विकल्प में से किसी भी ऑप्शन को सेलेक्ट करके अपने जमीन का रिकॉर्ड निकाल सकेंगे। चलिए इनमे से by khata number विकल्प को सेलेक्ट करें –
स्टेप-4 जमीन का खाता नंबर चुनें।
अब भूलेख विवरण चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जमीन का खाता नंबर सेलेक्ट करना है। खाता नंबर सेलेक्ट करने के बाद View Khata Details विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-5 भूलेख विवरण चेक करें।
जैसे ही खाता नंबर सेलेक्ट करके view khata details विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर भूलेख विवरण खुल जायेगा। इसमें आप जमीन के मालिक का नाम एवं जमीन, khasra, bighas – biswa की पूरी डिटेल चेक कर सकते है।
स्टेप-6 दिल्ली भूलेख डाउनलोड/प्रिंट करें।
आप भूलेख विवरण को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए ब्राउज़र मेनू में print विकल्प को सेलेक्ट करें। उसके बाद save as pdf विकल्प को सेलेक्ट करके भूलेख डाउनलोड कर सकते है।
इसी तरह आप khasra number एवं नाम के द्वारा भी बहुत आसानी से भूलेख विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। इसके लिए दिए गए विकल्प में आपको by khasra number या by name विकल्प को सेलेक्ट करना है।
भूलेख दिल्ली नॉर्थ ईस्ट Online Check कैसे करें ?
आप दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में रहते है तब अपने जमीन का विवरण ऑनलाइन निकालने के लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप को ध्यान से पढ़ें –
- स्टेप-1 dlrc.delhigovt.nic.in में जाइये – सबसे पहले दिल्ली भूलेख निकालने की वेबसाइट dlrc.delhigovt.nic.in में जाना है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र ओपन करके दिए गए एड्रेस को ओपन करें।
- स्टेप-2 North East District चुनें – वेब पोर्टल ओपन हो जाने के बाद district list में से north east को सेलेक्ट करना है। इसके सामने सभी villages की लिस्ट मिलेगा। इसमें से आप अपना village भी चेक कर लें।
- स्टेप-3 View Records को चुनें – अब district के सामने view records का विकल्प मिलेगा। अपने जमीन का भूलेख विवरण प्राप्त करने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें –
- स्टेप-4 नार्थ ईस्ट भूलेख चेक करें – इसके बाद सबसे पहले अपना village सेलेक्ट करें। फिर khata type चुनें। अब search option में By Khata Number, By Khasra Number या By Name विकल्प को सेलेक्ट करके भूलेख डिटेल निकाल सकते है।
भूलेख दिल्ली नॉर्थ वेस्ट Online Check कैसे करें ?
आप दिल्ली के नार्थ वेस्ट जिला में रहते है तब इसके लिये भी वही स्टेप फॉलो करना है जैसे पहले बताया गया है। चलिए संक्षिप्त में आपको इसकी जानकारी भी बताते है –
- स्टेप-1 dlrc.delhigovt.nic.in को ओपन करें – अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करें। इसके बाद dlrc.delhigovt.nic.in टाइप करके सर्च करें।
- स्टेप-2 North West District चुनें – जैसे ही ROR Reports delhi की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाए, आपको North West district का विकल्प मिलेगा। इसके सामने सभी village की लिस्ट भी दिखाई देगा।
- स्टेप-3 View Records विकल्प को चुनें – अब जिला के सामने View Record का विकल्प दिखाई देगा। अपने जमीन की डिटेल निकालने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें –
- स्टेप-4 भूलेख विवरण चेक करें – इसके बाद अपना village सेलेक्ट करें। फिर Khata type चुनें। अब खाता नंबर, खसरा नंबर या अपने नाम के द्वारा भूलेख विवरण चेक कर सकते है।
इसी तरह delhi central, south एवं अन्य सभी जिलों का भूलेख विवरण ऑनलाइन निकाल सकते हो। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हो।
जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड/प्रिंट करने के लिए इसे पढ़ें – Bhu Naksha Delhi 2021 | भू नक्शा दिल्ली ऑनलाइन देखें
दिल्ली भूलेख से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
भूलेख विवरण चेक करने के लिए राजस्व विभाग दिल्ली की ऑफिसियल वेबसाइट उपलब्ध है। इसका वेब एड्रेस है – dlrc.delhigovt.nic.in इस वेब पोर्टल में जिलेवार भूलेख विवरण उपलब्ध है।
ROR Reports वेब पोर्टल पर खाता, खसरा एवं नाम के द्वारा भूलेख डिटेल निकालने का विकल्प दिया गया है। इसमें से आपको search option में by name को सेलेक्ट करके भूलेख डिटेल प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेब पोर्टल पर दिल्ली के सभी district का भूलेख विवरण निकालने की सुविधा प्रदान किया गया है। आप नार्थ वेस्ट के अलावा नार्थ ईस्ट, साउथ एवं दिल्ली के सभी जिलों का भूलेख प्राप्त कर सकेंगे।
अगर आपके जमीन से सम्बंधित डिटेल में कोई त्रुटि या भूलेख से सम्बंधित अन्य कोई समस्या हो तो राजस्व विभाग के कार्यालय में सम्बंधित अधिकारी से संपर्क करें।
सारांश – भूलेख दिल्ली 2021 online कैसे चेक करें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस आर्टिकल में बताया गया है। आप नार्थ साउथ ईस्ट वेस्ट के साथ दिल्ली के सभी जिलों का भू अभिलेख ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। फ्रेंड्स, दिल्ली भूलेख ऑनलाइन निकालने की जानकारी सभी दिल्ली वासियों के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। इसलिए इस आर्टिकल को अपने व्हाट्सप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें।
दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक करने में आपको किसी भी प्रकार की समस्या आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे। Thank You !