नाम से खसरा खतौनी कैसे निकाले 2024

जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड खसरा खतौनी में दर्ज होती है। इन्ही के द्वारा पता चलता है, कि जमीन का मालिक कौन है और उसके पास कितनी जमीन है। पहले जब हमें खसरा खतौनी की जरुरत पड़ती थी, तब हम राजस्व विभाग के चक्कर लगाते थे। लेकिन अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपने नाम से खसरा खतौनी निकाल सकते है।

अपने नाम से खसरा खतौनी निकालने की सुविधा राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप ऑनलाइन प्रक्रिया का सही से पालन करके खसरा खतौनी की नकल निकाल सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन खसरा खतौनी निकालने की प्रक्रिया नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है नाम से खसरा खतौनी कैसे निकाले ? तो चलिए शुरू करते है।

नाम से खसरा खतौनी निकालने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की भूअभिलेख वेब पोर्टल को ओपन कीजिये। इसके बाद अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर सर्च बॉक्स में अपना नाम टाइप करके सर्च करें। फिर लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट कीजिये। जैसे ही नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर खसरा खतौनी खुल जायेगा। इस तरह आप अपने नाम से खसरा खतौनी निकाल सकते है।

नाम से खसरा खतौनी ऐसे निकाले ऑनलाइन

स्टेप-1 खसरा खतौनी की वेबसाइट खोलें

नाम से खसरा खतौनी निकालने के लिए सबसे पहले हमें खसरा खतौनी चेक करने की वेबसाइट यानि भूअभिलेख की वेबसाइट ओपन करना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में bhuiyan.cg.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे भूलेख की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Get B1/P।। विकल्प को चुनें

खसरा खतौनी देखने की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर जमीन से सम्बंधित जानकारी चेक करने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें अपने नाम से खसरा खतौनी निकालना है, इसलिए यहाँ Civil Services कार्नर में Get B1/P।। विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

name-se-khasra-khatauni-nikale

स्टेप-3 जिला, तहसील एवं ग्राम का नाम चुनें

इसके बाद एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले आप जिसे जिला में रहते है उस जिला का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने ब्लॉक का नाम चुनें। फिर अपने रा.नि. ग्राम और पटवारी हल्का नंबर को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

name-se-khasra-khatauni-nikale

स्टेप-4 अपना नाम लिखकर खोजें

अब नाम से खसरा खतौनी चेक करने का विकल्प आएगा। इसके लिए सबसे पहले नाम वार विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। फिर सर्च बॉक्स में अपने नाम का पहला अक्षर टाइप करें। नाम का पहला अक्षर लिखने के बाद खोजें बटन को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

name-se-khasra-khatauni-nikale

स्टेप-5 लिस्ट में अपना नाम चयन करें

नाम का पहला अक्षर टाइप करके खोजने के बाद उस नाम से शुरू होने वाले सभी भूमि स्वामी का नाम किस लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम और पिता का नाम खोजें। नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये।

name-se-khasra-khatauni-nikale

स्टेप-6 नाम से खसरा खतौनी निकाले

जैसे ही लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट करेंगे, जमीन सम्बंधित रिकॉर्ड खुल जायेगा। यहाँ रिपोर्ट सेक्शन में आपको खतौनी-BI एवं खसरा-PII का विकल्प मिलेगा। इसके सामने दिए गए नंबर को सेलेक्ट करके खसरा खतौनी निकाल सकते है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

name-se-khasra-khatauni-nikale

नाम से खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने के लिए राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया की अपने नाम से खसरा खतौनी कैसे निकाले। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से निकाल सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं नाम से खसरा खतौनी निकालने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामखसरा खतौनी निकाले
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh(उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

खसरा खतौनी से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

खसरा खतौनी का पता कैसे लगाएं ?

खसरा खतौनी का पता लगाने के लिए सबसे अपने राज्य की भूलेख वेबसाइट को ओपन कीजिये। इसके बाद अपने जिला का नाम, तहसील का नाम, हल्का का नाम और मौजा का नाम चुनें। अब लिस्ट में अपने नाम को सर्च करके सेलेक्ट कीजिये। फिर आपके जमीन का रिकॉर्ड खुल जायेगा। इसमें खसरा खतौनी का पता लगा सकते है।

खसरा खतौनी देखना है कैसे देखें ?

खसरा खतौनी देखना है तो इसके लिए भूलेख की वेबसाइट में जाइये। इसके बाद मेनू में खसरा खतौनी का विकल्प सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने जिला, तहसील, हल्का और मौजा का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कीजिये। अब अपने नाम या खाता नंबर के द्वारा खसरा खतौनी देख सकते है।

खसरा खतौनी कैसे डाउनलोड करें?

खसरा खतौनी डाउनलोड करने के लिए भू अभिलेख की वेबसाइट ओपन कीजिये। इसके बाद अपने जिला, तहसील, हल्का और मौजा का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कीजिये। अब अपने नाम या खाता नंबर के द्वारा खसरा खतौनी नकल निकाल ले। अब यहाँ डाउनलोड विकल्प के द्वारा खसरा खतौनी डाउनलोड कर सकते है।

नाम से खसरा खतौनी कैसे निकाले ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा खसरा खतौनी निकाल पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या खसरा खतौनी से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

नाम से खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम खसरा खतौनी से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें