खेत का खतौनी कैसे देखा जाता है 2024

खेत का खतौनी कैसे देखा जाता है khet ki khatauni kaise dekhe : खतौनी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका रिकॉर्ड राजस्व विभाग के पास रहता है। अगर आप अपने खेत या जमीन से सम्बंधित कोई कार्य कर रहे है, तब खतौनी की जरुरत पड़ती ही है। राजस्व विभाग के कार्यालय में खतौनी रिकॉर्ड लेने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन अब बिना परेशान हुए सिर्फ 2 मिनट में खेत का खतौनी कैसे देखा जाता है।

खेत का खतौनी देखने के लिए राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना पड़ेगा। फिर खतौनी देखने की निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का सही से पालन करना होता है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन खतौनी देखने की सही प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि खेत का खतौनी कैसे देखें ऑनलाइन ? तो चलिए शुरू करते है।

खेत का खतौनी कैसे देखें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 bhuiyan.cg.nic.in को ओपन करें

खेत का खतौनी देखने के लिए सबसे पहले हमें भूलेख रिकॉर्ड चेक करने की वेबसाइट ओपन करना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में bhuiyan.cg.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे भूलेख की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Get B1/P।। विकल्प सेलेक्ट करें

भूलेख चेक करने की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर खेत से सम्बंधित जानकारी चेक करने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें अपना खेत का खतौनी देखना है, इसलिए यहाँ Civil Services में Get B1/P।। विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

khet-ki-khatauni-kaise-dekhe

स्टेप-3 अपने जिला, तहसील एवं ग्राम चुनें

अब एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें। फिर अपने रा.नि. ग्राम और पटवारी हल्का नंबर को भी सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

khet-ki-khatauni-kaise-dekhe

स्टेप-4 खेत का खसरा नंबर दर्ज करें

अब खेत का खतौनी चेक करने के लिए सबसे पहले खसरा वार विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर उस खेत का खसरा क्रमांक दर्ज करें जिस खेत का खतौनी देखना चाहते है। खसरा नंबर एंटर करने के बाद देखें बटन को सेलेक्ट करें।

khet-ki-khatauni-kaise-dekhe

स्टेप-5 खतौनी की डॉक्यूमेंट आई डी चुनें

खेत का खसरा नंबर सेलेक्ट करने के बाद जमीन से सम्बंधित जानकारी खुल जाएगी। यहाँ रिपोर्ट सेक्शन में डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी का विकल्प दिखाई देगा। इसके सामने खतौनी की डॉक्यूमेंट आई डी को सेलेक्ट कीजिये।

khet-ki-khatauni-kaise-dekhe

स्टेप-6 खेत का खतौनी देखें

जैसे ही खतौनी की डॉक्यूमेंट आई डी को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर खेत की खतौनी खुल जाएगी। यहाँ भू स्वामी का नाम, खाते में शामिल सभी खसरों की जानकारी एवं अन्य सभी विवरण दिखाई देगा। इस तरह आप अपने खेत का खतौनी चेक कर सकते है।

khet-ki-khatauni-kaise-dekhe

स्टेप-7 नाम से खेत का खतौनी चेक करें

खेत के खसरा नंबर के द्वारा आप खतौनी चेक कर सकते है। लेकिन इसके अलावा आप अपने नाम से भी खेत का खतौनी देख सकेंगे। इसके लिए नाम वार विकल्प को चुनें। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपना नाम टाइप करके देखें बटन को चुनें। फिर लिस्ट में से अपना नाम सेलेक्ट करके अपने नाम से भी खेत की खतौनी देख सकेंगे।

khet-ki-khatauni-kaise-dekhe

स्टेट वाइज खेत का खतौनी कैसे देखें ?

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया की खेत का खतौनी कैसे देखा जाता है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से खतौनी चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं खेत का खतौनी देखने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामखेत का खतौनी देखें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

खेत का खतौनी कैसे देखा जाता है ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा खेत का खतौनी चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या खसरा खतौनी से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

खेत का खतौनी कैसे देखें इसकी जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम खसरा खतौनी से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें