Bhulekh BhuNaksha » भू नक्शा » हरियाणा भू नक्शा चेक कैसे करें 2023

हरियाणा भू नक्शा चेक कैसे करें 2023

4.2/5 - (9 votes)

हरियाणा भू नक्शा चेक कैसे करें 2023 bhu naksha haryana : राजस्व विभाग ने भूमि नक्शा हरयाणा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवा दिया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने खेत जमीन का भूमि नक्शा घर बैठे प्राप्त कर सकता है। अन्य राज्यों की तरह हरियाणा सरकार ने भी भू नक्शा देखने की वेबसाइट उपलब्ध कराया है। जिससे सभी किसान और निवासी अपने खेत, प्लाट या जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। इसके साथ ही भूलेख नक्शा डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकेंगे।

इस आर्टिकल में खसरा नंबर और Khewat नंबर के द्वारा भूमि नक्शा हरयाणा ऑनलाइन निकालने की पूरी जानकारी बताया गया है। इसलिए अगर आप इसकी प्रोसेस को अच्छे से समझना चाहते है तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। अगर भू नक्शा से सम्बंधित आपकी कोई समस्या हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में भी हमसे पूछ सकेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

हरियाणा भू नक्शा चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 jamabandi.nic.in वेबसाइट ओपन करे

bhu naksha haryana ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट jamabandi.nic.in को ओपन करे। या आप यहाँ से भी सीधे वेबसाइट में जा सकते है – Haryana Land Records

स्टेप-2 View Cadastral Maps को सेलेक्ट कीजिये

वेबसाइट खुल जाने के बाद मेनू में cadastral maps विकल्प को सेलेक्ट करे। इसके नीचे View cadastral maps का विकल्प मिलेगा। इसी विकल्प में जाना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

bhu-naksha-haryana

स्टेप-3 Search Owner By Khasra को सेलेक्ट करे

अगले विंडो में फिर से वेबसाइट ओपन होगा। यहाँ सबसे पहले मेनू विकल्प को सेलेक्ट करे। Search में जाइये। यहाँ search owner by khasra विकल्प को सेलेक्ट करना है।

bhu-naksha-haryana

स्टेप-4 अपना जिला, तहसील और गांव चुनिए

इसके बाद अपना जिला चुने, फिर तहसील सेलेक्ट करें। उसके बाद गांव भी सेलेक्ट कर लें। तीनो डिटेल सेलेक्ट करने के बाद अपने जमीन का खसरा नंबर भी सेलेक्ट करे। प्रोसेस को नीचे स्क्रीनशॉट में भी देख सकते है –

 हरियाणा का भू नक्शा

स्टेप-5 bhu naksha haryana चेक करें

जैसे ही खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर नक्शा और उस जमीन के मालिक का नाम स्क्रीन पर आ जायेगा। आप दिए गए print विकल्प से भू नक्शा प्रिंट कर सकते है –

 हरियाणा का भू नक्शा

स्टेप-6 Search Owner By Khewat को सेलेक्ट करे

आप khewat number से भी अपने खेत का नक्शा निकाल सकते है। इसके लिए वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद search owner by khasra विकल्प के नीचे search owner by khewat का विकल्प मिलेगा। आपको इसी विकल्प में जाना है। इसके बाद अपना जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करें। इसके बाद khewat नंबर को सेलेक्ट करे। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

bhu-naksha-haryana-khewat

स्टेप-7 भू नक्शा हरियाणा डाउनलोड करे

Khewat नंबर सेलेक्ट करने के बाद नक्शा डिटेल स्क्रीन में ओपन हो जायेगा। यहाँ print विकल्प के द्वारा भू नक्शा डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हो –

bhu-naksha-haryana

इस तरह हम खसरा और khewat नंबर के द्वारा अपने खेत, प्लाट या जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते है। अगर आपके पास स्मार्टफोन से है तो इससे भी भूमि नक्शा देख सकेंगे। चलिए इसके बारे में भी आपको बताते है।

भूमि नक्शा हरयाणा चेक और डाउनलोड करने की वीडियो

आर्टिकल में हमने स्क्रीनशॉट के माध्यम से स्टेप by स्टेप बताया है कि कैसे आप हरयाणा भू नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। लेकिन इस वीडियो को भी जरूर देखें। इसमें आपको लाइव भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड/प्रिंट करने की जानकारी मिलेगा।

हरयाणा के जिलों की लिस्ट जिनका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है –

Ambala (अम्बाला)Kurukshetra (कुरुक्षेत्र)
Bhiwani (भिवानी)Mahendragarh (महेंद्रगढ़)
Charkhi Dadri (दादरी)Nuh (नूहं)
Faridabad (फरीदाबाद)Palwal (पलवल)
Fatehabad (फतेहाबाद)Panchkula (पंचकुला)
Gurugram (गुरुग्राम)Panipat (पानीपत)
Hisar (हिसार)Rewari (रेवाड़ी)
Jhajjar (झज्जर)Rohtak (रोहतक)
Jind (जींद)Sirsa (सिरसा)
Kaithal (कैथल)Sonipat (सोनीपत)
Karnal (करनाल)Yamunanagar (यमुनानगर)

मोबाइल पर भू नक्शा हरियाणा कैसे चेक करें ?

सबसे पहले मोबाइल पर कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन कर लें। जैसे – गूगल क्रोम। इसके बाद jamabandi.nic.in को ओपन कर लें। इसके बाद सभी प्रोसेस वैसे ही रहेगा जैसे ऊपर आपको बताया गया है। यानि –

  • Search owner by khasra
  • Search owner by khewat

इन दोनों के द्वारा भूलेख नक्शा कैसे निकालना है इसकी स्टेप by स्टेप जानकारी ऊपर स्क्रीनशॉट के माध्यम से बताया गया है। आपको उसी प्रोसेस को मोबाइल में भी फॉलो करना है।

हमें उम्मीद है कि मोबाइल से bhu naksha haryana कैसे निकालना है ये आप समझ गए होंगे। अगर आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक हमें बता सकते है। भू नक्शा निकालने में हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

सारांश –

भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक या डाउनलोड करने के लिए jamabandi.nic.in वेबसाइट को ओपन कीजिये। इसके बाद search owner by khasra विकल्प को चुनें। अब अपने जिला का नाम, तहसील का नाम और गांव का नाम चुनें। फिर जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करके सबमिट कीजिये। इसके बाद भू नक्शा स्क्रीन में खुल जायेगा। यहाँ आप अपने जमीन का भू नक्शा चेक और डाउनलोड कर सकते हो।

अपना खाता खसरा नंबर कैसे देखें ऑनलाइन

जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें ऑनलाइन

जमीन का कागज कैसे निकाला जाता है

सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं

ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें

Bhu Naksha Haryana से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 हरयाणा का भू नक्शा ऑनलाइन कैसे निकाले ?

अपने जमीन का भू नक्शा निकालने के लिए राजस्व विभाग हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट jamabandi.nic.in पर जाना है। इसके बाद khasra या khewat क्रमांक के द्वारा भू नक्शा निकाल सकते हो।

प्रश्न 02 अपने खेत का भू नक्शा डाउनलोड कैसे करते है ?

अपने खेत का भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए jamabandi.nic.in पर जाइये। इसके बाद खसरा या खेवट नंबर एंटर करके भू नक्शा ओपन कर लें। अब बहुत आसानी इसे डाउनलोड या प्रिंट कर पाएंगे।

प्रश्न 03 जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन नहीं मिल रहा है क्या करें ?

जमाबंदी की वेबसाइट पर आपके जमीन का भू नक्शा नहीं मिल पा रहा हो तो हो सकता है उसे ऑनलाइन नहीं किया गया हो। ऐसी स्थिति में आप राजस्व विभाग कार्यालय में संपर्क करें।

प्रश्न 04 हरयाणा भू नक्शा से सम्बंधित समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें ?

अगर आपके खेत, प्लाट या किसी भी जमीन का भू नक्शा विवरण में कोई त्रुटि हो या इससे सम्बंधित आपकी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अपने तहसील कार्यालय में सम्बंधित अधिकारी से संपर्क करें।

भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कैसे करें, इसकी स्टेप by स्टेप पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताया गया है। जिससे हमारे हरियाणा के किसान भाइयों को मदद मिले सकें। हरियाणा का भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड/प्रिंट करने में आपको किसी प्रकार की समस्या आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें। हम आपको बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

bhu naksha haryana ऑनलाइन चेक करने की जानकारी सभी हरियाणा वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस आर्टिकल को उन्हें शेयर जरूर करें। ताकि उन्हें भी अपने खेत का भू नक्शा निकालने में कोई परेशानी ना हो। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा दिया गया है। धन्यवाद !

शेयर करें :
Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

14 thoughts on “हरियाणा भू नक्शा चेक कैसे करें 2023”

    • रजत जी, अगर बिना हिस्सेदारों की सहमति से ऐसा हुआ है तब आपको राजस्व विभाग के सम्बंधित अधिकारी से मिलकर ये पूछना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों किया गया ? आपको राजस्व विभाग ही इसकी वास्तविक कारण बता सकता है।

      प्रतिक्रिया

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें