दिल्ली भू नक्शा चेक और डाउनलोड कैसे करें 2024

दिल्ली भू नक्शा 2024 bhu naksha delhi : राजस्व विभाग ने भूमि नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान किया है। दिल्ली के सभी जिलों का भु नक्शा डाउनलोड/प्रिंट कैसे करें इसकी जानकारी इस आर्टिकल में बताया गया है। इसकी पूरी प्रोसेस जानने के लिए आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ें। नार्थ साउथ ईस्ट वेस्ट एवं दिल्ली के सभी जिलों का भू नक्शा ऑनलाइन वेब पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। जहाँ दिल्ली का कोई भी व्यक्ति या जमीन का मालिक अपने जमीन का भू नक्शा निकाल सकता है।

लेकिन इस ऑनलाइन सुविधा की जानकारी नहीं होने के कारण बहुत लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप बहुत आसानी से अपने जमीन का भू नक्शा प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से किसी भी जिले का भूलेख नक्शा निकाल सकते हो। तो चलिए bhunaksha delhi निकालने की जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीका आपको बताते है।

Bhu Naksha Delhi Online

जानकारीदिल्ली भू नक्शा (Delhi bhu naksha)
माध्यमऑनलाइन (Online)
राज्यदिल्ली (Delhi)
विभागराजस्व विभाग दिल्ली
लाभफ्री भू नक्शा डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइटgsdl.org.in/revenue

भू नक्शा दिल्ली चेक और डाउनलोड कैसे करें ऑनलाइन ?

1. भू नक्शा की वेबसाइट ओपन करें

bhunaksha delhi ऑनलाइन निकालने के लिए Revenue Geo Portal पर जाना है। आपकी सुविधा के लिए हमने यहाँ भू नक्शा वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। यहाँ से सीधे आप वेब पोर्टल को ओपन कर सकते है – gsdl.org.in/revenue

2. मेनू विकल्प को चुनें

जैसे ही Revenue Geo Portal ओपन हो जाए, स्क्रीन पर भू नक्शा सर्च करने का विकल्प आ जाएगा। खसरा नंबर के द्वारा भू नक्शा सर्च करने के लिए नीचे स्क्रीनशॉट की तरह मेनू विकल्प पर क्लिक करें।

भू नक्शा दिल्ली

3. District, Village, Khasra चुनें

अब सबसे पहले आपको डिवीज़न चुनना है। इसके बाद अपना जिला सेलेक्ट करना है। फिर village, Rectangle एवं khasra नंबर चुनें। सभी डिटेल सेलेक्ट करने के बाद View Ownership Details विकल्प पर क्लिक करें।

bhu-naksha-delhi

4. bhu naksha delhi Check करें

सभी डिटेल सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर जमीन का भू नक्शा ओपन हो जायेगा। इसमें जमीन के मालिक का नाम एवं भू नक्शा विवरण चेक कर सकते है।

भू नक्शा दिल्ली

5. दिल्ली भू नक्शा डाउनलोड करें

आप अपने जमीन का भू नक्शा मैप को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। जिससे किसी डॉक्युमेंट के साथ सबमिट किया जा सकें। इसके लिए Print Map ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

bhu-naksha-delhi

इस तरह हम दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते है। इसके साथ ही मैप को प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकेंगे। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है।

दिल्ली के जिलों की लिस्ट जिनका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है –

दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन किन किन जिलों का उपलब्ध है उसकी पूरी लिस्ट नीचे चेक कर सकते है। इन सभी जिलों के निवासी अपने जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड/प्रिंट कर सकेंगे।

1 New Delhi – नई दिल्ली
2 North Delhi – नार्थ दिल्ली
3 North West Delhi – नार्थ वेस्ट दिल्ली
4 West Delhi – वेस्ट दिल्ली
5 South West Delhi – साउथ वेस्ट दिल्ली
6 South Delhi – साउथ दिल्ली
7 South East Delhi – साउथ ईस्ट दिल्ली
8 Central Delhi – सेन्ट्रल दिल्ली
9 North East Delhi – नार्थ ईस्ट दिल्ली
10 Shahdara – शाहदरा
11 East Delhi – ईस्ट दिल्ली

सारांश –

भू नक्शा दिल्ली चेक और डाउनलोड करने के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट gsdl.org.in/revenue को ओपन कीजिये। इसके बाद अपना जिला और गांव का नाम चुनें। फिर अपने जमीन का खसरा नंबर चुनें, जिसका भू नक्शा प्राप्त करना चाहते है। अब डिटेल्स सबमिट कर दें। इसके बाद आपके जमीन का नक्शा स्क्रीन में खुल जायेगा। यहाँ आप भू नक्शा चेक या डाउनलोड कर सकते है।

Bhulekh Delhi | भूलेख दिल्ली खसरा खतौनी ऑनलाइन

जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें ऑनलाइन

जमीन का कागज कैसे निकाला जाता है

सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं

ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें

Bhu Naksha Delhi से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें ?

अगर दिल्ली के किसी भी डिवीज़न एवं जिला में आपकी छोटी या बड़ी जमीन है तब इसका भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते है। भू नक्शा निकालने की सुविधा gsdl.org.in/revenue वेब पोर्टल पर उपलब्ध है।

प्रश्न 02 नाम से दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें ?

सिर्फ अपने नाम के द्वारा भू नक्शा निकालने की सुविधा उपलब्ध नहीं। आपको जिस भी जमीन का भू नक्शा चाहिए उसका खसरा नंबर आपके पास होना चाहिए।

प्रश्न 03 अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड/प्रिंट कैसे करें ?

भू नक्शा की वेबसाइट पर जाकर अपना जिला, विलेज एवं खसरा नंबर चुनें। जैसे ही भू नक्शा स्क्रीन पर ओपन हो जाए Print Map विकल्प के द्वारा भू नक्शा डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रश्न 04 जमीन का नक्शा से सम्बंधित समस्या के लिए कहाँ सम्पर्क करें ?

अगर आपके जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन नहीं मिल रहा है या इससे सम्बंधित आपकी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सम्बंधित राजस्व विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।

भू नक्शा दिल्ली चेक और डाउनलोड कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस आर्टिकल में बताया गया है। आप बहुत आसानी से दिल्ली भूमि नक्शा डाउनलोड कर सकेंगे। दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन निकालने में आपको किसी भी प्रकार की समस्या आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

ऑनलाइन जमीन का नक्शा निकालने की जानकारी सभी दिल्ली वासियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस आर्टिकल को व्हाट्सप्प ग्रुप एवं फेसबुक पर शेयर जरूर करें। भूलेख एवं भू नक्शा से सम्बंधित ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट bhulekhbhunaksha.in पर विजिट करें।

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

3 thoughts on “दिल्ली भू नक्शा चेक और डाउनलोड कैसे करें 2024”

  1. I naresh kumar son of late shri nathu ram saini want to know about my khasra no 278,287,300 details . Please hepl me to resolve my problem.

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें