एमपी भू अभिलेख कैसे देखें ऑनलाइन

एमपी भू अभिलेख कैसे देखें mp bhu abhilekh kaise dekhe : आप एमपी भू अभिलेख पोर्टल के द्वारा एमपी भू अभिलेख तो देख ही सकते हैं। इसके अलावा आप अपने गांव या फिर अपने शहर का भू नक्शा भी देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एमपीभूअभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपने जिले के नक्शे पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको कुछ आवश्यक जानकारियों का चयन करना है। इसके पश्चात आपको कैप्चा कोड को दर्ज करना है। ऐसा करने पर आपको अपने गांव या फिर अपने जिले का भू नक्शा दिखाई देगा। इसके अलावा अगर आप सिर्फ एमपी भूअभिलेख देखना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया नीचे हमने दर्शाई है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि “एमपी भूअभिलेख कैसे देखें।”

mp-bhu-abhilekh-dekhe

एमपी भू अभिलेख पोर्टल क्या है ?

आप एमपी भू अभिलेख ऑनलाइन पोर्टल पर देख सकते हैं और उसके पश्चात जमीन पर अपना मालिकाना हक जमा सकते हैं, क्योंकि एमपी भूअभिलेख पोर्टल पर आपकी जमीन की सारी जानकारी पहले से ही मौजूद होती है।

एमपी भू अभिलेख पोर्टल को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे कि भूमि अभिलेख, खेत के कागजात, खेत का नक्शा, भूमि का विवरण, खाता इत्यादि।

मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे निवासी जो घर बैठे ही मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल या फिर भू नक्शा प्राप्त करना चाहते हैं वह एमपी भू अभिलेख के पोर्टल पर जा सकते हैं और इन सभी चीजों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

एमपी भू अभिलेख पोर्टल का उद्देश्य

ऑनलाइन सर्विस शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश राज्य के निवासियों को अपने जमीन से संबंधित जानकारी को हासिल करने के लिए एमपी गवर्नमेंट के राजस्व डिपार्टमेंट अथवा दूसरे डिपार्टमेंट ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसकी वजह से उनके समय और पैसे दोनों की ही बर्बादी होती थी।

कई बार तो उन्हें भू अभिलेख देखने के लिए कर्मचारियों को घूस भी देना पड़ता था। इसलिए इन सभी समस्या से निजात देने के लिए सरकार के द्वारा एमपी भू अभिलेख की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर दी गई।

 इस प्रकार से आप लोग घर बैठे ही सरलता से मध्य प्रदेश खसरा खतौनी, भू नक्शा, जमाबंदी इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आप चाहे तो पास के जन सेवा केंद्र भी जा सकते हैं और जमीन से संबंधित जानकारी को देख सकते हैं।

एमपी भू अभिलेख पोर्टल के लाभ

मध्य प्रदेश भू अभिलेख के लाभ निम्नानुसार है।

  • अगर आप मध्य प्रदेश राज्य की खसरा खतौनी डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आप मध्यप्रदेश भू अभिलेख का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश भू अभिलेख की सुविधा के द्वारा एमपी राज्य के लोग अपने जमीन से संबंधित सभी जानकारी को देख सकते हैं और इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार के पैसे भी नहीं देने हैं।
  • मध्य प्रदेश भू अभिलेख की वजह से लोगों को गवर्नमेंट ऑफिस या फिर पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे जिसकी वजह से उनके समय की बचत होगी और पैसे की भी बचत होगी साथ ही उन्हें काम करवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को घूस भी नहीं देना पड़ेगा।
  • मध्य प्रदेश भू अभिलेख पोर्टल की वजह से एमपी राज्य के सरकारी कार्यालय में भी भू अभिलेख देखने वाले लोगों की भीड़ में काफी कमी आएगी।

एमपी भू अभिलेख कैसे देखें ?

ऊपर आपने अभी तक यह जाना कि एमपी भू अभिलेख का उद्देश्य क्या है, एमपी भूअभिलेख के लाभ क्या है। अब हम आपको इस बात की जानकारी स्टेप बाय स्टेप दे रहे हैं, कि कैसे आप एमपी भूअभिलेख देख सकते हैं।

  • एमपी भू अभिलेख आप कंप्यूटर में भी देख सकते हैं या फिर स्मार्टफोन में में देख सकते हैं। हालांकि याद रहे कि आपको गूगल क्रोम ब्राउजर का ही इस्तेमाल करना है ताकि आपको अच्छा यूजर एक्सपीरियंस हासिल हो सके।‌
  • विजिट वेबसाइट : landrecords.mp.gov.in
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको फ्री
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको मध्य प्रदेश राज्य का नक्शा दिखाई देगा। अब आप जिस जिले का भू अभिलेख देखना चाहते हैं आपको उसे जिले के नाम के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपनी तहसील के नाम के ऊपर क्लिक करना है।
  • तहसील का सिलेक्शन करने के बाद आपको गांव के राजस्व निरीक्षक मंडल और पटवारी हल्का की जानकारी के लिए संबंधित तहसील के सामने गांव की लिस्ट पर क्लिक करना है।
  • गांव की लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको जो कुल खसरे वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है उस पर क्लिक करना है।

इतनी प्रक्रिया जब आप पूरी कर लेंगे तब आपको एमपी भूअभिलेख दिखाई देगा। अब आप चाहे तो इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

एमपी भू अभिलेख डाउनलोड कैसे करें ?

अगर आप एमपीभूअभिलेख को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया नीचे बताए अनुसार है।

  • एमपी भू अभिलेख को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित पोर्टल पर विजिट करना है।
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको मैंन्यू बार में पब्लिक यूजर वाला ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको भू अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको लॉगिन हो जाना है।
  • इसके पश्चात आप सरलता से भू अभिलेख की कॉपी को डाउनलोड कर सकेंगे।

एमपी भू अभिलेख पब्लिक यूजर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

एमपी भूअभिलेख पब्लिक यूजर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निम्नानुसार है।

  • सबसे पहले आपको एमपी भूअभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट को किसी भी ब्राउज़र में ओपन करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको पब्लिक यूज़र वाले लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • पब्लिक यूजर वाले लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपको रजिस्टर पब्लिक यूजर वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होकर के आएगा, जिसमें आपको निश्चित जगह में अपना नाम, अपना पता, ईमेल आईडी, फोन नंबर इत्यादि जानकारियों को डालना है।
  • अब आपको रजिस्टर वाली बटन पर क्लिक कर देना है।

इतनी प्रक्रिया करके आप एमपी भूअभिलेख पोर्टल पर पब्लिक यूजर पंजीकरण कर सकेंगे।

एमपी भू अभिलेख लॉगिन करने की प्रक्रिया

एमपी भूअभिलेख लोगिन करने की प्रक्रिया नीचे बताए अनुसार है।

  • सबसे पहले आपको किसी भी ब्राउज़र में आयुक्त भू अभिलेख, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के ओपन हो जाने के बाद आपको उसके होम पेज पर जो लॉगइन वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है, उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके डिवाइस की स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो करके आएगा।
  • ओपन हुए नए पेज में आपको निश्चित जगह में अपनी लॉगिन आईडी, उसके पश्चात पासवर्ड और उसके पश्चात कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • इसके अलावा आपको डिपार्टमेंट का सिलेक्शन करना है।
  • अब आपको नीचे की तरफ देखना है, वहां पर आपको सबमिट वाली बटन दिखाई दे रही होगी आपको उसी सबमिट वाली बटन पर क्लिक करना है।

इस प्रकार ऊपर दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए आप लोग इन कर सकेंगे।

ऑनलाइन जमीन की नकल कैसे निकाले

अपनी जमीन के बारे में कैसे जाने

जमीन पर लोन है या नहीं कैसे पता करें

जमीन को अपने नाम कैसे करें

खतियान कैसे चेक करें ऑनलाइन

सामान्य प्रश्न (FAQ)

b1 खसरा कैसे निकाले MP ?

b1 खसरा निकालने के लिए MP लैंड रिकॉर्ड की वेबसाइट खोलें। इसके बाद अपने जिला, तहसील और राजस्व ग्राम का नाम चुनें। फिर अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करके बी1 खसरा निकाल सकते है।

मैं एमपी में अपना भूमि पंजीकरण ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं ?

एमपी में अपना भूमि पंजीकरण ऑनलाइन देखने के लिए mpbhulekh.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें। इसके बाद अपना जिला, आरआई सर्कल, तहसील, हलका, गांव और खसरा नंबर सेलेक्ट कीजिये। इस तरह आप ऑनलाइन भूमि पंजीकरण चेक कर सकते हो।

एमपी भू अभिलेख देखने के लिए कौन सी वेबसाइट पर जाएं ?

एमपी भू अभिलेख देखने के लिए मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड वेबसाइट पर जाएँ। यहाँ अपना जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करके भू अभिलेख रिकॉर्ड चेक कर सकते है।

सारांश –

एमपी भू अभिलेख देखने के लिए एमपी लैंड रिकॉर्ड की वेबसाइट में जाना है। इसके बाद जिला, आरआई सर्कल, तहसील, हलका, गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर अपने जमीन का खसरा नंबर या जमीन मालिक का नाम चुनना है। इसके बाद भूलेख विवरण स्क्रीन में खुल जायेगा। इस तरह आप ऑनलाइन एमपी भू अभिलेख रिकॉर्ड चेक कर सकते हो।

मध्य प्रदेश भू अभिलेख ऑनलाइन कैसे देखें इसकी पूरी प्रक्रिया सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से अपने जमीन का रिकॉर्ड चेक कर पायेगा। अगर भू अभिलेख चेक करने में कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है। भू अभिलेख लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें