MPBhulekh 2022 : यहाँ हम जानेंगे कि online एमपी भूलेख check कैसे करें ? मध्य प्रदेश राजस्व विभाग ने भूलेख खसरा बी-1 की नकल ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। अब एमपी के कोई भी व्यक्ति अपने खेत या जमीन का भूलेख विवरण घर बैठे प्राप्त कर सकेगा। इसके लिए आधिकारिक वेब पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद आप भूलेख रिकॉर्ड प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण अधिकांश व्यक्ति इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे है। इसलिए हमने यहाँ स्टेप by स्टेप आसान भाषा में बता रहे है कि कैसे ऑनलाइन मध्य प्रदेश भूलेख खसरा बी-1 कैसे प्राप्त करते है।
आपको शायद पता ही होगा कि अब ज्यादातर सरकारी योजनाएं ऑनलाइन हो चुकी है। पहले जिस काम के लिए हमें सरकारी दफ्तर के घंटो चक्कर लगाने पड़ते थे उसके लिए अब कही जाने की जरुरत नहीं है। इन्ही में से एक सुविधा एमपी भूलेख की भी है। अब आप अपने जमीन का खसरा खतौनी बी 1 नक़ल घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इसके लिए ऑनलाइन प्रोसेस को कैसे करना है इसी की जानकारी यहाँ मिलेगा। तो चलिए शुरू करते है।
मध्यप्रदेश के जिलों की लिस्ट जिनका भू अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है –
आगर मालवा – AgarMalwa | खरगौन – Khargone |
अलीराजपुर – Alirajpur | मंडला – Mandla |
अनूपपुर – Anuppur | मंदसौर – Mandsaur |
अशोकनगर – Ashok Nagar | मुरैना – Morena |
बालाघाट – Balaghat | नरसिंहपुर – Narsinghpur |
बड़वानी – Barwani | नीमच – Neemuch |
बैतूल – Betul | निवाड़ी – Niwari |
भिण्ड – Bhind | पन्ना – Panna |
भोपाल – Bhopal | रायसेन – Raisen |
बुरहानपुर – Burhanpur | राजगढ़ – Rajgarh |
छतरपुर – Chhatarpur | रतलाम – Ratlam |
छिंदवाड़ा – Chhindwara | रीवा – Rewa |
दमोह – Damoh | सागर – Sagar |
दतिया – Datia | सतना – Satna |
देवास – Dewas | सीहोर – Sehore |
धार – Dhar | सिवनी – Seoni |
डिंडौरी – Dindori | शहडोल – Shahdol |
गुना – Guna | शाजापुर – Shajapur |
ग्वालियर – Gwalior | श्योपुर – Sheopur |
हरदा – Harda | शिवपुरी – Shivpuri |
होशंगाबाद – Hoshangabad | सीधी – Sidhi |
इंदौर – Indore | सिंगरौली – Singrouli |
जबलपुर – Jabalpur | टीकमगढ़ – Tikamgarh |
झाबुआ – Jhabua | उज्जैन – Ujjain |
कटनी – Katni | उमरिया – Umaria |
खण्डवा – Khandwa | विदिशा – Vidisha |
MP Bhulekh ऑनलाइन मध्यप्रदेश खसरा बी-1 चेक और डाउनलोड कैसे करें ?
हम mp bhulekh वेब पोर्टल पर खाता संख्या, खसरा संख्या और खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कर सकते है। यानि आप अपने नाम के द्वारा भी भूलेख रिकॉर्ड प्राप्त कर पाएंगे। इसके लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़िए। क्योंकि प्रक्रिया को अच्छे से समझ जाने के बाद आपको ऑनलाइन रिकॉर्ड निकालने में कोई परेशानी नहीं आएगा। तो चलिए स्टेप 1 को शुरू करते है।
1. MP Bhulekh वेब पोर्टल को ओपन करें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र खोलें और mpbhulekh.gov.in पर जाइये। हमने इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक भी यहां दे रहे है। आप यहाँ से भी डायरेक्ट वेब पोर्टल पर जा सकते है – Madhypradesh Bhulekh
2. Free Services ऑप्शन को सेलेक्ट करें
वेब पोर्टल खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे। इसमें से आपको Free Services का विकल्प दिखाई देगा। जमीन का रिकॉर्ड निकालने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करना है।
3. खसरा/बी-1/नक्शा प्रतिलिपि ऑप्शन को सेलेक्ट करें
Free Services में अलग-अलग ढेर सारी सर्विस की लिस्ट आएगा। इसमें से आपको खसरा/बी1/नक्शा प्रतिलिपि विकल्प को सेलेक्ट करना है। जैसे हमने स्क्रीनशॉट में दिखाया है।
4. जिला, तहसील के साथ अन्य सभी विवरण को सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको कुछ डिटेल सेलेक्ट करना पड़ेगा। इसमें सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करें। इसके बाद तहसील, रा.नि.म., पटवारी हल्का क्रमांक, गांव और खसरा संख्या सेलेक्ट करें। इसके बाद विवरण देखें विकल्प पर जाइये।
5. बी-1 चेक एवं डाउनलोड कीजिये
इसके बाद स्क्रीन पर नया विकल्प दिखाई देगा। आप अपने खेत बी1 नकल चेक और डाउनलोड करना चाहते हो तो स्क्रीनशॉट में जैसे बताया गया है ठीक उसी तरह बी-1 विकल्प पर क्लिक करेंगे।
जैसे ही बी-1 विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, एक नई टैब में आपके जमीन का b1 को कॉपी खुल जाएगी। इसमें जमीन सम्बंधित पूरी डिटेल दिया रहेगा। इसे डाउनलोड करने के लिए ब्राउज़र मेनू में Print ऑप्शन को सेलेक्ट करें एवं save as pdf ऑप्शन सेलेक्ट करके डाउनलोड कर लीजिये।
6. खसरा नकल चेक एवं डाउनलोड कीजिये
आपको यहाँ खसरा की कॉपी भी मिल जायेगा। अपने जमीन का खसरा नकल प्राप्त करने के लिए स्क्रीनशॉट में बताये अनुसार खसरा विकल्प पर क्लिक कीजिये।
जैसे ही खसरा ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे, एक नई टैब में फॉर्म पी -2 यानि खसरा नकल खुल जायेगा। इसमें जमीन का विवरण चेक कर सकते है। इसे भी डाउनलोड करने के लिए ब्राउज़र मेनू में Print ऑप्शन को सेलेक्ट करें एवं save as pdf ऑप्शन सेलेक्ट करके डाउनलोड कर लीजिये।
7. एमपी भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक करें
आप अपने नाम के अनुसार भी खसरा खतौनी डिटेल प्राप्त कर सकते हो। इसके लिए स्टेप-4 में खसरा संख्या की जगह भू-स्वामी विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपना नाम सर्च करके सबमिट कर दें। आगे खसरा खतौनी प्राप्त करने के लिए वही प्रक्रिया को अपनाना है जैसे स्टेप-5 एवं स्टेप-6 में हमने बताया है।
सारांश – :
अपने खेत या जमीन का भूलेख खसरा बी-1 ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in को ओपन करना है। इसके बाद मेनू में Free Services विकल्प को सेलेक्ट करके आगे बढ़ जाना है। भूलेख नकल ले लिए फ्री सर्विस की लिस्ट में से खसरा/बी1/नक्शा प्रतिलिपि को सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपना जिला, तहसील, हल्का नंबर के साथ पूछे गए सभी डिटेल को सेलेक्ट करें। अब अपने नाम अनुसार या खसरा के अनुसार विकल्प को सेलेक्ट करके विवरण देखें ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए बी-1, खसरा विकल्प के द्वारा आप बहुत आसानी से भूलेख नकल प्राप्त कर सकते है।
- भू नक्शा मध्यप्रदेश 2022 चेक और डाउनलोड कैसे करें
- MP Land Record 2022 खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करें
MP Bhulekh 2022 खसरा बी-1 चेक और डाउनलोड कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप आसान भाषा में यहाँ बताया है। अब एमपी के हर व्यक्ति अपने जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये इससे समबन्धित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछिए। हम बहुत जल्दी आपको उचित उत्तर देंगे।
मध्य प्रदेश भूलेख खसरा बी 1 नकल ऑनलाइन प्राप्त करने की जानकारी हमारे सभी एमपी वासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है, इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर जरूर करें जिससे उन्हें भी ऑनलाइन अपने जमीन का खसरा बी 1 प्राप्त करने में आसानी हो। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। धन्यवाद !
ढतबययढ
Mujhe apne jamamen
Khasra no. Kaise dekhe
देवेंद्र जी आप इसे पढ़ें – MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करें