महाराष्ट्र भूलेख 7/12 उतारा चेक कैसे करें 2024

महाराष्ट्र भूलेख 7/12 उतारा चेक कैसे करें 2024 maharashtra bhulekh : यहाँ हम जानेंगे कि महराष्ट्र भूलेख 7/12 उतारा चेक कैसे करें ? राजस्व विभाग ने महाराष्ट्र भूमि अभिलेख 7/12 एवं 8अ रिकॉर्ड ऑनलाइन निकालने की सुविधा उपलब्ध कराया है। bhulekh mahabhumi वेब पोर्टल पर आप घर बैठे सातबारा उतारा भू अभिलेख रिकॉर्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हो। पूरी जनकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ें। पहले भुमिलेख महाराष्ट्र पर जमीन की जानकारी मिलता था। लेकिन अब ये वेब पोर्टल माइग्रेट हो चुका है। जिससे bhulekh mahabhumi वेब पोर्टल पर 7/12 utara online उपलब्ध है।

हमारे महाराष्ट्र के बहुत लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण भूमि अभिलेख नहीं निकाल पा रहे है। लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप बस पांच मिनट में mahabhumi bhulekh online 7/12 प्राप्त कर सकेंगे। भूलेख महाराष्ट्र महाभूमि की नई वेब पोर्टल ७/१२ एवं ८अ रिकॉर्ड कैसे निकालने इसकी पूरी जानकारी आगे आर्टिकल में बताया गया है। पूरी प्रोसेस को अच्छे से समझने के लिए सभी स्टेप को ध्यान से पढ़ें।

भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

1. Mahabhulekh मुख्यपृष्ठ पर जाइये

maharashtra bhulekh 7/12 उतारा रिकॉर्ड ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले Bhulekh Mahabhumi की वेब पोर्टल पर जाना है। क्योंकि mahabhulekh maharashtra वेब पोर्टल माइग्रेट हो चुका है।

आप गूगल पर bhulekh.mahabhumi.gov.in सर्च करके नई भूलेख महाभूमि की वेप पोर्टल पर जा सकते है। या डायरेक्ट यहाँ से भी आप नई वेब पोर्टल को ओपन कर सकते है – Click Here

2. अपना Section चुनें

जैसे ही bhulekh mahabhumi वेब पोर्टल स्क्रीन पर ओपन हो जाए, राइट साइड में सेक्शन सेलेक्ट करने का विकल्प मिलेगा। इसमें सबसे पहले अपना section चुनें और Go विकल्प पर क्लिक करें।

bhulekh-maharashtra-mahabhumi-7-12

3. 7/12 रिकॉर्ड चुनें

सेक्शन सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर 7/12 एवं 8अ रिकॉर्ड का विकल्प आएगा। इसमें 7/12 को चुनें। इसके बाद अपना जिला, तालुका और गांव सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

bhulekh-maharashtra-mahabhumi-7-12

4. सर्वे नंबर / गट नंबर चुनें

इसके बाद आपको 7-12 रिकॉर्ड सर्च करने के लिए अलग अलग विकल्प आएंगे। इन सभी ऑप्शन के द्वारा आप सातबारा रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हो। चलिए इसमें सर्वे नंबर / गट नंबर विकल्प को चुनें। फिर अपने जमीन का सर्वे नंबर / गट नंबर भरकर शोधा विकल्प पर क्लिक करें।

bhulekh-maharashtra-mahabhumi-7-12

5. 7/12 पहा विकल्प को चुनें

अब सबसे पहले अपना 10 अंकों का कोई भी मोबाइल नंबर भरें। फिर 7/12 पहा विकल्प पर क्लिक करें। जैसे स्क्रीन शॉट में बताया गया है –

bhulekh-maharashtra-mahabhumi-7-12

6. Captcha Code verify करें

अगले स्टेप में captcha code verify करना है। इसके लिए स्क्रीन पर दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। फिर Verify Captcha To View 7/12 विकल्प को चुनें।

bhulekh-maharashtra-mahabhumi-7-12

7. maharashtra bhulekh देखें

जैसे ही कॅप्टचा कोड भरकर वेरीफाई करेंगे, स्क्रीन पर 7/12 रिकॉर्ड खुल जाएगा। इसमें सबसे पहले गाव नमुना सात रिकॉर्ड मिलेगा। इसमें दिए गए डिटेल को आप चेक कर सकते है।

bhulekh-maharashtra-mahabhumi-7-12

8. गाव नमुना बारा देखें

गाव नमुना सात रिकॉर्ड के नीचे गाव नमुना बारा भी उपलब्ध रहेगा। इसमें भी दिए गए रिकॉर्ड को आप चेक कर सकते है। महाराष्ट्र जमीन महसूल अधिकार अभिलेख का पूरा विवरण मिलेगा।

bhulekh-maharashtra-mahabhumi-7-12

9. भूलेख 7/12 महाराष्ट्र डाउनलोड करें

अपने जमीन का 7-12 उतारा रिकॉर्ड डाउनलोड/प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए ब्राउज़र मेनू में Print विकल्प को सेलेक्ट करें। इसके बाद इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकेंगे।

bhulekh-maharashtra-mahabhumi-7-12

इस तरह महाराष्ट्र के सभी जिला के निवासी अपने जमीन का 7-12 रिकॉर्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। सर्वे नंबर / गट नंबर के अलावा अपने नाम से भी सातबारा रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हो।

महाराष्ट्र के जिलों की लिस्ट जिनका भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है –

महाराष्ट्र भूमि अभिलेख 7/12 एवं 8 अ किन किन जिलों का ऑनलाइन उपलब्ध है उसकी लिस्ट नीचे चेक कर सकते है। आप इन सभी जिलों का महाभूलेख सातबारा उतारा घर बैठे चेक एवं डाउनलोड कर सकते हो।

Ahmednagar (अहमदनगर)Nagpur (नागपुर)
Akola (अकोला)Nanded (नांदेड़)
Amravati (अमरावती)Nandurbar (नंदुरबार)
Aurangabad (औरंगाबाद)Nashik (नासिक)
Beed (भंडारा)Osmanabad (उस्मानाबाद)
Bhandara (बोली)Palghar (पालघर)
Buldhana (बुलढाणा)Parbhani (परभानी)
Chandrapur (चंद्रपुर)Pune (पुणे)
Dhule (धुले)Raigad (रायगढ़)
Gadchiroli (गढ़चिरौली)Ratnagiri (रत्नागिरि)
Gondia (गोंदिया)Sangli (सांगली)
Hingoli (हिंगोली)Satara (सतारा)
Jalgaon (जलगांव)Sindhudurg (सिंधुदुर्ग)
Jalna (जलना)Solapur (सोलापुर)
Kolhapur (कोल्हापुर)Thane (ठाणे)
Latur (लातूर)Wardha (वर्धा)
Mumbai City (मुंबई शहर)Washim (वाशिम)
Mumbai Suburban (मुंबई उपनगरीय)Yavatmal (यवतमाल)

भू नक्शा महाराष्ट्र 2024 यहाँ देखे | Bhu Naksha Maharashtra

सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं

ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें

जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें ऑनलाइन

जमीन का नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन

भूलेख महाराष्ट्र से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 महाभूलेख महाराष्ट्र की नई वेब पोर्टल का एड्रेस क्या है ?

पहले भू अभिलेख mahabhulekh.maharashtra.gov.in पर प्राप्त करते थे। लेकिन अब ये वेब पोर्टल माइग्रेट हो चुका है। अब से जमीन का रिकॉर्ड आपको नई वेब पोर्टल bhulekh.mahabhumi.gov.in पर मिलेगा।

प्रश्न 02 महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ७/१२ एवं ८अ रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे निकाले ?

अपने जमीन का 7/12 एवं 8अ रिकॉर्ड ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको bhulekh mahabhumi की नई वेब पोर्टल पर जाना है। वहां अपना जिला, तालुका एवं गाव सेलेक्ट करके भू अभिलेख निकाल सकते हो।

प्रश्न 03 नाम से भूमि अभिलेख सातबारा उतारा रिकॉर्ड कैसे प्राप्त करें।

राजस्व विभाग की नई वेब पोर्टल bhulekh mahabhumi पर सातबारा उतारा रिकॉर्ड निकालने की सुविधा है। इसमें पहिले नाव या मधील नाव या आडनाव या सम्पूर्ण नाव विकल्प को सेलेक्ट करके भू अभिलेख प्राप्त कर सकते हो।

प्रश्न 04 7/12 एवं 8अ रिकॉर्ड ऑनलाइन डाउनलोड/प्रिंट कैसे करें ?

bhulekh mahabhumi वेब पोर्टल पर जाकर अपने जिला, तालुका एवं गांव चुनें। फिर स्क्रीन पर दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें। जैसे ही स्क्रीन पर 7/12 एवं 8अ रिकॉर्ड खुल जाए, उसे ब्राउज़र मेनू के द्वारा डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।

प्रश्न 05 महाराष्ट्र भूमि अभिलेख से सम्बंधित समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें ?

अगर आपके जमीन रिकॉर्ड यानि भू अभिलेख रिकॉर्ड में कोई त्रुटि हो या इससे सम्बंधित आपकी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सम्बंधित राजस्व विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।

सारांश –

भूलेख महाराष्ट्र 2024 Mahabhumi online निकालने की जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका बताया गया है। आप घर बैठे महाराष्ट्र भूमि अभिलेख 7/12 एवं 8अ रिकॉर्ड प्राप्त कर सकेंगे। भूलेख महाराष्ट्र ऑनलाइन 7/12 उतारा रिकॉर्ड प्राप्त करने में आपको किसी प्रकार की समस्या आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछिए। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

महाराष्ट्र भूमि अभिलेख 7/12 एवं 8अ रिकॉर्ड ऑनलाइन निकालने की जानकारी सभी महाराष्ट्र वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस आर्टिकल को उन्हें शेयर जरूर करें। Thank You ! जय-महाराष्ट्र !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें