रैयत नाम से खोजे अधिकार अभिलेख जमीन रिकॉर्ड 2024

रैयत नाम से खोजे : यहाँ हम जानेंगे कि किसी भी जमीन का अधिकार अभिलेख और रिकॉर्ड रैयत धारी के नाम से कैसे खोजें। राजस्व विभाग ने जमीन से सम्बंधित दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। इसके लिए आपको सरकारी दफ्तर में जाने की जरुरत नहीं है। ऑनलाइन अधिकार अभिलेख सर्च करने के लिए अलग अलग विकल्प मौजूद है। जैसे – मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देख सकते है, मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देख सकते है, खाता संख्या एवं खसरा संख्या से देख सकते है और रैयत नाम से खोज सकते है।

कभी कभी ऐसा हो सकता है कि हमें हमारे जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड के बारे में मालूम नहीं होता है। ऐसी स्थिति में हम रैयत धारी के नाम से जमीन का दस्तावेज निकाल सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए इस पोस्ट में हमने सरल तरीके और स्टेप by स्टेप इसकी जानकारी दे रहे है। तो चलिए शुरू करते है।

रैयत नाम से कैसे खोजे ऑनलाइन अधिकार अभिलेख जमीन रिकॉर्ड ?

बिहार राजस्व विभाग ने रैयत नाम से जमीन का रिकॉर्ड चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध कराया है। यहाँ आपको निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके बाद आप अधिकार अभिलेख प्राप्त कर सकेंगे। यहाँ हमने स्टेप by स्टेप इसकी जानकारी दिया है। आप इसे ध्यान दे पढ़ें।

स्टेप-1 lrc.bih.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र खोलें। इसके बाद lrc.bih.nic.in टाइप करके सर्च करें। आपकी सुविधा के लिए यहाँ हमने इसका डायरेक्ट लिंक भी दे रहे है। इससे आप सीधे वेब पोर्टल पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 अपना खाता देखें विकल्प को सेलेक्ट करें

वेब पोर्टल खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग अलग राजस्व सम्बंधित सर्विसेज की लिस्ट दिखाई देगा। अपना अधिकार अभिलेख देखने के लिए अपना खाता देखें विकल्प को सेलेक्ट करें।

अपना-खाता-देखें

स्टेप-3 अपना जिला का नाम चुनें

अगले स्टेप में स्क्रीन पर बिहार के मैप में सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है। या आप जिस जिला का भी देखना चाहते है उस जिले का नाम इसमें चुनें।

जिला-चुनें

स्टेप-4 अपना अंचल का नाम चुनें

इसके बाद आपके द्वारा सलेक्ट किये गए जिले के अंतर्गत आने वाले सभी अंचलों का नाम एक मैप में दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने अंचल का नाम सेलेक्ट करना है।

अंचल-चुनें

स्टेप-5 रैयत नाम से खाता खोजें

अब आपको सबसे पहले अपना मौजा का नाम सेलेक्ट करना है। फिर खाताधारी के नाम से देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। इसके सामने दिए गए बॉक्स में रैयत धारी का नाम लिखें। फिर खाता खोजें बटन को सेलेक्ट कीजिये।

खाताधारी-के-नाम-से-खोजें

स्टेप-6 रैयतधारी का नाम चुनें

जैसे आप आप नाम लिखकर सर्च करेंगे, उस मौजा में जितने भी उस नाम से रैयतधारी होंगे, उसकी लिस्ट दिखाई देगा। इसमें आपको अपना नाम देखना है। जमीन का रिकॉर्ड देखने के लिए अधिकार अभिलेख ऑप्शन के नीचे देखें लिंक को सेलेक्ट कीजिये।

रैयतधारी-नाम-चुनें

स्टेप-7 अधिकार अभिलेख देखें

जैसे ही आप देखें लिंक को सेलेक्ट करेंगे, एक नई टैब में उस रैयतधारी का अधिकार अभिलेख स्क्रीन में खुल जायेगा। इसमें आप जमीन से सम्बंधित पूरी जानकारी चेक कर सकते है।

अधिकार-अभिलेख-देखें

jharkhand में रैयत नाम से कैसे खोजे ? अगर आप झारखण्ड से है और रैयतधारी के नाम से अधिकार अभिलेख एवं जमीन का रिकॉर्ड चेक करना चाहते है तब झारभूमि वेब पोर्टल इसकी सुविधा उपलब्ध है। इसकी जानकारी हमने पहले ही बताया है। आप उस जानकारी को यहाँ से पढ़ सकते है – भूलेख झारखण्ड अपना खाता चेक एवं डाउनलोड कैसे करें

सारांश :

अपने जमीन का रिकॉर्ड रैयत नाम से कैसे खोजे, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने नाम से जमीन देख सकता है। अगर रैयतधारी के नाम से जमीन खोजने में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम आपकी पूरी हेल्प करेंगे।

रैयत नाम से अधिकार अभिलेख खोजने की जानकारी हमारे बिहार एवं झारखण्ड के निवासियों के लिए काफी उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर अवश्य करें। इससे उन्हें भी काफी मदद मिलेगा। इस वेबसाइट पर भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप ऐसे ही उपयोगी जानकारी पाना चाहते है तो गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते हो। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें