खसरा खोजें घर बैठे ऑनलाइन सिर्फ 2 मिनट में

खसरा खोजें घर बैठे ऑनलाइन : खेत प्लाट या किसी भी जमीन का खसरा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके द्वारा ही हम जानते है, कि कौन सी जमीन किसके नाम पर है और जमीन का क्षेत्रफल कितना है। राजस्व एवं कृषि सम्बंधित बहुत से कार्यों में हमसे खसरा विवरण माँगा जाता है। लेकिन अधिकांश लोगों के पास ये उपलब्ध नहीं होता है। अगर आपके पास भी खसरा नकल नहीं है, तो इसे आप ऑनलाइन निकाल सकते है। चलिए यहाँ आपको आसान तरीके से बताते है कि ऑनलाइन खसरा कैसे खोजें ?

खसरा खोजने के लिए सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने ऑफिसियल भूलेख वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने जमीन का भू नक्शा, खसरा खतौनी की नकल घर बैठे प्राप्त कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम जिसके कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप आपको बता रहे है कि अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा खसरा कैसे खोजते है ?

खसरा कैसे खोजें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 Bhuiyan वेबसाइट को ओपन करें

खसरा खोजने के लिए सबसे पहले भुइयां वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र करें। इसके बाद सर्च बॉक्स में bhuiyan.cg.nic.in टाइप करके एंटर करें। आपकी सुविधा के लिए हमने इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक भी यहाँ दे दिया है। इसके द्वारा सीधे भुइयां पोर्टल में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 खसरा विवरण ऑप्शन को चुनें

जैसे ही भुइयां वेब पोर्टल खुल जाए, स्क्रीन पर आपको भू अभिलेख से सम्बंधित जानकारी चेक करने के लिए अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। खसरा खोजने के लिए मेनू में भूमि सम्बंधित जानकारी विकल्प को चुनें। फिर नीचे खसरा विवरण ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये।

khasra-khoje

स्टेप-3 जिला, तहसील एवं ग्राम का नाम चुनें

खसरा खोजने के लिए आपको विवरण सेलेक्ट करना है। यहाँ सबसे पहले अपना जिला का नाम चुनें। इसके बाद अपने तहसील का नाम एवं ग्राम का नाम चुनें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

khasra-khoje

स्टेप-4 अपने नाम से खसरा खोजें

अगले स्टेप में स्क्रीन पर खसरा वार और नाम वार का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ नामवार को सेलेक्ट कीजिये। फिर सर्च बॉक्स में अपना लिखकर खोजें बटन को चुनें। जैसे ही अपना नाम सर्च करेंगे, नाम चयन करें वाले लिस्ट में आपका नाम आ जायेगा। इसमें अपने नाम को सेलेक्ट करें।

khasra-khoje

स्टेप-5 खसरा रिपोर्ट डाउनलोड करें

जैसे ही आप अपना नाम सेलेक्ट करेंगे, आपके नाम पर जितनी भी जमीन होगी उसकी खसरा रिपोर्ट खुल जाएगी। इसके लिए आपको रिपोर्ट सेक्शन में जाना है। फिर खसरा P2 खंड-2 में रिपोर्ट का pdf फाइल डाउनलोड करें विकल्प को चुनें।

khasra-khoje

स्टेप-6 खसरा रिपोर्ट चेक करें

खसरा रिपोर्ट डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें। यहाँ आपके नाम से जितने भी जमीन होगी उसका खसरा विवरण दिखाई देगा। यहाँ आप खसरा रिपोर्ट से सम्बंधित सभी जानकारी चेक कर सकते है।

khasra-report

ऑनलाइन खसरा खोजने का राज्यवार लिंक

ऊपर हमने एक राज्य छत्तीसगढ़ का खसरा कैसे खोजें इसकी पूरी जानकारी बताया है। ठीक इसी तरह अन्य राज्यों के निवासी भूलेख वेबसाइट पर खसरा खोज सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और खसरा खोजने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य के सामने दिए गए लिंक को सेलेक्ट करें –

राज्य का नामखसरा खोजें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

खसरा कैसे खोजें ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा अपने जमीन का खसरा विवरण निकाल सकता है। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या भूलेख नक्शा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

ऑनलाइन खसरा खोजने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भू अभिलेख से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें