तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें tehsil bhulekh khatauni nakal : भू अभिलेख रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो जाने से हमारी बहुत से काम आसान हो गए है। पहले जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक करने के लिए राजस्व कार्यालय के चक्कर काटते थे। इससे हमारा समय और पैसा दोनों लगते थे। लेकिन अब भूलेख रिकॉर्ड डिजिटल हो जाने से हमारा समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। लेकिन अधिकांश लोगों को अभी तक नहीं पता कि ऑनलाइन तहसील भूलेख खतौनी नकल कैसे चेक करते है ?
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन चेक करने के लिए राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होता है। इसके बाद निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके भूलेख रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन भूलेख रिकॉर्ड चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है, कि तहसील भूलेख खतौनी नकल कैसे निकाले ? तो चलिए शुरू करते है।
तहसील भूलेख खतौनी नकल चेक कैसे करें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 upbhulekh.gov.in को ओपन करें
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले राजस्व विभाग की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में upbhulekh.gov.in टाइप करके सर्च करें। हमने इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक भी यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा भी आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 खतौनी की नकल विकल्प को चुनें
राजस्व परिषद की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमने तहसील भूलेख खतौनी प्राप्त करना है, इसके लिए खतौनी की नकल विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-3 कॅप्टचा कोड वेरीफाई कीजिये
अब स्क्रीन पर कॅप्टचा कोड वेरीफाई करने का विकल्प आएगा। यहाँ स्क्रीन में दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। इसके बाद सबमिट कर दें।
स्टेप-4 जनपद, ग्राम और तहसील चुनें
इसके बाद सबसे पहले अपने जनपद का नाम सेलेक्ट करना है। फिर अपने तहसील चुनें। इसके बाद अपने ग्राम का नाम सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-5 भूलेख खतौनी नकल का विकल्प चुनें
अब स्क्रीन पर आपको तहसील भूलेख खतौनी नकल चेक करने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। आप इनमें से विकल्प के द्वारा खतौनी नक़ल डाउनलोड कर सकते है। चलिए यहाँ हम खातेदार के नाम के द्वारा खोजें विकल्प को चुनते है। फिर सर्च बॉक्स में नाम का पहला अक्षर टाइप करें और सर्च बटन को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-6 खातेदार का नाम सेलेक्ट कीजिये
सर्च करने के बाद बहुत से खातेदार का नाम स्क्रीन में दिखाई देगा। यहाँ आपको अपना नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है। फिर उद्धरण देखें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-7 वेरिफिकेशन कोड वेरीफाई करें
अब स्क्रीन पर वेरिफिकेशन को वेरीफाई करने का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ स्क्रीन में जैसा कोड दिया गया है, उसे निर्धारित बॉक्स में भरें और Continue बटन को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-8 तहसील भूलेख खतौनी नकल देखें
जैसे ही वेरिफिकेशन कोड वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर तहसील भूलेख खतौनी नकल खुल जायेगा। यहाँ खातेदार का नाम, जमीन का विवरण दिखाई देगा। यहाँ आप पूरी डिटेल्स चेक कर सकते है। इसके साथ ही आप तहसील भूलेख खतौनी नक़ल डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है।
तहसील भूलेख खतौनी नकल चेक करने का राज्यवार लिंक
यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन चेक करने का तरीका बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों का बहुत आसानी से चेक किया जा सकता है। नीचे टेबल में हमने में सभी राज्यों का नाम एवं तहसील भूलेख खतौनी नक़ल देखने का लिंक दे रहे है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | तहसील भूलेख खतौनी नकल |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | यहाँ क्लिक करें |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सारांश –
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन चेक करने के लिए upbhulekh.gov.in वेबसाइट को ओपन कीजिये। इसके बाद मेनू में खतौनी की नकल विकल्प को चुनें। अब अपने जनपद चुनें। फिर तहसील चुने। इसके बाद अपने गांव का नाम चुनें। अब खसरा नंबर या नाम के द्वारा विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर सर्च बॉक्स में अपने जमीन का खसरा नंबर टाइप करके सर्च करें। इसके बाद खतौनी नकल स्क्रीन में खुल जायेगा। यहाँ आप नकल चेक कर सकते हो।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
तहसील भूलेख खतौनी नकल MP ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले एमपी भूलेख की वेबसाइट में जाना है। इसके बाद अपने जिला, तहसील एवं गांव का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर खातेदार के नाम या खसरा नंबर के द्वारा चेक कर सकते है।
भूलेख खतौनी नक़ल किसी भी जमीन का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है। जमीन खरीदने, बेचने या जमीन पर लोन लेने के लिए इस रिकॉर्ड की जरुरत पड़ती है। इस रिकॉर्ड के द्वारा ही किसी जमीन का मालिकाना हक़ के बारे में पता लगता है।
ऑनलाइन तहसील भूलेख खतौनी नक़ल निकालने में कोई भी चार्ज नहीं लगता। ये बिलकुल फ्री सुविधा है। सरकार ने भूलेख विवरण को डिजिटल कर दिया है, जिससे अब सभी नागरिकों को भू अभिलेख से सम्बंधित रिकॉर्ड फ्री में मुहैया कराई जाती है।
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे निकाले, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से घर बैठे अपने जमीन का भूलेख खतौनी निकाल पायेगा। अगर इसमें आपको परेशानी आये या भू अभिलेख से सम्बंधित कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
भूलेख खतौनी नक़ल ऑनलाइन प्राप्त करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भूलेख रिकॉर्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी प्रदान करते है। अगर आप भूलेख नक्शा से सम्बंधित जानकारी सबसे पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !
हमें अपना खतौनी देखना है
चेतावनी निकालना है
Jameen mein jameen ke kagaj per khatauni mein hamara Naam galat hai kaise Sahi kiya jaaye
Diversion of agriculture plot to residential which is in municipal corporation limit