ऑनलाइन जमीन की जानकारी कैसे देखें 2024

ऑनलाइन जमीन की जानकारी online jamin ki jankari : अगर आप भारत के किसी भी राज्य में रहते है और आपकी छोटी या बड़ी जमीन, खेत, प्लाट या घर है, तब उसकी जानकारी ऑनलाइन निकाल सकते है। राजस्व विभाग ने इसके लिए आधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है, जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने जमीन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।

राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेब पोर्टल पर जमीन से सम्बंधित जानकारी जैसे – जमीन किसके नाम पर है, जमीन का कुल एरिया कितना है, खाता खसरा नकल भू नक्शा आदि डिटेल्स चेक एवं डाउनलोड कर सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हम यहाँ स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बताएँगे कि ऑनलाइन जमीन की जानकारी कैसे देखते है ? तो चलिए शुरू करते है।

ऑनलाइन जमीन की जानकारी कैसे देखें ?

स्टेप-1 upbhulekh.gov.in को ओपन करें

यूपी का ऑनलाइन जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ हमने उस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दे रहे है, जिससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 जनपद, तहसील एवं ग्राम चुनें

यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद सबसे पहले उस जनपद का नाम सेलेक्ट करें जहाँ ऑनलाइन जमीन की जानकारी देखना चाहते है। इसके बाद तहसील और ग्राम का नाम भी सेलेक्ट कर लें।

select-janpad-tehsil-village

स्टेप-3 जमीन की जानकारी देखने का विकल्प चुनें

अब जमीन की जानकारी चेक करने के लिए अलग अलग चार ऑप्शन दिखाई देंगे। ये 4 विकल्प है –

  1. खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  2. खाता संख्या द्वारा खोजें
  3. खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  4. नामांतरण दिनांक से खोजें

इन चारों विकल्प के द्वारा यूपी जमीन की जानकारी निकाल सकते है। चलिए इनमें से एक विकल्प खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें को सेलेक्ट करें। इसके बाद सर्च बॉक्स में उन जमीन का खसरा/गाटा संख्या एंटर करें और खोजें बटन पर क्लिक करें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

select-khata-khasra

स्टेप-4 खसरा/गाटा संख्या को सेलेक्ट करें

जैसे ही आप जमीन का खसरा/गाटा संख्या एंटर करके सर्च करेंगे, आपको नीचे उसका विवरण दिखाई देगा। इसे सेलेक्ट करें और उद्धरण देखें बटन पर क्लिक करें।

select-details

स्टेप-5 कॅप्टचा कोड वेरीफाई करें

अगले स्टेप में आपको कॅप्टचा कोड वेरिफिकेशन मिलेगा। यहाँ दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें और Continue बटन पर क्लिक करें

verify-captcha-code

स्टेप-6 ऑनलाइन जमीन की जानकारी देखें

जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई करेंगे, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए खसरा/गाटा संख्या का विवरण यानि खाता विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आप उस जमीन से सम्बंधित पूरी जानकारी चेक कर सकते है।

check-jamin-ki-jankari

यहाँ हमने खसरा/गाटा संख्या द्वारा जमीन की जानकारी चेक किये, ठीक इसी तरह खाता संख्या द्वारा, खातेदार के नाम द्वारा और नामांतरण दिनांक से भी ऑनलाइन जमीन का विवरण निकाल सकते है।

ऑनलाइन जमीन की जानकारी देखने का राज्यवार लिंक

ऊपर हमने आपको एक राज्य उत्तर प्रदेश का जमीन की जानकारी ऑनलाइन चेक करने के बारे में बताया है। ठीक इसी तरह आप अन्य सभी राज्यों का भी देख सकते हो। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और जमीन की जानकारी देखने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और राज्य के नाम के सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामभू नक्शाभूलेख
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Bhunaksha AP Andhra Pradesh MapMeebhoomi AP Adangal 1b FMB
Assam (असम)Bhu Naksha Assam Land MapBhulekh Assam Dharitree Search Jamabandi
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)भू नक्शा बिहारबिहार भूलेख जमाबंदी
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)भू नक्शा छत्तीसगढ़CG Bhuiya B1 Khasra Khatoni Online
Delhi (दिल्ली)Bhu Naksha Delhi Online Land MapBhulekh Delhi Khasra Khatauni Online
Gujarat (गुजरात)Bhu Naksha Gujarat MapBhulekh Gujarat 7/12 Records
Goa (गोवा)Goa Bhulekh Land Records
Haryana (हरियाणा)Bhu Naksha Haryana Land MapBhulekh Haryana Jamabandi Nakal
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Bhu Naksha Himachal PradeshBhulekh Himachal Pradesh जमाबंदी/शजरा नस्ब
Jharkhand (झारखंड)Bhu Naksha Jharkhand Online MapBhulekh Jharkhand Jharbhoomi Apna Khata
Kerla (केरल)Bhu Naksha KeralaErekha Survey And Land Records
Karnataka (कर्नाटक)Bhu Naksha Bhoomi Revenue Maps KarnatakaKarnataka Land Records Bhoomi RTC
Maharashtra (महाराष्ट्र)Bhu Naksha Maharashtra Land MapBhulekh Maharashtra 7/12 Record Check
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)भू नक्शा मध्य प्रदेशMP Land Record Bhulekh Khasra Khatauni
Manipur (मणिपुर)Bhulekh Manipur Loucha Patta
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)Bhu Naksha Odisha Land MapBhulekh Odisha Khatiyan Online
Punjab (पंजाब)Bhu Naksha Punjab Map Fard Punjab Bhulekh Jamabandi
Rajasthan (राजस्थान)Bhu Naksha Rajasthan Land MapBhulekh Rajasthan Apna Khata Jamabandi Nakal
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)Bhu Naksha Tamil NaduTamil Nadu Land Records
Telangana (तेलंगाना)Bhu Naksha Telangana Cadastral MapTelangana Land Records Maa Bhoomi 1b Pahani
Tripura (त्रिपुरा)ejami Tripura Bhu NakshaJami Tripura Land Record Khatian
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)भू नक्शा उत्तर प्रदेशयू पी भूलेख खतौनी
Uttrakhand (उत्तराखंड)Bhu Naksha Uttarakhand (UK) MapBhulekh Uttarakhand (UK)
West Bengal (पश्चिम बंगाल)Bangla Bhumi Map Land Bhu NakshaLand Records West Bengal

सामान्य प्रश्न (FAQ)

जमीन ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

जमीन ऑनलाइन चेक करने के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट को ओपन कीजिये। इसके बाद अपने जिला का नाम, तहसील का नाम और मौजा का नाम चुनें। अब जमीन चेक करने के विकल्प में खसरा नंबर, खाता नंबर या नाम को चुनें। अब खसरा नंबर या नाम एंटर करके जमीन ऑनलाइन चेक कर सकते है।

जमीन की जानकारी कैसे चेक करें ?

जमीन की जानकारी चेक करने के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट खोलें। फिर मेनू में खाता खसरा या जमाबंदी विकल्प को चुनें। अब अपने जिला, तहसील और मौजा का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अपने नाम या खाता नंबर या खसरा नंबर के द्वारा जमीन की जानकारी चेक कर सकते है।

अपनी भूमि जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें ?

अपनी भूमि जानकारी ऑनलाइन देखने के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट में जाइये। फिर भूमि जानकारी देखने का विकल्प चुनें। जैसे खाता खसरा या जमाबंदी या भू नक्शा। अब अपने जिला, तहसील और मौजा का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर खसरा नंबर या नाम से अपनी भूमि जानकारी चेक कर सकते है।

ऑनलाइन जमीन की जानकारी कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने जमीन, खेत, प्लाट, घर का विवरण चेक कर पायेगा। अगर आपको इसमें कोई परेशानी आये या जमीन की जानकारी से सम्बंधित कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

Online jamin ki jankari कैसे check करते है, इसके बारे में ये पोस्ट सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस पोस्ट को सोशल मीडिया जैसे – व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकार्ड्स से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। ऐसी ही उपयोगी जानकारी पाने के लिए गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

5 thoughts on “ऑनलाइन जमीन की जानकारी कैसे देखें 2024”

  1. Meri jameen jila Pratapgarh tahsil Lalganj post Sambalpur Shuklan yahan per mere dadaji ka Naam Mahadev agrahari kesh jita hua tha mujhe us jameen ki detail chahie mere dadaji ke pitaji ka naam Dattu agrahari tha

    Reply
    • दिनेश जी आप जिस राज्य से है उस राज्य का नाम सेलेक्ट करें। आपको जमीन देखने की पूरी जानकारी मिलेगा।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें