मोबाइल पर भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन

मोबाइल पर भू नक्शा कैसे देखें mobile par bhu naksha kaise dekhe : राजस्व से सम्बंधित कार्यों में जमीन का भू नक्शा हमेशा माँगा जाता है। इसके लिए हमें किसी कंप्यूटर शॉप में जाकर निर्धारित चार्ज देना होता है। लेकिन अगर आपके पास एंड्राइड या कोई भी स्मार्टफोन हो तब आप खुद ही अपने मोबाइल पर भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हो। लेकिन अधिकांश लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप आसान तरीके से बता रहे है कि मोबाइल से भू नक्शा कैसे निकाले ?

सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने भू अभिलेख से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। इससे जमीन का नक्शा, खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम है। जिसके कारण इसका लाभ नहीं पा रहे है। लेकिन यहाँ बताये गए जानकारी को पूरा पढ़ने के बाद आप किसी भी जमीन का खसरा नक्शा निकाल पाएंगे। तो चलिए शुरू करते है।

मोबाइल पर भू नक्शा कैसे देखें ?

स्टेप-1 Bhunaksha ऐप इनस्टॉल करें

अपने मोबाइल पर भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले Bhunaksha एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर Bhunaksha टाइप करके सर्च करें। आपकी सुविधा के लिए इस एप्प का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा आप बहुत आसानी से एप्प को इनस्टॉल कर पाएंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 मेनू बटन को सेलेक्ट करें

भू नक्शा ऐप इनस्टॉल करने के बाद इसे खोलें। एप्प खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको मैप दिखाई देगा। यहाँ लेफ्ट साइड में मेनू बटन मिलेगा। नक्शा निकालने के लिए इसी बटन पर टैप करें।

mobile-par-bhu-naksha-dekhe

स्टेप-3 जिला, तहसील, RI एवं ग्राम चुनें

मेनू ओपन होने के बाद सबसे पहले आपको अपने जिला का नाम सेलेक्ट करना है। फिर अपने तहसील का नाम, RI का नाम और ग्राम का नाम सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

mobile-par-bhu-naksha-dekhe

स्टेप-4 मैप में खसरा नंबर चुनें

जिला, तहसील, RI एवं ग्राम का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर उस ग्राम का मैप खुलेगा। इसमें आपको अपने जिस खेत, प्लाट या जमीन का भू नक्शा चाहिए, उसका खसरा नंबर सेलेक्ट करना है।

mobile-par-bhu-naksha-dekhe

स्टेप-5 Plot Report ऑप्शन को चुनें

जैसे ही मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे, नीचे आपको प्लाट इनफार्मेशन दिखाई देगा। जैसे – क्षेत्रफल, भूस्वामी का नाम आदि। भू नक्शा निकालने के लिए यहाँ Plot Report ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

mobile-par-bhu-naksha-dekhe

स्टेप-6 मोबाइल पर भू नक्शा देखें

जैसे ही Plot Report ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए खसरा नंबर का भू नक्शा खुल जायेगा। इसमें जमीन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण एवं खसरा नक्शा मिलेगा। इसे आप देख सकते है।

mobile-par-bhu-naksha-dekhe

स्टेप-7 भू नक्शा डाउनलोड करें

आप अपने जमीन के भू नक्शा को डाउनलोड करने फोन में सेव भी कर सकते है। इसके लिए दिए गए डाउनलोड आइकॉन को सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद खसरा नक्शा की कॉपी आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जायेगा। जिसे आप कभी भी प्रिंट कर सकते है।

mobile-par-bhu-naksha-dekhe

ऊपर हमने छत्तीसगढ़ का भू नक्शा मोबाइल पर कैसे देखें, इसकी जानकारी बताया है। ठीक इसी तरह अन्य राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से ऑनलाइन भू नक्शा चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं भू नक्शा देखने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजें और दिए गए लिंक को सेलेक्ट कीजिये –

राज्य का नामभू नक्शा लिंक
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)यहाँ क्लिक करें
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

इसे पढ़ें – जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें ऑनलाइन

मोबाइल पर भू नक्शा कैसे देखें, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने जमीन का खसरा नक्शा घर बैठे निकाल सकता है। अगर नक्शा निकालने में आपको कोई परेशानी आये या भू अभिलेख से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

मोबाइल पर भू नक्शा देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भूलेख एवं भू नक्शा से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आपके पास छोटी या बड़ी जमीन है और भू अभिलेख से सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

3 thoughts on “मोबाइल पर भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन”

  1. जमा बंदी नंबर 331 मोजा बैजलपुर खाता नंबर 5 खसरा नंबर 583 15.1/2डी़

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें