खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे चेक करें 2024

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन khasra khatauni naam anusar online : अपने खेत, प्लाट, मकान या किसी भी जमीन का खसरा खतौनी रिकॉर्ड की जरुरत पड़ती ही रहती है। पहले इसके लिए हमें राजस्व विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब ये सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध चुका है। जिसके कारण आप अपने मोबाइल के द्वारा ही बस 2 मिनट में खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कर सकेंगे।

खसरा खतौनी नाम अनुसार देखने के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद रिकॉर्ड चेक करने की निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। लेकिन अधिकांश लोगों को खसरा खतौनी रिकॉर्ड चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।

खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे देखें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 खसरा खतौनी की वेबसाइट खोलें

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले हमें खसरा खतौनी चेक करने की वेबसाइट यानि भूअभिलेख की वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में bhuiyan.cg.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे भूअभिलेख की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Get B1/P।। विकल्प को सेलेक्ट करें

भूअभिलेख की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर जमीन से सम्बंधित जानकारी चेक करने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें अपने खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक करना है, इसलिए यहाँ Civil Services कार्नर में जाइये और Get B1/P।। विकल्प को सेलेक्ट करें।

khasra-khatauni-naam-anusar

स्टेप-3 जिला, तहसील एवं ग्राम का नाम चुनें

अब स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले आप जिस जिला में रहते है, उस जिला का नाम सेलेक्ट करें। फिर अपने ब्लॉक का नाम चुनें। इसके बाद अपने रा.नि. ग्राम और पटवारी हल्का नंबर को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

khasra-khatauni-naam-anusar

स्टेप-4 अपना नाम लिखकर खोजें

अब नाम अनुसार खसरा खतौनी देखने का विकल्प आएगा। इसके लिए सबसे पहले नाम वार विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। फिर सर्च बॉक्स में अपने नाम का पहला अक्षर टाइप करें। नाम का पहला अक्षर लिखने के बाद खोजें बटन को सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

khasra-khatauni-naam-anusar

स्टेप-5 लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट करें

अपने नाम का पहला अक्षर टाइप करके खोजने के बाद, उस नाम से शुरू होने वाले सभी जमीन मालिकों का नाम की लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम और पिता का नाम खोजें। आपका नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये।

khasra-khatauni-naam-anusar

स्टेप-6 खसरा खतौनी नाम अनुसार देखें

जैसे ही लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट करेंगे, खसरा खतौनी का रिकॉर्ड खुल जायेगा। यहाँ रिपोर्ट सेक्शन में आपको  खतौनी-BI एवं खसरा-PII का विकल्प मिलेगा। इसके सामने दिए गए डॉक्यूमेंट आईडी नंबर को सेलेक्ट करके खसरा खतौनी देख सकते है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

khasra-khatauni-naam-anusar

खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक करने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया की खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन कैसे देखें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से देख सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक करने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामखसरा खतौनी नाम अनुसार
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सारांश –

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद अपने जिला, तहसील एवं गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर सर्च वाले विकल्प में नामवार विकल्प को सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपने नाम को टाइप करके सर्च करना है। फिर लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट करना है। जैसे ही नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपके जमीन का खसर खतौनी खुल जायेगा।

सामान्य प्रश्न (FAQ)

नाम से खसरा खतौनी कैसे देखें ?

नाम से खसरा खतौनी देखने के लिए भूलेख वेबसाइट को ओपन करें। इसके बाद अपने जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत का नाम चुनें। अब दिए गए विकल्प में से नाम अनुसार खसरा देखने का विकल्प चुनें। अब अपना नाम सर्च बॉक्स में सर्च करके लिस्ट में नाम चुनें। इसके बाद आपके जमीन का खसरा खतौनी खुल जायेगा।

मैं खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे प्राप्त कर सकता हूं ?

खसरा खतौनी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए भूलेख वेबसाइट को ओपन करें। अब अपने जिला, तहसील एवं ग्राम का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कीजिये। अब अपने जमीन का खसरा नंबर या अपना नाम एंटर करें। इस तरह खसरा खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

ऑनलाइन खसरा खतौनी निकालने का कितना पैसा लगेगा ?

ऑनलाइन खसरा खतौनी निकालने का कोई भी पैसा नहीं लगता है। राजस्व विभाग ने भूलेख विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। जिससे कोई भी व्यक्ति अपने जमीन का रिकॉर्ड फ्री में प्राप्त कर सकते है।

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या खसरा खतौनी से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम खसरा खतौनी से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें