Bhulekh BhuNaksha » भू नक्शा » जियो फोन में भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन

जियो फोन में भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन

Rate this post

जियो फोन में भू नक्शा कैसे देखें : यहाँ हम जानेंगे कि अपने jio मोबाइल में भू नक्शा कैसे निकाले ? राजस्व विभाग ने खेत प्लाट जमीन का bhu naksha online उपलब्ध करवा दिया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने किसी भी जमीन का भू नक्शा मैप चेक और डाउनलोड कर सकता हो। अगर आपके पास एंड्राइड स्मार्टफोन या कंप्यूटर नहीं है और आप जियो मोबाइल यूज़ करते है तब इसमें भी आप भू नक्शा देख सकते है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। जिसकी जानकारी हमने स्टेप by स्टेप नीचे बताया है।

सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने अपने राज्य का भूलेख नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए अलग अलग वेब पोर्टल बनाया है। यानि अगर आप उत्तर प्रदेश से तो आपको अलग वेब पोर्टल में जाना है और अगर आप मध्यप्रदेश से है तब आपको अलग वेब पोर्टल में जाना होगा। नीचे हमें सभी राज्यों का भू नक्शा वेब पोर्टल का लिंक दिया है। आप अपने राज्य के सामने दिए गए उस लिंक के द्वारा भू नक्शा वेब पोर्टल पर जा सकते है। चलिए अब जानते है कि अपने जियो फोन में भू नक्शा कैसे देखें ?

jio-phone-bhu-naksha-dekhe

जिओ (Jio) मोबाइल में भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन ?

  • सबसे पहले अपने जिओ मोबाइल में इंटरनेट डाटा को ऑन करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन की लिस्ट में जिओ ब्राउज़र को ओपन करें।
  • अब गूगल सर्च बॉक्स में भू नक्शा वेबसाइट को टाइप करके सर्च करें। जैसे – अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तब गूगल पर upbhunaksha.gov.in टाइप करके सर्च करें। (नीचे टेबल में अन्य सभी राज्यों का वेबसाइट लिंक दिया गया है)
  • वेबसाइट खुलने के बाद सर्च बॉक्स में अपना जिला, तहसील, हल्का का नाम एवं गांव का नाम चुनें।
  • इसके बाद नक़्शे में अपने जमीन का खसरा क्रमांक सेलेक्ट करें।
  • फिर map report के विकल्प को चुनें।
  • अगले स्टेप में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए खसरा क्रमांक का भू नक्शा खुल जायेगा।
  • इसे आप चेक कर सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।

ध्यान दें – jio मोबाइल एक कीपैड मोबाइल है, इसलिए नक्शा चेक करने में या नक्शा निकालने में आपकी परेशानी आ सकती है। इसके अलावा नक्शा नहीं खुलने जैसी परेशानी भी आ सकती है।

जिओ मोबाइल में भू नक्शा देखने के लिए इसकी वेबसाइट का पता होना आवश्यक है। नीचे हमने सभी राज्यों का भू नक्शा देखने की वेबसाइट लिंक दिया है। आप जिस भी राज्य से है, उस राज्य को सेलेक्ट करके भू नक्शा देख सकते हो।

राज्य का नाम भू नक्शा
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Bhunaksha AP Andhra Pradesh Map
Assam (असम)Bhu Naksha Assam Land Map
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)भू नक्शा बिहार
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)भू नक्शा छत्तीसगढ़
Delhi (दिल्ली)Bhu Naksha Delhi
Gujarat (गुजरात)Bhu Naksha Gujarat
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)Bhu Naksha Haryana
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Bhu Naksha Himachal Pradesh
Jharkhand (झारखंड)Bhu Naksha Jharkhand
Kerla (केरल)Bhu Naksha Kerala
Karnataka (कर्नाटक)Bhu Naksha Bhoomi Revenue Maps Karnataka
Maharashtra (महाराष्ट्र)Bhu Naksha Maharashtra
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)भू नक्शा मध्य प्रदेश
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)Bhu Naksha Odisha
Punjab (पंजाब)Bhu Naksha Punjab
Rajasthan (राजस्थान)Bhu Naksha Rajasthan Land Map
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)Bhu Naksha Tamil Nadu
Telangana (तेलंगाना)Bhu Naksha Telangana
Tripura (त्रिपुरा)ejami Tripura Bhu Naksha
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)भू नक्शा उत्तर प्रदेश
Uttrakhand (उत्तराखंड)Bhu Naksha Uttarakhand (UK)
West Bengal (पश्चिम बंगाल)Bangla Bhumi Map Land Bhu Naksha

सारांश : अपने jio मोबाइल में भू नक्शा कैसे निकाले, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब जिओ फोन यूजर भी अपने खेत या जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देख पाएंगे। अगर भू नक्शा निकालने में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

जियो फोन में भू नक्शा कैसे देखें इसकी जानकारी सभी jio mobile यूजर के लिए काफी उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को शेयर जरूर करें। इससे उन्हें भी नक्शा देखने में मदद मिलेगी। इस वेबसाइट पर भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप इससे सम्बंधित नई नई जानकारी पाना चाहते हो तो गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें