ग्राम पंचायत का नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन

ग्राम पंचायत का नक्शा कैसे देखें : बहुत सी सरकारी योजनाओं में नक्शा माँगा जाता है। पहले हम नक़्शे के लिए राजस्व विभाग के कार्यालय जाते थे और निर्धारित प्रारूप में आवेदन देकर नक्शा प्राप्त करते थे। लेकिन अब ये सुविधा ऑनलाइन हो चुका है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा अपने ग्राम पंचायत का नक्शा देख सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।

ग्राम पंचायत का नक्शा देखने के लिए भू नक्शा वेबसाइट को ओपन करके निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होता है। लेकिन नक्शा देखने की प्रक्रिया बहुत लोगों को नहीं पता जिसके कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हमने ग्राम पंचायत का नक्शा कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बता रहे है। आप इसे ध्यान से पढ़िए। तो चलिए शुरू करते है।

gram-panchayat-naksha-dekhe

ग्राम पंचायत का नक्शा कैसे देखें ?

  1. ग्राम पंचायत का नक्शा देखने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की भू नक्शा की वेबसाइट को ओपन करें।
  2. अब लेफ्ट साइड में एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। उसमें अपने जिला का नाम चुनें।
  3. फिर अपने तहसील का नाम चुनें।
  4. अपने RI क्षेत्र सेलेक्ट करें।
  5. अपने गांव का नाम चुनें।
  6. स्क्रीन में नक्शा खुल जाने के बाद ग्राम पंचायत का नक्शा देख सकते हैं।
  7. अपने जमीन का खसरा क्रमांक सेलेक्ट करके भू नक्शा विवरण चेक भी कर सकते हो।

ऊपर हमने आपको स्टेप बताया है जिसके द्वारा आप ग्राम पंचायत का नक्शा देख सकेंगे। चलिए अब किसी एक राज्य का नक्शा देखने की जानकारी आपको स्क्रीनशॉट के माध्यम से बताते है। ताकि आपको नक्शा देखने की प्रक्रिया और अच्छे से समझ आ सकें। तो चलिए शुरू करते है।

स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करें। इसके बाद bhunaksha.cg.nic.in वेब एड्रेस को टाइप करके एंटर करें। ये छत्तीसगढ़ का भू नक्शा वेबसाइट है। अन्य राज्य की भू नक्शा वेबसाइट लिंक भी नीचे आपको मिल जायेगा।

स्टेप-2 भू नक्शा की वेबसाइट खुलने के बाद लेफ्ट साइड में एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। इसमें सबसे पहले अपने जिले का नाम, तहसील का नाम, RI क्षेत्र का नाम एवं ग्राम का नाम सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

gram-panchayat-naksha-dekhe

स्टेप-3 जैसे ही आप डिटेल्स सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर नक्शा खुल जाएगा। यहाँ आप अपने ग्राम पंचायत का नक्शा देख सकते है। यहाँ आपको आपके ग्राम पंचायत के किसी एक गांव का नक्शा दिखाई देगा। इसी तरह आप दूसरे गांव का नक्शा भी आप निकाल सकते है।

gram-panchayat-naksha-dekhe

यहाँ हमने एक राज्य छत्तीसगढ़ का ग्राम पंचायत का नक्शा देखने की जानकारी बताया है। ठीक इसी प्रक्रिया के अनुसार आप अन्य राज्यों का नक्शा भी देख पाएंगे। नीचे टेबल में राज्य का नाम एवं ग्राम पंचायत का नक्शा देखने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजकर उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें।

राज्य का नामग्राम पंचायत का नक्शा
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)यहाँ क्लिक करें
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

ग्राम पंचायत का नक्शा कैसे देखें, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने पंचायत का नक्शा निकाल पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या नक्शा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

ग्राम पंचायत का नक्शा देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भू नक्शा से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई – नई एवं उपयोगी जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें