Govt Rate of Land in Bihar MVR Circle Rate Check Online

Govt rate of land in bihar mvr circle rate online check कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। अगर आप बिहार में किसी भी जगह कोई खेत, प्लाट या जमीन खरीद रहे है, तब पहले आपको जमीन का सरकारी रेट पता जरूर करना चाहिए। क्योंकि land की minimum value के अनुसार ही stamp duty और registry charge तय किया जाता है। बिहार में जमीन का सरकारी कीमत पता करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से किसी भी एरिया के जमीन का Circle Rate check कर सकते है।

लेकिन अधिकतर लोगों को इस महत्वपूर्ण सुविधा की जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हम आपको आसान तरीके से बताएँगे कि Govt Rate of Land in Bihar, MVR circle rate ऑनलाइन चेक कैसे किया जाता है। तो चलिए शुरू करते है।

बिहार के जिलों की लिस्ट जहाँ जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे –

नालंदा – Nalandaमधेपुरा – Madhepura
सुपौल – Supaulलखीसराय – Lakhisarai
अररिया – Arariaकिशनगंज – Kishanganj
अरवल – Arwalमधुबनी – Madhubani
औरंगाबाद – Aurangabadमुंगेर – Monghyr
बाँका – Bankaमुजफ्फरपुर – Muzaffarpur
बेगूसराय – Begusaraiनवादा – Nawada
भागलपुर – Bhagalpurपटना – Patna
भोजपुर – Bhojpurपूर्णिया – Purnea
बक्सर – Buxarरोहतास – Rohtas
दरभंगा – Darbhangaसहरसा – Saharsa
पूर्वी चम्पारण – East Champaranसमस्तीपुर – Samastipur
गया – Gayaसारन – Saran
गोपालगंज – Gopalganjशेखपुरा – Shiekhpura
जमुई – Jamuiशिवहर – Sheohar
जहानाबाद – Jehanabadसीतामढ़ी – Sitamarhi
कैमूर – Kaimurसीवान – Siwan
कटिहार – Katihar वैशाली – Vaishali
खगड़िया – Khagariaपश्चिमी चम्पारण – West Champaran

Online Govt Rate of Land in Bihar MVR Circle Rate Check कैसे करें ?

किसी भी land की minimum value चेक करने के लिए अलग-अलग 2 तरीका उपलब्ध है। इसके लिए आपको निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसकी जानकारी हमने यहाँ सरल तरीके से बताया है। आप इसे ध्यान से पढ़कर जैसे बताया गया है वैसा ही करते जाइये।

स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन कीजिये। इसके बाद गूगल में bhumijankari.bihar.gov.in टाइप करके एंटर करें। या हमने यहाँ भी इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक दे रहे है। आप इसके द्वारा भी सीधे वेबसाइट को ओपन कर सकते है – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 भूमि जानकारी वेब पोर्टल खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग अलग सर्विस विकल्प दिखाई देंगे। जमीन का सरकारी रेट पता करने के लिए View MVR विकल्प को सेलेक्ट करना है।

Govt-Rate-Land-MVR-Circle

स्टेप-3 अगले स्टेप में आपको डिटेल सेलेक्ट करना है। यानि आप बिहार के जिस स्थान का Govt Rate of Land पता करना चाहते है उसकी डिटेल सेलेक्ट करें –

Govt-Rate-Land-MVR-Circle
  • Registration Office – यहाँ रजिस्ट्रेशन ऑफिस चुनें।
  • Circle Name – यहाँ उस स्थान का सर्किल नाम सेलेक्ट करें।
  • Thana Code – यहाँ थाना कोड सेलेक्ट करें।
  • Land Type – यहाँ उस जमीन का प्रकार चुनें।

स्टेप-4 जैसे ही आप स्टेप-3 में विवरण सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद bihar govt land rate नीचे दिखाई देगा। इसमें आप सभी तरह के जमीन का रेट यहाँ देख सकेंगे।

Govt-Rate-Land-MVR-Circle
  • Commerical N.H
  • Commerical Gramin Road
  • Residentaial Gramin Road
  • Commercial
  • Residential
  • Dhanhar

Know Your MVR(Circle Rate) in Bihar Online

Circle rate चेक करने के लिए एक और आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट है जहाँ mvr पता करने की सुविधा है। इसके लिए सबसे पहले यहाँ दिए गए लिंक से वेबसाइट को ओपन करें – Know Your MVR(Circle Rate)

इसके बाद District Name, Anchal एवं Village/Mohalla Name सेलेक्ट कीजिये। जैसे ही ये डिटेल सेलेक्ट करेंगे नीचे उस सर्किल का सरकारी रेट दिखाई देगा। इसमें Commercial, Residential और Irrigated का भूमि का न्यूनतम मूल्य देख सकते है।

Know-Your-MVR

Circle Rate Bihar से सम्बन्धित प्रश्न (FAQs)

Land Circle Rate क्या है ?

सर्किल रेट वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर किसी प्लॉट, जमीन, व्यावसायिक प्रॉपर्टी की बिक्री या आवंटन हो सकता है। सर्किल रेट / कीमत स्थानीय विकास प्राधिकरणों या राज्य सरकार द्वारा तय की जाती है। एक ही शहर के भीतर विभिन्न इलाकों यानि जिलों के लिए अलग-अलग circle rate हो सकते हैं। सर्किल रेट की नियमित रूप से बाजार की रेट के अनुरूप रखने के लिए समीक्षा नहीं की जाती है, इसलिए यह देखा जाता है कि सर्किल रेट वास्तविक बाजार दरों की तुलना में कम होती हैं।

Circle Rate की गणना कैसे किया जाता है ?

प्रत्येक राज्य द्वारा निर्धारित सर्किल रेट विभिन्न कारकों के आधार पर भिन्न होती हैं। जैसे कि संपत्ति का प्रकार, संपत्ति का उपयोग, क्षेत्र, सुविधाएं आदि। अपनी भूमि या संपत्ति की सर्कल दरों की गणना करने के लिए, संपत्ति के उपयोग का निर्धारण करें, चाहे संपत्ति का उपयोग आवासीय या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए किया जाए। सर्किल दरें आम तौर पर व्यावसायिक संपत्ति के लिए अधिक होती हैं। राज्य सरकारें सर्किल रेट चेक करने के लिए ऑनलाइन सुविधाएँ मुहैया करवाई है। आप राजस्व विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

Bihar Circle Rate Online Check कैसे करें ?

राजस्व विभाग ने बिहार की सर्किल रेट चेक करने के लिए bhumijankari.bihar.gov.in नाम से वेब पोर्टल उपलब्ध करवाया है। इस वेबसाइट को ओपन करके Registration Office, Circle Name, Thana Code एवं Land Type सेलेक्ट करें। आपको उस सर्किल का सरकारी रेट पता चल जायेगा।

सारांश – Govt Rate of Land in Bihar MVR Circle Rate Check Online चेक कैसे करते है, इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। अब बिहार में जमीन का सरकारी रेट सरल तरीके से पता किया जा सकेगा। क्या इसमें आपको कोई परेशानी आ रही है या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपके सवालों का जवाब देंगे। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

3 thoughts on “Govt Rate of Land in Bihar MVR Circle Rate Check Online”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें