घर का मालिक कौन है ऐसे पता करें ऑनलाइन

घर का मालिक कौन है ghar ka malik kaun hai : कभी ऐसा हो सकता है कि हमें किसी घर के मालिक का नाम पता नहीं होता। यानि वो घर किसके नाम पर है ये हमें मालूम नहीं होता। किसी से पूछने पर शायद कोई बताएगा भी नहीं। ऐसे में आप घर बैठे ऑनलाइन पता कर सकते है। आपको बस कुछ ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। उसके बाद आप बहुत आसानी से जान पाएंगे कि घर का मालिक कौन है ?

सभी तरह की जमीन जायदाद की जानकारी आज ऑनलाइन हो चुकी है। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति किसी भी जमीन की डिटेल्स निकाल सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं पता होता कि उन्हें कौन सी वेबसाइट में जाना है और क्या प्रोसेस करना है। इसलिए यहाँ हम इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बता रहे है। आप सभी स्टेप को ध्यान से पढ़िए। उसके बाद प्रोसेस को करते जाइये। तो चलिए शुरू करते है।

घर का मालिक कौन है कैसे पता करें ?

अलग – अलग राज्यों का अलग – अलग भू अभिलेख पोर्टल बनाया गया है। जहाँ किसी भी घर के मालिक का नाम पता किया जा सकता है। चलिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की वेब पोर्टल पर घर मालिक कौन है इसका पता करने का तरीका बताते है। इसके बाद अन्य सभी राज्यों का भी बताएँगे।

स्टेप-1 भू अभिलेख वेब पोर्टल में जाइये

घर का मालिक का नाम पता करने के लिए सबसे पहले हमें भू अभिलेख की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए upbhulekh.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करना है। या आपकी सुविधा के लिए इसका डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे भूलेख पोर्टल में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 जनपद, तहसील एवं ग्राम का नाम चुनें

जैसे ही वेब पोर्टल खुल जाए, सबसे पहले आपको अपने जनपद का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपने तहसील का नाम चुनें। फिर इसी तरह अपने ग्राम का नाम चुनें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ghar-ka-malik-kaun-hai

स्टेप-3 घर का खसरा संख्या खोजें

अपना ग्राम का नाम सेलेक्ट करने के बाद सबसे पहले खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें विकल्प को सेलेक्ट करना है। इसके बाद सर्च बॉक्स में उस घर का खसरा संख्या लिखें जिस घर के मालिक का नाम आप जानना चाहते है। खसरा संख्या भरने के बाद खोजें बटन को चुनें।

ghar-ka-malik-kaun-hai

स्टेप-4 खसरा/गाटा संख्या सेलेक्ट करें

जैसे ही घर का खसरा नंबर सर्च करेंगे, निचे आपको खसरा/गाटा संख्या दिखाई देगा। इसे सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद उद्धरण देखें बटन को चुनें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ghar-ka-malik-kaun-hai

स्टेप-5 कॅप्टचा कोड वेरीफाई करें

इसके बाद स्क्रीन पर कॅप्टचा वेरिफिकेशन का विकल्प आएगा। यहाँ दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें और Continue बटन पर क्लिक कीजिये।

ghar-ka-malik-kaun-hai

स्टेप-6 घर का मालिक कौन है देखें

जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए खसरा नंबर का खाता विवरण खुल जाएगी। इसमें आप देख सकते है कि घर का मालिक कौन है। इसके साथ ही जमीन का क्षेत्रफल विवरण भी चेक कर सकते है।

ghar-ka-malik-kaun-hai

ऊपर स्टेप में आपको उत्तर प्रदेश की भू अभिलेख वेब पोर्टल पर किसी घर का मालिक कौन है ये पता करने का तरीका बताया है। ठीक इसी तरह अन्य राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से पता कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और घर का मालिक पता करने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य के सामने दिए गए लिंक को चुनें।

राज्य का नामघर का मालिक कौन है
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

घर का मालिक कौन है ये ऑनलाइन पता कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जान पायेगा कि किसी घर के मालिक का नाम क्या है। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या भू अभिलेख से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

घर का मालिक कौन है कैसे पता करें, इसकी जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर भू अभिलेख से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें