गाटा संख्या से खतौनी कैसे देखे ऑनलाइन

गाटा संख्या से खतौनी कैसे देखे gata sankhya se khatauni kaise nikale : किसी भी जमीन की खतौनी रिकॉर्ड बहुत ही महत्वपूर्ण रिकॉर्ड होती है। पहले जब हमें खतौनी की जरुरत पड़ती थी तब राजस्व विभाग में जाना पड़ता था। लेकिन अब ये सुविधा ऑनलाइन हो चुकी है। जिससे अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन के द्वारा गाटा संख्या से खतौनी निकाल पाएंगे।

राजस्व विभाग ने भूअभिलेख से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। लेकिन अधिकांश लोगों को भूमि रिकॉर्ड देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि गाटा संख्या से खतौनी कैसे निकाले ? खतौनी रिकॉर्ड चेक एवं डाउनलोड करने के लिए यहाँ बताई गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए।

गाटा संख्या से खतौनी कैसे निकाले ?

स्टेप-1 upbhulekh.gov.in को ओपन करें

गाटा संख्या से खतौनी निकालने के लिए सबसे पहले हमें भूलेख की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में upbhulekh.gov.in टाइप करके एंटर करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। यहाँ दिए गए लिंक के द्वारा आप डायरेक्ट भूअभिलेख की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 जनपद, तहसील एवं ग्राम चुनें

भूलेख की वेबसाइट खुलने के बाद सबसे पहले अपना जनपद का नाम चुनें। इसके बाद अपने तहसील का नाम चुनें। फिर अपने ग्राम का नाम सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

gata-sankhya-se-khatauni-kaise-nikale

स्टेप-3 गाटा संख्या द्वारा खोजें विकल्प को चुनें

अब खतौनी निकालने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। इसमें से हमें गाटा संख्या द्वारा खोजें विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर जमीन का गाटा संख्या एंटर करें और खोजें बटन को चुनें।

gata-sankhya-se-khatauni-kaise-nikale

स्टेप-4 गाटा संख्या सेलेक्ट कीजिये

इसके बाद आपके जमीन का गाटा संख्या स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे सेलेक्ट कीजिये और उद्धरण देखें विकल्प को चुनें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

gata-sankhya-se-khatauni-kaise-nikale

स्टेप-5 कॅप्टचा कोड वेरीफाई कीजिये

खतौनी निकालने के लिए आपको कॅप्टचा वेरिफिकेशन करना होगा। इसके लिए दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें और Continue बटन को सेलेक्ट कीजिये।

gata-sankhya-se-khatauni-kaise-nikale

स्टेप-6 अपने जमीन की खतौनी देखें

जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा, जमीन की खतौनी खुल जाएगी। यहाँ खातेदार का नाम, जमीन का विवरण रहेगा। इस तरह आप आसानी से गाटा संख्या के द्वारा खतौनी निकाल सकते हो।

gata-sankhya-se-khatauni-kaise-nikale

सारांश -:

गाटा संख्या से खतौनी निकालने के लिए सबसे पहले भूलेख की वेबसाइट ओपन कीजिये। इसके बाद अपने जनपद का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर गाटा संख्या द्वारा खोजें विकल्प को सेलेक्ट करके अपने जमीन का गाटा संख्या सर्च कीजिये। इसके बाद कॅप्टचा कोड वेरीफाई करके ऑनलाइन खतौनी देख सकते है।

खसरा खतौनी में अपना नाम कैसे देखें

खेत किसके नाम है कैसे जाने ऑनलाइन

खेत का खतौनी कैसे देखा जाता है

सामान्य प्रश्न (FAQ)

मेरे जमीन का गाटा संख्या नहीं खतौनी कैसे निकाले ?

आप गाटा संख्या के अलावा अपने नाम के द्वारा भी खतौनी चेक कर सकते है। इसके लिए दिए गए विकल्प में खातेदार के नाम के द्वारा खोजें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

खतौनी निकालने के लिए कितना चार्ज लगेगा ?

ऑनलाइन खतौनी निकालने की सुविधा बिलकुल फ्री है। राजस्व विभाग ने इसके लिए ऑफिसियल वेबसाइट उपलब्ध कराया है, जो सभी के लिए फ्री है।

मेरे जमीन का खतौनी ऑनलाइन नहीं निकल रहा है क्या करें ?

अगर आपके जमीन का खतौनी ऑनलाइन नहीं निकल रहा है तब आप राजस्व विभाग के कार्यालय से भी निकाल सकते है। इसके लिए आपको निर्धारित आवेदन पत्र जमा करना होगा।

गाटा संख्या से खतौनी कैसे देखे, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन अपने जमीन का खतौनी निकाल पायेगा। अगर खतौनी निकालने में आपको कोई परेशानी आये या भूलेख से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

गाटा संख्या से ऑनलाइन खतौनी देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भूलेख से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप अपने जमीन से सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

7 thoughts on “गाटा संख्या से खतौनी कैसे देखे ऑनलाइन”

  1. उर्मिला द्वारा धोखा दडी से राम आसरे का खेत अपने नाम करवाया जा रहा है

    Reply
  2. अपने दादा की तीस चालीस साल पहले कहां कहां और कितनी जमीन है कैसे पता करें मेरे पास कोई कागज नहीं है।

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें