गांव का नक्शा कैसे देखें घर बैठे ऑनलाइन

गांव का नक्शा कैसे देखें gaon ka naksha kaise dekhe : नक्शा हमें ये बताती है कि कौन सी जमीन कहाँ पर है। अगर आप किसी गांव में रहते है तो बहुत आसानी से आप अपने गांव का नक्शा देख सकते है। इसके लिए आपको राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। चलिए यहाँ आपको स्टेप by स्टेप बताते है कि किसी भी गांव का नक्शा कैसे देखें ?

सभी राज्यों की राजस्व विभाग ने ऑफिसियल वेबसाइट उपलब्ध कराया है, जहाँ आप अपने गांव का नक्शा देख सकते हो। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं मालूम कि अपने गांव का नक्शा कैसे देखते है। इसलिए इस सुविधा का वे लाभ नहीं पाते है। लेकिन यहाँ बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप बहुत आसानी से किसी भी गांव का नक्शा देख पाएंगे और उसे डाउनलोड भी कर पाएंगे। तो चलिए शुरू करते है।

किसी भी गांव का नक्शा कैसे देखें और डाउनलोड करें ?

स्टेप-1 नक्शा देखने की वेबसाइट ओपन करें

गांव का नक्शा देखने के लिए सबसे पहले हमें नक्शा देखने की वेबसाइट को ओपन करना है। इसके लिए अपने राज्य की भू नक्शा वेबसाइट में जाइये। जैसे – छत्तीसगढ़ के लिए bhunaksha.cg.nic.in वेब पोर्टल में जाना है। अन्य राज्यों का लिंक नीचे हमें दे दिया है।

स्टेप-2 अपने जिला, ब्लॉक एवं गांव का नाम चुनें

जैसे ही नक्शा देखने की वेबसाइट खुल जाये, स्क्रीन पर आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद ब्लॉक का नाम एवं RI सेलेक्ट करें। फिर अपने गांव का नाम सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

gaon-ka-naksha-dekhe

स्टेप-3 गांव का नक्शा देखें

जैसे ही विवरण सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपके गांव का नक्शा खुल जायेगा। यहाँ अलग – अलग जमीन का मैप खसरा नंबर के अनुसार दिखाई देगा। इसमें आपके पुरे गांव का नक्शा देख सकते हो।

gaon-ka-naksha-dekhe

स्टेप-4 अपने गांव का नक्शा डाउनलोड करें

अगर आप अपने गांव का नक्शा को डाउनलोड करना चाहते है, तो बहुत आसानी से डाउनलोड करके सेव कर सकते है। इसके लिए गांव के नक़्शे पर क्लिक करके Save image as विकल्प को चुनें। इसके अलावा आप Print बटन के द्वारा भी नक्शा डाउनलोड कर सकते है।

gaon-ka-naksha-dekhe

स्टेट वाइज गांव का नक्शा कैसे चेक करें ?

ऊपर हमने एक राज्य छत्तीसगढ़ का गांव का नक्शा देखने की जानकारी बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और गांव का नक्शा देखने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामगांव का नक्शा देखें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)यहाँ क्लिक करें
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सारांश -:

गांव का नक्शा देखने के लिए सबसे पहले अपने राज्य का भू नक्शा वेबसाइट ओपन करें। इसके बाद अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं गांव का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद आपके गांव का नक्शा स्क्रीन पर खुल जायेगा। इसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते है।

सामान्य प्रश्न (FAQ)

गांव का नक्शा डाउनलोड कैसे करें ?

गांव का नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भू नक्शा वेब पोर्टल को ओपन करें। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सेलेक्ट कीजिये। स्क्रीन में जब गांव का नक्शा ओपन जाए, तब इसे आप डाउनलोड कर सकते है।

गांव के नक्शे को क्या कहा जाता है ?

नक्शा को मैप या मानचित्र भी कहते है। इस तरह किसी गांव को मैप या मानचित्र में प्रदर्शित करने को गांव का नक्शा कहा जाता है। आज डिजिटल जमाने में सभी गांव का नक्शा बनाया गया है।

अपने गांव की जमीन का नक्शा कैसे देखें ?

अपने गांव की जमीन का नक्शा देखने के लिए अपने राज्य की भू नक्शा वेबसाइट में जाना है। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करने अपने गांव की जमीन का नक्शा देख सकते हो।

गांव का नक्शा कैसे देखें, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने गांव का नक्शा देख पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या नक़्शे से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

गांव का नक्शा ऑनलाइन देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भू नक्शा से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें