सर्किल रेट कैसे पता करे circle rate kaise pata kare : जमीन खरीदने या बेचने से पहले उसका सर्किल रेट क्या है, ये पता करना बहुत जरुरी है। क्योंकि इसी रेट के अनुसार स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज लगाया जाता है। पहले सर्किल रेट पता करने के लिए राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना होता था। लेकिन अब ये सुविधा ऑनलाइन हो चुकी है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल से सर्किल रेट क्या है ये चेक कर सकता है।
राजस्व विभाग ने भू अभिलेख से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट बनाया है। जहाँ भूलेख, भू नक्शा रिकॉर्ड के अलावा सर्किल रेट की जानकारी भी मिल जाती है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसके बारे में नहीं मालूम, जिसके कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बता रहे है कि सर्किल रेट कैसे पता करें ? तो चलिए शुरू करते है।
जमीन का सर्किल रेट कैसे पता करें ?
स्टेप-1 Bhumijankari वेबसाइट में जाइये
सर्किल रेट पता करने के लिए राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में bhumijankari.bihar.gov.in टाइप करके सर्च कीजिये। यहाँ हमने इसका डायरेक्ट लिंक भी दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे वेब पोर्टल में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 View MVR विकल्प को चुनें
जैसे ही भूमि जानकारी की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाए, स्क्रीन पर अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। सर्किल रेट पता करने के लिए यहाँ View MVR विकल्प को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-3 डिटेल्स सेलेक्ट करें
अब आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन ऑफिस सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपने सर्किल का नाम चुनें। फिर थाना कोड सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-4 जमीन का सर्किल रेट पता करें
जैसे ही विवरण सेलेक्ट करेंगे, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए सर्किल का सर्किल रेट खुल जायेगा। यहाँ आप व्यावसायिक, आवासीय, डेवलपिंग एरिया और धनहर जमीन का सर्किल रेट पता कर सकते हो।
राज्य के अनुसार सर्किल रेट लिस्ट 2023
ऊपर हमने आपको एक राज्य का सर्किल रेट लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की जानकारी दिया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों का भी चेक किया जा सकता है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और सर्किल रेट लिस्ट ऑनलाइन चेक करने का लिंक दिया है। इस टेबल में अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | सर्किल रेट लिस्ट |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | यहाँ क्लिक करें |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सारांश –
जमीन का सर्किल रेट पता करने के लिए सबसे पहले राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in वेबसाइट में जाना है। इसके बाद दिए गए विकल्प में से View MVR विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिस, सर्किल का नाम एवं थाना कोड चुनें। जैसे ही अपना सर्किल का नाम सेलेक्ट करेंगे, सर्किल रेट खुल जायेगा। यहाँ आप अलग – अलग तरह की जमीन के अनुसार उसका सर्किल रेट पता कर सकते हो।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
जमीन का सर्किल रेट पता करने के लिए भूलेख की वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद अपने जिला, तहसील और एरिया सेलेक्ट करें। अब अलग – अलग जमीन की सर्किल रेट स्क्रीन में खुल जाएगी। इसे आप चेक कर सकते है।
सर्किल रेट का मतलब किसी भी जमीन का न्यूनतम मूल्य होता है। सर्किल रेट सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है। अलग – अलग जमीन की अलग – अलग सर्किल रेट होता है। जमीन की रजिस्ट्री सरकार द्वारा निर्धारित सर्किल रेट के अनुसार ही होता है।
सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने जमीन का रेट पता करने के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। आप इस वेबसाइट पर जाकर किसी भी जमीन का रेट चेक कर सकते है। जैसे – उत्तर प्रदेश के लिए igrsup.gov.in वेबसाइट है। इसी तरह सभी राज्यों का जमीन का रेट पता करने की वेबसाइट उपलब्ध है।
सर्किल रेट कैसे पता करे, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल के द्वारा सर्किल रेट देख पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या सर्किल रेट से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
ऑनलाइन किसी भी जमीन का सर्किल रेट देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर भू अभिलेख नक्शा से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी शेयर करते है। अगर आपको ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !
450 square feet jamin kitne paise me nikle ga
बिहार में 2001 का औरंगाबाद दाउदनगर का सर्किल रेट कैसे प्राप्त हो सकता है इस विषय पर जानकारी उपलब्ध कराएं
jameen ka sarkari rate kya he
Jamin ka cercil rate Adampur vard kameswar mahadev Trilochan ghat Varanasi m janana chahate h.
जमीन का सर्किल रेट
सिंघिया अनुमंडल के हरदिया पंचायत मौजे बस्ती पट्टी महुआ मे भिठ 2 का सर्किल रेट किया हैं