DLC Rates Rajasthan Online Check Kaise Kare

DLC Rates Rajasthan : प्रत्येक राज्य में जमीन का सरकारी रेट तय होता है। अलग अलग राज्यों में इसे अलग अलग नाम से जाना जाता है। जैसे – DLC rate, Circle Rate, Ready reckoner rate, Collector rate, guidance value, Unit Rate, Market value आदि नाम से जाना जाता है। इनके नाम अलग अलग जरूर है लेकिन इसका उद्देश्य न्यूनतम स्टाम्प ड्यूटी चार्ज लेना होता है। हमारे राजस्थान में इसे डीएलसी रेट के नाम से जानते है।

अगर आप राजस्थान में किसी भी जगह कोई छोटी या बड़ी जमीन खरीद रहे है, तब आपको डीएलसी रेट क्या है और इसे चेक कैसे करते है इसकी जानकारी होना बहुत जरुरी है। राजस्व विभाग ने इसे लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकरी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हमने यहाँ DLC Rates के बारे में पूरी जानकरी प्रदान कर रहे है।

डीएलसी रेट क्या है (what is dlc rate in hindi)

DLC का फुल फॉर्म होता है – district level committee. डीएलसी रेट एक न्यूनतम मूल्य होता है, जिसके आधार पर stamp duty की गणना की जाती है। उदाहरण के लिए आपने कोई जमीन खरीदी 50 लाख में। लेकिन अगर आप उस जमीन का DLC rate चेक करते है तब मानलो ये 40 लाख आता है। तब इस स्थिति में डीएलसी रेट मार्किट रेट से कम है, तब आपको जो भी ज्यादा रेट आता है उसके अनुसार स्टाम्प ड्यूटी चार्ज देना होगा। इसी तरह मानलो किसी जमीन का मार्किट रेट कम और डीएलसी रेट ज्यादा है, तब मार्किट रेट के हिसाब से stamp duty charges देना होगा।

अब ये सवाल आता है कि DLC Rates check कैसे कर सकते है ? इसे लिए राजस्थान की राजस्व विभाग ने ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। यहाँ हम डीएलसी रेट पता करने का सरल तरीका बता रहे है। तो चलिए शुरू करते है।

Rajasthan DLC Rates Online Check Kaise Kare ?

डीएलसी रेट ऑनलाइन चेक करने के लिए राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करके निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप आपको बता रहे है कृपया दिए गए जानकारी को पहले ध्यान से पढ़िए उसके बाद जैसे बताया गया है वैसे आपको फॉलो करते जाना है।

स्टेप-1 epanjiyan.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करे और epanjiyan.nic.in टाइप करके एंटर करें। हमने यहाँ इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक भी दे दिया है। आप इस लिंक के द्वारा सीधे वेबसाइट को खोल सकते है – यहाँ क्लिक करें

स्टेप -2 DLC Rate Information ऑप्शन को सेलेक्ट करें

जैसे ही epanjiyan की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन जाये, स्क्रीन पर आपको अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। यहाँ Online Facilities सेक्शन में DLC Rate Information का ऑप्शन मिलेगा। डीएलसी रेट चेक करने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

select-dlc-information

स्टेप -3 अपना जिला सेलेक्ट करें

अगले स्टेप एक मैप दिखाई देगा। इसमें राजस्थान के अलग अलग सभी जिलों का नाम रहेगा। इस मैप में आपको जिस जिला का डीएलसी रेट पता करना हो उसे सेलेक्ट करें। जैसे – चूरू।

select-district

स्टेप -4 Details सेलेक्ट करें

अगले स्टेप में सबसे पहले Urban (शहरी) या Rural (ग्रामीण) जिसका भी डीएलसी रेट पता करना हो उसे सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद SRO, Village, Colony में से किसका डीएलसी रेट चेक करना है उसे सेलेक्ट करें। अब इसके बाद Village Name और Colony का नाम सेलेक्ट करें। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Show Results बटन पर क्लिक करें।

select-dlc-details

स्टेप -5 DLC Select करें

इसके बाद अगले स्टेप में स्क्रीन पर Type Of Land आएगा। यहाँ आपको Plot Wise Rate और Previous DLC का ऑप्शन मिलेगा। इनमे से मनचाहे विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

select-type-of-land

स्टेप -6 DLC Rates Check करें

अगले स्टेप में स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए Type Of Land का डीएलसी रेट ओपन हो जायेगा। इसमें आप चेक कर सकते है कि उसका जमीन का dlc rate क्या है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

check-dlc-rates-rajasthan

राजस्थान के जिलों की लिस्ट जिनका डीएलसी रेट ऑनलाइन उपलब्ध है –

जैसे हमने ऊपर आपको एक जिला चूरू का डीएलसी रेट चेक करने का तरीका बताया है। ठीक उसी तरह आप राजस्थान के इन सभी जिलों का डीएलसी रेट ऑनलाइन चेक कर सकते हो –

अजमेर (Ajmer)जालौर (Jalor)
अलवर (Alwar)झालावाड़ (Jhalawar)
बांसवाड़ा (Banswara)झुंझुनू (Jhunjhunu)
बारां (Baran)जोधपुर (Jodhpur)
बाड़मेर (Barmer)करौली (Karauli)
भरतपुर (Bharatpur)कोटा (Kota)
भीलवाड़ा (Bhilwara)नागौर (Nagaur)
बीकानेर (Bikaner)पाली (Pali)
बूंदी (Bundi)प्रतापगढ़ (Pratapgarh)
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)राजसमंद (Rajsamand)
चुरु (Churu)सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)
दौसा (Dausa)सीकर (Sikar)
धौलपुर (Dholpur)सिरोही (Sirohi)
डूंगरपुर  (Dungarpur)श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar)
हनुमानगढ़ (Hanumangarh)टोंक (Tonk)
जयपुर (Jaipur)उदयपुर (Udaipur)
जैसलमेर (Jaisalmer)

How to Check DLC Rates Rajasthan Online Video

DLC rate online check कैसे इसकी जानकारी हमने नीचे वीडियो में भी बताया है। आप राजस्थान के सभी जिलों का गवर्नमेंट लैंड रेट बहुत आसानी से पता कर सकते हो। Urban हो या Rural सभी एरिया का डीएलसी रेट चेक करने के लिए इस वीडियो को भी जरूर देखें – How to Check DLC Rates Rajasthan Online

भू नक्शा राजस्थान चेक एवं डाउनलोड कैसे करें

भूलेख राजस्थान जमाबंदी चेक और डाउनलोड कैसे करें

सारांश : DLC rates rajasthan online check कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब राजस्थान के कोई भी व्यक्ति घर बैठे डीएलसी रेट चेक करके स्टाम्प ड्यूटी की गणना कर सकता है। अगर रेट चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

ऑनलाइन डीएलसी रेट यानि जमीन का सरकारी रेट चेक करने की जानकारी हमारे राजस्थान के सभी निवासी के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर कर सकते है। इस वेबसाइट पर हम भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए गूगल पर bhulekhbhunaksha.in टाइप करके सर्च करें। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

7 thoughts on “DLC Rates Rajasthan Online Check Kaise Kare”

  1. हमारा प्लाट स्टाम्प पेपर पे ह तो हम ये पता कैसे चला पाए की रजिस्टर किस के। नाम ह

    Reply
  2. sir 4lac me plot liya colony ka naam vardmaan vihar h but paas me hi ek or vardhmaan vihar h wo main road pr h to uski plot kimt jyada h to muje mere plot ki rajistry krwani thi vakil ne uski bhi dlc rate 7lac 29 hjar rupye bta rhe jbki maine 4lac me liya h to ab us jgh ki alg dlc rate chek krne k liye kisse baat kro

    Reply
    • सर, आप सेकंड ओपिनियन ले लीजिये। किसी दूसरे अच्छे वकील से बात कीजिये।

      Reply
    • विकास सर, आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते है। यहाँ हमने इसी की जानकारी दिया है।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें