बिहार में जमीन का रेट क्या है यहाँ देखें

बिहार में जमीन का रेट क्या है : कोई भी जमीन जब हम हम खरीदते है, तब उसका सरकारी रेट और मार्किट रेट अलग होता है। ज्यादातर मामलों में जमीन का सरकारी भाव, बाजार भाव से कम ही होता है। रजिस्ट्री ऑफिस में उस जमीन का रजिस्ट्री करवाते समय जो स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज लगती है, वो उस जमीन की सरकारी रेट के आधार पर होती है। लेकिन अधिकांश लोगों को ये पता ही नहीं होता उस जमीन का रेट क्या है ?

राजस्व विभाग बिहार ने भू अभिलेख से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति जमीन से सम्बंधित जानकारी के साथ – साथ किसी भी जमीन का रेट क्या है ये देख सकता है। तो चलिए आपको स्टेप by स्टेप बताते है कि बिहार में जमीन का रेट क्या है कैसे देखें ? नीचे बताये गए स्टेप को ध्यान से पढ़िए।

बिहार में जमीन का रेट क्या है ऐसे देखें

  • सबसे पहले bhumijankari.bihar.gov.in वेबसाइट को ओपन करें।
  • दिए गए विकल्प में से View MVR विकल्प को चुनें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिस, थाना कोड, लैंड टाइप सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद बिहार में जमीन का रेट क्या है ये स्क्रीन में खुल जायेगा।
  • यहाँ आप व्यावसायिक, आवासीय, डेवलपिंग एरिया और धनहर जमीन का रेट क्या है देख सकते है।
  • एडवांस सर्च के द्वारा आप जमीन की कीमत और कुल एरिया के हिसाब से रेट देख सकते है।

ऊपर हमने बिहार में जमीन का रेट क्या ये पता करने की पूरी स्टेप बताया है। अब चलिए इसे सरल तरीके से स्क्रीनशॉट के माध्यम से समझते है।

स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में भूमि जानकारी की ऑफिसियल वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in को ओपन कर लें। इसके बाद स्क्रीन पर View MVR विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

bihar-jameen-rate

स्टेप-2 अब एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिस चुनें। फिर सर्किल का नाम एवं थाना कोड सेलेक्ट करें। आप जमीन का प्रकार भी सेलेक्ट कर सकते है।

bihar-jameen-rate

स्टेप-3 जैसे ही डिटेल्स सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर बिहार में जमीन का रेट क्या है उसकी जानकारी खुल जाएगी। यहाँ अलग – अलग जमीन जैसे – व्यावसायिक, आवासीय, डेवलपिंग एरिया और धनहर जमीन का रेट क्या है ये देख सकते है।

bihar-jameen-rate

इसे पढ़ें – भू नक्शा बिहार चेक एवं डाउनलोड कैसे करें

बिहार में जमीन का रेट क्या है, ये ऑनलाइन देखने की जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा जमीन का रेट चेक कर सकता है। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या भू अभिलेख से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

जमीन का रेट ऑनलाइन पता करने की जानकारी सभी बिहार के निवासियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भूलेख नक्शा से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें