Bhulekh Naksha 2024 Check Online

Bhulekh Naksha 2024 Check Online : भूलेख नक्शा किसी भी जमीन की महत्वपूर्ण जानकारी होती है। भूलेख नक्शा रिकॉर्ड से ही हमें पता लगता है कि कौन सी जमीन किसकी है और कितने एकड़ या बीघा की जमीन है। पहले भूलेख नक्शा रिकॉर्ड के लिए राजस्व कार्यालय में जाना पड़ता था। लेकिन अब ये ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। जिससे आप घर बैठे मोबाइल से भूलेख नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

राजस्व विभाग ने bhulekh naksha रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने नाम या अपने जमीन के खसरा नंबर के द्वारा भूलेख नक्शा चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन भूलेख नक्शा चेक करने की सही प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बता रहे है कि Bhulekh Naksha ऑनलाइन चेक कैसे करें ? तो चलिए शुरू करते हैं।

bhulekh-naksha-check

Bhulekh Naksha 2024 ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

  • Bhulekh Naksha चेक करने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की भूलेख नक्शा वेबसाइट ओपन करें।
  • सभी राज्यों का भूलेख नक्शा वेबसाइट का लिंक हमने नीचे टेबल में दे दिया है।
  • वेबसाइट खुलने के बाद अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपने ब्लॉक, जनपद या विकासखंड का नाम चुनें।
  • फिर अपने पटवारी हल्का नंबर एवं नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपने गांव या ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करें।
  • जैसे ही जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर भूलेख नक्शा विवरण खुल जायेगा।
  • यहाँ आप अपने जमीन का भूलेख नक्शा चेक कर सकते है।

स्टेट वाइज Bhulekh Naksha चेक कैसे करें ?

नीचे टेबल में हमें राज्य का नाम एवं भूलेख नक्शा ऑनलाइन चेक करने का लिंक दे दिया है। आप इस टेबल में अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामBhulekhNaksha
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Bhulekh APAP Naksha
Assam (असम)Bhulekh AssamAssan Naksha
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)Bihar Bhulekh Naksha Bihar
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)CG BhulekhCG Naksha
Delhi (दिल्ली)Bhulekh DelhiDelhi Naksha
Gujarat (गुजरात)Bhulekh GujaratGujarat Naksha
Goa (गोवा)Goa Naksha
Haryana (हरियाणा)Bhulekh HaryanaNaksha Haryana
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Bhulekh HPHP Naksha
Jharkhand (झारखंड)Bhulekh JharkhandJharkhand Naksha
Kerla (केरल)Kerla BhulekhKerla Naksha
Karnataka (कर्नाटक)Karnataka Bhulekh
Maharashtra (महाराष्ट्र)Bhulekh MaharashtraMH Naksha
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)MP Bhulekh MP Naksha
Manipur (मणिपुर)Bhulekh Manipur
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)Bhulekh OdishaOdisha Naksha
Punjab (पंजाब)Punjab BhulekhPunjab Naksha
Rajasthan (राजस्थान)Bhulekh RajasthanRajasthan Naksha
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)Tamil Nadu BhulekhTN Naksha
Telangana (तेलंगाना)Telangana BhulekhTelangana Naksha
Tripura (त्रिपुरा)Bhulekh TripuraTripura Naksha
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)UP BhulekhUP Naksha
Uttrakhand (उत्तराखंड)Bhulekh UttarakhandUK Naksha
West Bengal (पश्चिम बंगाल)Bhulekh West BengalWB Naksha

सामान्य प्रश्न (FAQ)

भूलेख (Bhulekh) क्या है ?

भूलेख जमीन से सम्बंधित जानकारी का सरकारी रिकॉर्ड है। इसमें जमीन से सम्बंधित जानकारी जैसे – जमीन किसके नाम पर है, कितनी जमीन है, किस एरिया में जमीन है, कितने लोग खातेदार में शामिल है, इसकी पूरी जानकरी भूलेख रिकॉर्ड में अंकित होता है।

भू नक्शा (Naksha) क्या है ?

भू नक्शा जमीन, प्लाट, घर का मैप होता है। भू नक्शा में ये जानकारी अंकित होता है कि कौन सी जमीन किस एरिया में है और उस जमीन का आकार कैसा है। इसके साथ ही जमीन के चारों दिशाओं में किसकी जमीन है उसका विवरण भी नक्शा में मिलता है।

Bhulekh Naksha ऑनलाइन कैसे देखें ?

Bhulekh Naksha ऑनलाइन देखने के लिए सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने वेब पोर्टल बनाया है। जहाँ आप अपने नाम या जमीन के खसरा नंबर के द्वारा ऑनलाइन भूलेख नक्शा रिकॉर्ड चेक कर सकते हो।

क्या मेरे नाम पर जमीन है या नहीं ये ऑनलाइन देख सकते है ?

हाँ, आप अपने राज्य की भूलेख वेब पोर्टल में जाइये। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं गांव का नाम चुनें। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपना नाम टाइप करके सर्च कीजिये। इस तरह आप पता कर सकते है कि आपके नाम पर कोई जमीन है या नहीं।

क्या पट्टा पर लिया गया जमीन को ऑनलाइन देख सकते है ?

नहीं, पट्टा पर दिया गया जमीन को भूलेख रिकॉर्ड में ऑनलाइन चेक करने की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं। इसके लिए आपको राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना होगा। वहां आपके पट्टा सम्बंधित जानकारी मिल जायेगा।

Bhulekh Naksha 2024 ऑनलाइन चेक कैसे करते है, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के भूलेख नक्शा घर बैठे चेक कर पायेगा। अगर ऑनलाइन चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या भूलेख नक्शा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भूलेख नक्शा से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप अपने जमीन से सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें