भूलेख नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन 2024

भूलेख नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन 2024 bhulekh naksha kaise dekhe : सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने ऑनलाइन भूलेख नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान किया है। जिससे कोई भी जमीन मालिक घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जमीन का भूलेख नक्शा प्राप्त कर सकें। लेकिन अधिकांश लोगों को भूलेख नक्शा चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है।

दोस्तों, आज अपने जमीन का भूलेख नक्शा चेक करना या डाउनलोड करना काफी आसान है। आप अपने मोबाइल फ़ोन से ही इसे निकाल सकते हो। बस आपको कुछ बताओं का ध्यान रखना होगा और भूलेख नक्शा चेक करने की सही प्रक्रिया का पालन करना होगा। तो चलिए यहाँ आपको बहुत सरल तरीके से बताते है कि ऑनलाइन भूलेख नक्शा कैसे निकाले ? तो चलिए शुरू करते है।

भूलेख नक्शा कैसे निकाले ऑनलाइन ?

स्टेप-1 upbhunaksha.gov.in को ओपन करें

भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले हमें राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में upbhunaksha.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 जिला, तहसील एवं गांव चुनें

राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर सबसे पहले अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद अपने तहसील का नाम सेलेक्ट करें। फिर गांव की लिस्ट में अपने गांव का नाम चुनें।

bhulekh-naksha-dekhe

स्टेप-3 Land Types All सेलेक्ट करें

अब स्क्रीन पर आपको अलग – अलग जमीन के प्रकार दिखाई देगा। यहाँ आपको Select All को सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

bhulekh-naksha-dekhe

स्टेप-4 जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करें

अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए गांव का नक्शा स्क्रीन में खुल जायेगा। इस नक्शा में अपने जमीन का खसरा नंबर खोजना है। खसरा नंबर मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें। इसके अलावा आप ऊपर सर्च बॉक्स में भी अपने जमीन का खसरा नंबर टाइप करके सर्च कर सकते है।

bhulekh-naksha-dekhe

स्टेप-5 Map Report विकल्प को चुनें

इसके बाद जमीन की डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देगा। जैसे – जमीन किसके नाम है, कितने खातेदार है, जमीन का एरिया क्या है आदि डिटेल्स दिखाई देंगे। भूलेख नक्शा देखने के लिए यहाँ Map Report विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

bhulekh-naksha-dekhe

स्टेप-6 कॅप्टचा कोड वेरीफाई कीजिये

अब स्क्रीन पर आपको कॅप्टचा वेरिफिकेशन का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ जैसे कोड दिया गया है, उसे निर्धारित बॉक्स में एंटर कीजिये। फिर Show Report PDF विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

bhulekh-naksha-dekhe

स्टेप-7 भूलेख नक्शा देखें

जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा आपको कुछ देर इंतजार करना होगा। फिर स्क्रीन पर आपके जमीन का भूलेख नक्शा दिखाई देगा। इसे आप डिटेल्स के साथ देख सकते है।

bhulekh-naksha-dekhe

स्टेप-8 भूलेख नक्शा डाउनलोड करें

आप अपने जमीन का भूलेख नक्शा डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए ऊपर Save बटन को चुनें। फिर save as pdf विकल्प के द्वारा अपने जमीन का भूलेख नक्शा पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते है।

bhulekh-naksha-dekhe

भूलेख नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखने का तरीका बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों का चेक किया जा सकता है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और भूलेख नक्शा ऑनलाइन चेक करने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें।

राज्य का नामभूलेख नक्शा देखें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)यहाँ क्लिक करें
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सामान्य प्रश्न (FAQ)

ऑनलाइन नक्शा कैसे निकाले ?

ऑनलाइन नक्शा निकालने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की राजस्व विभाग की वेबसाइट ओपन करना है। इसके बाद अपने जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। अब मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट कीजिये। फिर मैप रिपोर्ट या नक्शा रिपोर्ट विकल्प को सेलेक्ट करके ऑनलाइन नक्शा निकाल सकते है।

भूलेख नक्शा देखने की वेबसाइट क्या है ?

भूलेख नक्शा देखने की अलग – अलग राज्यों की अलग – अलग वेबसाइट होती है। हमें इस पोस्ट में सभी राज्यों का भूलेख नक्शा देखने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य के अनुसार लिंक चेक कर सकते है। इसके अलावा गूगल पर भी सर्च करके अपने राज्य की भूलेख नक्शा वेबसाइट में जा सकते है।

जमीन का खसरा नंबर नहीं पता है क्या करें ?

ऑनलाइन भूलेख नक्शा देखने के लिए आपके पास आपके जमीन का खसरा नंबर होना चाहिए। अगर आपको नहीं पता तब अपने जमीन की कागजात जैसे – पर्ची या बी1 या अधिकार अभिलेख चेक कीजिये। उसमे आपको आपके जमीन का खसरा नंबर मिल जायेगा।

भूलेख नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन भूलेख नक्शा चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या भूलेख नक्शा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

भूलेख नक्शा चेक और ऑनलाइन डाउनलोड करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम भूलेख नक्शा से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें