अपना खाता खसरा नंबर 2021 : यहाँ हम जानेंगे कि घर बैठे ऑनलाइन apna khata khasra number कैसे निकाले ? अगर आपकी कोई जमीन है और उसका खाता एवं खसरा नंबर आपको नहीं मालूम तब परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो चुका है। इससे आप अपने जमीन का अपना खाता खसरा नंबर बहुत आसानी से पता कर सकते है। पहले जब हमें इस नंबर की जरुरत पड़ती थी तब सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन देते थे। तब जाकर हमें ये मिल पाता था। लेकिन अब ये सबके लिए फ्री एवं ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है।
सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने ऑनलाइन अपना खाता खसरा नंबर निकालने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। उस वेब पोर्टल पर आप अपने नाम के द्वारा अपने जमीन का विवरण जैसे खाता खसरा नंबर, जमाबंदी नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन इस सुविधा की जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं होने के इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन अपना खाता खसरा नंबर कैसे देखें। तो चलिए शुरू करते है।
ऑनलाइन अपना खाता खसरा नंबर कैसे देखें ?
सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने खाता खसरा नंबर चेक करने के लिए अलग अलग वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जैसे – राजस्थान राज्य के लिए apnakhata.raj.nic.in बिहार राज्य के लिए lrc.bih.nic.in इसी तरह अन्य सभी राज्यों का वेब पोर्टल अलग अलग है। चलिए सबसे पहले आपको समझाने के लिए एक राज्य बिहार में अपना खाता खसरा नंबर कैसे चेक करें इसके बारे में बताते है। फिर अन्य राज्यों का कैसे देखना है उसे भी बताएँगे।
स्टेप-1 lrc.bih.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें
सबसे पहले अपने मोबाइल में कोई भी वेब ब्राउज़र खोलें और गूगल सर्च बॉक्स में lrc.bih.nic.in टाइप करके सर्च करें। आपकी सुविधा के लिए यहाँ हमने इसका डायरेक्ट लिंक दे दिया है। इससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 अपने जिला का नाम चुनें
जैसे ही बिहार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाये, स्क्रीन पर आपको एक मैप दिखेगा। इसमें सभी जिलों का नाम होगा। इस मैप में आप जिस जिले में रहते है उस जिले का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-3 अपना अंचल का नाम चुनें
अगले स्टेप में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिले के अंतर्गत आने वाले सभी अंचलों का नाम एक मैप में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने अंचल का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-4 मौजा का नाम चुनें
अगले स्टेप में सेलेक्ट किये गए अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी मौजा की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने मौजा का नाम सेलेक्ट करना है। फिर खोजने के विकल्प में से मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद खाता खोजें बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5 अपना खाता खसरा नंबर देखें
जैसे ही खाता खोजें बटन को सेलेक्ट करेंगे, उस मौजा के अंतर्गत आने वाले सभी रैयत धारी का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपना नाम खोजना है। नाम मिल जाने के बाद आपके नाम के सामने खाता संख्या और खसरा नंबर दिखाई देगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-6 अधिकार अभिलेख की नकल देखें
अगर आप अपने जमीन से सम्बंधित खाता खसरा नंबर का अधिकार अभिलेख नकल देखना चाहते है तो अपने नाम के सामने अधिकार अभिलेख वाले विकल्प में देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद अधिकार अभिलेख की नकल स्क्रीन पर खुल जायेगा। इसे आप चेक एवं डाउनलोड कर सकते है।
राज्यवार अपना खाता खसरा नंबर कैसे देखें ?
जिस तरह हमने बिहार राज्य के लिए अपना खाता खसरा नंबर देखने की जानकारी बताया है, ठीक उसी तरह अन्य राज्य के व्यक्ति भी आसानी से चेक कर सकता है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और खाता खसरा नंबर देखने का लिंक दिया है। आप जिस भी राज्य से है उस राज्य के सामने दिए गए लिंक को सेलेक्ट करें। उसमें आपको apna khata khasra number चेक करने की पूरी जानकारी सरल तरीके से बताया गया है।
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
khata khasra number cg | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
apna khata khasra number gujarat | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
अपना खाता खसरा नंबर haryana | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
अपना खाता खसरा नंबर jharkhand | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
अपना खाता खसरा नंबर maharashtra | यहाँ क्लिक करें |
अपना खाता खसरा नंबर mp | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | यहाँ क्लिक करें |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
apna khata khasra number punjab | यहाँ क्लिक करें |
अपना खाता खसरा नंबर राजस्थान | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
अपना खाता खसरा नंबर up | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
अपना खाता खसरा नंबर कैसे देखें, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने जमीन का khata khasra number पता कर पायेगा। अगर नंबर निकालने में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। नंबर निकालने में हम आपकी पूरी मदद करेंगे।
ऑनलाइन अपना खाता खसरा नंबर चेक करने की जानकारी उन सभी के लिए काफी उपयोगी है जिनके नाम पर छोटी या बड़ी जमीन है। इसलिए इस पोस्ट को सोशल मीडिया में शेयर करने से अन्य लोगों को भी मदद मिल सकती है। इस वेबसाइट पर हम लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आपको ऐसी जानकारी पसंद आती है तो गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है। धन्यवाद !
Gaata number 922 hilp you
I have not found khatiyan khesra details of arwal district anchal karpi mouja aiyara thana no43 online help me.
सर यहाँ आपको मिलेगा – बिहार भूलेख जमाबंदी कैसे देखे घर बैठे ऑनलाइन
katihar aamdabad lkhan put khata468 khesra 168 esme dokewalahai kid Name se hai
Mera jamin khesara namber 1505 me thoda sa samsya hai usaka pura diteil chahiye
सर, आप किस राज्य से है ?
Rajasthan
सर आप इसे पढ़ें – भूलेख राजस्थान जमाबंदी चेक और डाउनलोड कैसे करें
Jamin ki jankari lena hai
सोनू जी किस राज्य से है आप ?
Rajsthan ka bhunksha nahi khulta jese chattisgard ka khulta he
उसी तरह खुलता है सर आप फिर से चेक करें। इस पोस्ट को देखें – भू नक्शा राजस्थान ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें ?