भू नक्शा क्या है ? भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन

भू नक्शा क्या है और भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में बताएँगे। किसी खेत जमीन या प्लाट का bhu naksha map एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कृषि सम्बंधित अधिकांश सरकारी योजनाओं में इसकी जरूरत पड़ती है। क्योंकि इसमें किसी जमीन की वास्तविक विवरण अंकित होता है। जैसे कोई जमीन किस राज्य, जिले, तहसील एवं गांव में है और उस जमीन का कुल एरिया कितना है। जमीन किसके नाम पर है और उस जमीन के आस पास किसकी जमीन है।

पहले जब हमें अपने खेत या किसी भी जमीन का भू नक्शा मैप की जरुरत पड़ती थी तो राजस्व विभाग के कार्यालय में आवेदन देते थे। उसके बाद ही हमें नक्शा मैप मिल पाता था। इससे ना सिर्फ समय ख़राब होता था बल्कि अनावश्यक रूप से पैसे भी खर्च हो जाते थे। इसी समस्या को ध्यान में रखकर राजस्व विभाग ने ऑनलाइन भू नक्शा उपलब्ध कराया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। तो चलिए सबसे पहले जानते है कि भू नक्शा क्या है ?

bhu-naksha-kaise-dekhe

भू नक्शा (Bhu Naksha) क्या है ?

भू नक्शा को हम दो भागों में विभाजित कर सकते है। भू का अर्थ होता है भूमि या जमीन और नक्शा का अर्थ किसी माप को चित्र द्वारा प्रदर्शित करना है। इसे सरल शब्दों में समझें तो जिस प्रकार एक सूक्ष्मदर्शी किसी छोटी वस्तु को बड़ा करके दिखाता है, उसके विपरीत नक्शा किसी बड़े भूभाग को छोटे रूप में प्रस्तुत करते हैं। नक्शा को मानचित्र भी कहा जाता है। इस तरह किसी राज्य, जिला, तहसील और गांव में स्थित किसी खेत या जमीन के माप को चित्र द्वारा प्रदर्शित करने को भू नक्शा कह सकते है।

डिजिटल इंडिया के तहत आज बहुत सी सरकारी योजनाएं ऑनलाइन किया जा रहा है। इसी में से डिजिटल भू नक्शा भी शामिल है। अधिकांश राज्यों के राजस्व विभाग ने ऑनलाइन भू नक्शा प्रदान करने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ आप अपने जमीन का भू नक्शा मैप बहुत आसानी से देख सकते है। तो चलिए आपको बताते है कि ऑनलाइन अपने खेत प्लाट या जमीन का भू नक्शा कैसे देखें ?

भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन 2023

  • सबसे पहले अपने राज्य की ऑफिसियल भू नक्शा वेब पोर्टल को ओपन करें।
  • आप सर्च बॉक्स में अपने जिला, तहसील एवं गांव का नाम चुनें।
  • गांव का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर भू नक्शा खुल जायेगा।
  • नक्शे में अपने जमीन का खसरा नंबर चुनें।
  • खसरा नंबर सेलेक्ट करने के बाद उस जमीन का विवरण स्क्रीन पर खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको Map Report विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  • जैसे ही मैप रिपोर्ट विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, जमीन का भू नक्शा खुल जाएगी।
  • इस तरह आप ऑनलाइन भी नक्शा देख सकते है।

भू नक्शा देखने के लिए अलग अलग राज्यों ने अलग अलग वेब पोर्टल बनाया है। नीचे टेबल में हमने सभी राज्यों का नाम और भू नक्शा देखने का लिंक दे दिया है। आप इस लिस्ट में अपने राज्य को खोजें। उसके बाद राज्य के नाम के सामने दिए गए लिंक को सेलेक्ट करें। जैसे ही लिंक को सेलेक्ट करेंगे, आपके राज्य का भू नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने की जानकारी खुल जायेगा। उसमे बताये गए जानकारी को ध्यान से पढ़कर प्रक्रिया का पालन करें –

राज्य जमीन खेत का भू नक्शा
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Bhunaksha AP Andhra Pradesh Map
Assam (असम)Bhu Naksha Assam Land Map
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)भू नक्शा बिहार
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)भू नक्शा छत्तीसगढ़
Delhi (दिल्ली)Bhu Naksha Delhi
Gujarat (गुजरात)Bhu Naksha Gujarat
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)Bhu Naksha Haryana
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Bhu Naksha Himachal Pradesh
Jharkhand (झारखंड)Bhu Naksha Jharkhand
Kerla (केरल)Bhu Naksha Kerala
Karnataka (कर्नाटक)Bhu Naksha Bhoomi Revenue Maps Karnataka
Maharashtra (महाराष्ट्र)Bhu Naksha Maharashtra
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)भू नक्शा मध्य प्रदेश
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)Bhu Naksha Odisha
Punjab (पंजाब)Bhu Naksha Punjab
Rajasthan (राजस्थान)Bhu Naksha Rajasthan Land Map
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)Bhu Naksha Tamil Nadu
Telangana (तेलंगाना)Bhu Naksha Telangana
Tripura (त्रिपुरा)ejami Tripura Bhu Naksha
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)भू नक्शा उत्तर प्रदेश
Uttrakhand (उत्तराखंड)Bhu Naksha Uttarakhand (UK)
West Bengal (पश्चिम बंगाल)Bangla Bhumi Map Land Bhu Naksha

भू नक्शा से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 खेत का नक्शा डाउनलोड कैसे करें ?

अपने खेत का नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने राज्य के राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। सभी राज्यों का आधिकारिक वेबसाइट लिंक ऊपर हमने दिया है। इसके बाद जिला, तहसील/जनपद और गांव सेलेक्ट करें। फिर अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करें। फिर मैप रिपॉर्ट का ऑप्शन आएगा इसे सेलेक्ट करें। मैप ओपन होने के बाद आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रश्न 02 क्या भू नक्शा मैप ऑनलाइन चेक करने के लिए कोई चार्ज (शुल्क) लगेगा ?

बिलकुल नहीं, खेत जमीन या प्लाट का भू नक्शा मैप ऑनलाइन चेक करने की सुविधा राजस्व विभाग ने बिलकुल फ्री में उपलब्ध कराया है। आपको सिर्फ अपने जमीन का खसरा नंबर मालूम होना चाहिए।

प्रश्न 03 ऑनलाइन भू नक्शा नहीं निकल पा रहा है क्या करें ?

कभी कभी सर्वर प्रॉब्लम की वजह से भू नक्शा निकालने में परेशानी आ सकती है। या किसी राज्य, जिला या तहसील का भू नक्शा अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हुआ हो, तब ऐसी स्थिति में आप राजस्व विभाग के कार्यालय से भू नक्शा प्राप्त कर सकते हो। इसके लिए आपको निर्धारित प्रारूप में आवेदन लिखकर सम्बंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा।

प्रश्न 04 भू नक्शा से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कहाँ करें ?

अगर भू नक्शा विवरण में कोई त्रुटि हो या इससे सम्बंधित आपकी कोई भी समस्या हो तब राजस्व विभाग के कार्यालय में जाइये। वहां आपकी समस्याओं का निराकरण के लिए अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किये गए है। आप सादे कागज में एक आवेदन लिखकर उन्हें अपनी समस्या बता सकते है।

भू नक्शा क्या है और ऑनलाइन भू नक्शा कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी सरल तरीके से बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने जमीन का नक्शा मैप घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा। अगर ऑनलाइन नक्शा प्राप्त करने में आपको कोई परेशानी आ रही हो या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

ऑनलाइन भू नक्शा कैसे देखें, इसकी जानकारी सभी राज्यों के निवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर जरूर करें, जिससे वे भी इस उपयोगी सुविधा का लाभ ले सकें। इस वेबसाइट पर भूलेख, भू नक्शा लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। इसके सम्बन्ध में लेटेस्ट अपडेट और नई जानकारी पाने के लिए गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

6 thoughts on “भू नक्शा क्या है ? भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन”

    • पंकज हमने सभी राज्य का नक्शा निकालने की जानकारी यहाँ दिया है। आप अपने राज्य को सेलेक्ट करें।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें