स्टाम्प ड्यूटी क्या है ? इसकी गणना कैसे किया जाता है

स्‍टाम्‍प ड्यूटी क्‍या है और इसकी गणना कैसे किया जाता है इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताएँगे। किसी भी जमीन की रजिस्ट्री में stamp duty charge काफी महत्त्वपूर्ण होता है। अगर कोई व्यक्ति जमीन या प्रॉपर्टीज को खरीदता है या फिर उस जमीन को गिफ्ट के रूप में प्रदान करता है या अपने जमीन को किसी के साथ अदला-बदली करता है, तो उस जमीन का रजिस्ट्री करवाने के लिए वह रजिस्टार ऑफिस जाता है। रजिस्ट्रार कार्यालय में उस जमीन या उस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाता है।

लेकिन रजिस्ट्री कराते वक्त उनको स्टाम्प ड्यूटी चार्ज भुगतान करना पड़ता है। आज के इस पोस्ट में हम इसके बारे में जानेंगे कि स्टाम्प ड्यूटी क्या होता है ? स्टाम्प ड्यूटी कितना भुगतान किया जाता है और इसके भुगतान करने के क्या फायदे हैं ?

stamp-duty-kya-hai

स्टाम्प ड्यूटी (Stamp Duty) क्या है ?

स्टाम्प ड्यूटी एक प्रकार का गवर्नमेंट टैक्स होता है, जो टैक्स डायरेक्ट स्टेट गवर्नमेंट के पास जाता है। जितना स्टेट गवर्नमेंट को टैक्स की जरूरत होती है, उतना हमें भी स्टाम्प ड्यूटी चार्ज पटाने की जरूरत होती है। कहने का मतलब यह है अगर आप स्टांप ड्यूटी के माध्यम से कोई जमीन की रजिस्ट्री करवा लेते हैं, तो अगर भविष्य में किसी प्रकार की क़ानूनी परेशानी आती है, तब उस रजिस्टर्ड फाइल को कोर्ट में गवाह के रूप में पेश कर सकते हैं।

स्टाम्प ड्यूटी की गणना कैसे किया जाता है ?

स्टाम्प ड्यूटी चार्ज आमतौर पर किसी जमीन या संपत्ति के बाजार मूल्य का 5 -7% लिया जाता है। रजिस्ट्रेशन चार्ज संपत्ति के मार्किट वैल्यू का 1% है। अगर कोई व्यक्ति जमीन या प्रॉपर्टीज खरीदता है तब उन्हें पहले ही जान लेना चाहिए कि उसको स्टाम्प ड्यूटी कितना देना होगा। स्टाम्प ड्यूटी चार्ज अलग – अलग राज्य के अनुसार अलग – अलग हो सकता है। स्टेट के अनुसार ये चार्ज लगभग 4 से 10 प्रतिशत तक हो सकता है। हर स्टेट में अलग-अलग सर्कल रेट यानि जमीन का सरकारी रेट तय होता है, इस रेट के अनुसार ही स्टाम्प ड्यूटी चार्ज की गणना किया जाता है। स्टाम्प ड्यूटी निर्धारित करने के लिए अलग अलग कई कारक होते है। इसमें से कुछ प्रमुख है –

  • जमीन यानि संपत्ति का मार्किट वैल्यू।
  • संपत्ति का प्रकार और कितने फ्लोर में बना है।
  • संपत्ति के आवासीय है या वाणिज्यिक इस पर भी निर्भर करता है।
  • संपत्ति किस स्थान यानि एरिया में है।
  • जमीन खरीद रहे खरीददार की आयु एवं लिंग भी महत्वपूर्ण है।

स्टाम्प ड्यूटी पटाने का क्या महत्त्व है ?

बहुत लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर ये स्टाम्प ड्यूटी चार्ज पटाने महत्त्व क्या है ? क्या इससे संपत्ति खरीदने वाले को कुछ फायदा होता है ? तो आपको बता दें इस टैक्स को सरकार जनता की विकास में लगाती है। यानि आप भी उसमें शामिल है इसलिए विकास से आपको भी फायदा होगा। व्यक्तिगत महत्त्व की बात करें तो ये एक बहुत बड़ा सरकारी दस्तावेज होता है, अगर उस संपत्ति में कोई विवाद या परेशानी आती है तब की स्थिति में। इसके कागज को कोर्ट में पेश करके आपको कानूनी न्याय मिल सकता है।

स्टाम्प ड्यूटी से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 क्या स्टाम्प ड्यूटी वापस हो जाती है ?

नहीं, स्टाम्प ड्यूटी रिफंडेबल नहीं है। ये टैक्स के रूप में सरकार के पास चला जाता है जिसे विकास कार्य में उपयोग किया जाता है। स्टाम्प ड्यूटी चार्ज आपको वापस नहीं मिलता है।

प्रश्न 02 क्या स्टाम्प ड्यूटी पर आयकर कटौती के रूप में क्लैम किया जा सकता है ?

हां, स्टाम्प ड्यूटी चार्ज को आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स कटौती के रूप में अधिकतम 1,50,000 रुपये की सीमा तक दावा किया जा सकता है। अगर आप आयकर दाता है यानि ITR फाइल करते है तब आपको टैक्स में छूट मिल सकता है।

प्रश्न 03 क्या स्टांप ड्यूटी में जीएसटी शामिल होता है ?

वर्तमान में स्टाम्प ड्यूटी और जीएसटी संपत्ति की बिक्री पर लगाए जाने वाला अलग – अलग चार्ज है। ये चार्ज एक दूसरे को प्रभावित नहीं करते है।

प्रश्न 04 क्या स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज होम लोन में शामिल होता हैं ?

नियम के अनुसार, स्टाम्प ड्यूटी चार्ज औररजिस्ट्रेशन चार्ज स्वीकृत होम लोन राशि में शामिल नहीं किया जाता हैं। यह संपत्ति खरीदार द्वारा वहन किया जाने वाला अतिरिक्त खर्च है।

इसे पढ़ें – जमीन की रजिस्ट्री कैसे कराएं ? खेत, प्लाट या घर की रजिस्ट्री कैसे होती है

स्‍टाम्‍प ड्यूटी क्‍या है और इसकी गणना कैसे किया जाता है इसकी पूरी जानकारी हमने यहाँ बताया है। हमें उम्मीद है कि संपत्ति की खरीद बिक्री पर लगने वाली ये चार्ज के बारे में आपको अच्छे से समझ आ गया होगा। फिर भी इससे सम्बंधित आपके मन में कोई भी सवाल हो या stamp duty से के बारे में अन्य कोई बात आप जानना चाहते हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

स्‍टाम्‍प ड्यूटी चार्ज की जानकारी उन सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है जो जमीन खरीदना चाहते है या खरीदने की सोच रहे है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित जानकारी प्रदान किया जाता है। आप चाहे तो लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है। धन्यवाद !

Bhulekh BhuNaksha

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन भूअभिलेख भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल शजरा रिपोर्ट निकालने की जानकारी मिलेगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें