यू पी भूलेख खतौनी 2021 : इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि online bhulekh up check कैसे करें ? राजस्व विभाग ने यू पी भूलेख खतौनी नकल 2021 चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन कर दिया है। अपने खेत या जमीन का bhulekh नाम या खसरा नंबर द्वारा प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ें। पहले जमीन का भूलेख विवरण देखना होता था तो ऑफिस या पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन हम घर बैठे ऑनलाइन अपने जमीन, खेत, प्लाट का भूलेख खसरा डिटेल देख सकते है। इसके द्वारा आप पता कर सकते है कि किसके नाम कितनी जमीन है। या कोई जमीन खेत या प्लाट किसके नाम से है।
इस साइट पर भारत के सभी राज्यों का भूलेख विवरण देखने की जानकारी बताया जाता है। इसी क्रम में आज इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी खसरा नकल प्राप्त करने की जानकारी बताया जायेगा। अगर आप यू पी से है तो ध्यान से इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने भी भूलेख देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान किया है। आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में रहते हो, आप घर बैठे ही अपना खाता खसरा नक़ल प्राप्त कर सकते हो। अलग-अलग राज्यों का bhulekh देखने की वेबसाइट अलग-अलग है। उत्तर प्रदेश का भूलेख साइट है – upbhulekh.gov.in इसके अलावा भूलेख देखने की प्रोसेस भी अलग-अलग है।
हमारे यूपी वासियों को इसकी जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए इस साइट पर हम भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आसान तरीके से बताते है। अपने खेत, प्लाट या जमीन का खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने के लिए इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ें। तो चलिए शुरू करते है।
उत्तर प्रदेश के जिलों की लिस्ट जिनका भूलेख नकल ऑनलाइन उपलब्ध है –
Agra (आगरा) | Jhansi (झाँसी) |
Aligarh (अलीगढ़) | Kannauj (कन्नौज) |
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर) | Kanpur Dehat (कानपुर देहात) |
Amethi (अमेठी) | Kanpur Nagar (कानपुर नगर) |
Amroha (अमरोहा) | Kasganj (कासगंज) |
Auraiya (औरैया) | Kaushambi (कौशाम्बी) |
Ayodhya (अयोध्या) | Kheri (खेरी) |
Azamgarh (आजमगढ़) | Kushinagar (कुशीनगर) |
Baghpat (बागपत) | Lalitpur (ललितपुर) |
Bahraich (बहराइच) | Lucknow (लखनऊ) |
Ballia (बलिया) | Mahoba (महोबा) |
Balrampur (बलरामपुर) | Mahrajganj (महाराजगंज) |
Banda (बाँदा) | Mainpuri (मैनपुरी) |
Bara Banki (बाराबंकी) | Mathura (मथुरा) |
Bareilly (बरेली) | Mau (मऊ) |
Basti (बस्ती) | Meerut (मेरठ) |
Bijnor (बिजनौर) | Mirzapur (मिर्ज़ापुर) |
Budaun (बदायूँ) | Moradabad (मुरादाबाद) |
Bulandshahar (बुलंदशहर) | Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर) |
Chandauli (चंदौली) | Pilibhit (पीलीभीत) |
Chitrakoot (चित्रकूट) | Pratapgarh (प्रतापगढ) |
Deoria (देवरिया) | Prayagraj (प्रयागराज) |
Etah (एटा) | Rae Bareli (रायबरेली) |
Etawah (इटावा) | Rampur (रामपुर) |
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद) | Saharanpur (सहारनपुर) |
Fatehpur (फतेहपुर) | Sambhal (सम्भल) |
Firozabad (फ़िरोजाबाद) | Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर) |
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर) | Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर) |
Ghaziabad (गाजियाबाद) | Shahjahanpur (शाहजहाँपुर) |
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर) | Shamli (शामली) |
Gonda (गोंडा) | Shrawasti (श्रावस्ती) |
Gorakhpur (गोरखपुर) | Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर) |
Hamirpur (हमीरपुर) | Sitapur (सीतापुर) |
Hapur (हापुड़) | Sonbhadra (सोनभद्र) |
Hardoi (हरदोई) | Sultanpur (सुल्तानपुर) |
Hathras (हाथरस) | Unnao (उन्नाव) |
Jalaun (जालौन) | Varanasi (वाराणसी) |
Jaunpur (जौनपुर) | – |
ऑनलाइन यू पी भूलेख खतौनी 2021 चेक एवं डाउनलोड कैसे करें ?
उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भूलेख वेब पोर्टल पर नकल खतौनी देखने की पूरी प्रोसेस क्या है और अपने जमीन का लैंड रिकॉर्ड कैसे निकालना है उसकी पूरी प्रोसेस यहाँ बताया जा रहा है। आप यहाँ बताये जा रहे स्टेप को ध्यान से पढ़ें, जिससे रिकॉर्ड निकालने में आपको कोई परेशानी नहीं आएगा।
स्टेप-1 भूलेख यू पी ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करें
UP Bhulekh देखने के लिए सबसे पहले भूलेख यू पी की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है। यहाँ हमने इसका डायरेक्ट लिंक दिया है। जहाँ से आप सीधे वेबसाइट को ओपन कर सकेंगे – भूलेख यू पी
स्टेप-2 जनपद, तहसील एवं ग्राम चुनें
जैसे ही भूलेख वेबसाइट ओपन होगा आपको अपना जनपद सेलेक्ट करना है। इसके बाद तहसील और ग्राम सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
ध्यान दें कि उप्र भूलेख अलग अलग माध्यमों से देख सकते है। जैसे –
- खसरा / गाटा संख्या द्वारा।
- खाता संख्या द्वारा।
- खातेदार का नाम के द्वारा खोजें।
- नामांतरण दिनांक से खोजें।
आपको जो भी ऑप्शन सुविधाजनक लगे उसे सेलेक्ट करके खाता खसरा नक़ल निकाल सकते है। चलिए आपको खातेदार के नाम के द्वारा खोजे ऑप्शन से भूलेख देखने की जानकारी बताते है।
स्टेप-3 खातेदार के नाम के द्वारा खोजें
इसके लिए पहले खातेदार के नाम के द्वारा खोजे ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर सर्च बॉक्स में अपने नाम का पहला अक्षर टाइप कीजिये। इसके लिए स्क्रीन पर ही कीबोर्ड दिया गया है। इससे सर्च में आपका नाम आ जायेगा। नाम आ जाने लिस्ट में से अपने नाम को सेलेक्ट कीजिये और उद्धरण देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –
स्टेप-4 Captcha कोड एंटर करें
भूलेख विवरण देखने के लिए अगले स्टेप में वेरिफिकेशन आएगा। यहाँ स्क्रीन पर दिए गए कॅप्टचा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें और Continue ऑप्शन को सेलेक्ट करें –
स्टेप-5 यू पी भूलेख खतौनी चेक करें
जैसे ही कॅप्टचा कोड डालकर सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर भूलेख डिटेल दिखाई देने लगेगा। यहाँ खातेदार का नाम, खसरा संख्या, क्षेत्रफल के साथ भूमि सम्बन्धी अन्य विवरण देख सकते है।
स्टेप-6 यू पी भूलेख खतौनी नकल डाउनलोड करे
अगर आप किसी सरकारी काम के लिए भूलेख यू पी download करना चाहते है तो आप बहुत ही आसानी से डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है –
- इसके लिए स्टेप 5 में ब्राउज़र के मेनू ऑप्शन को ओपन कीजिये।
- फिर मेनू ऑप्शन में Print का ऑप्शन आएगा।
- या आप अपने कंप्यूटर के Ctrl + P बटन को प्रेस करके भी प्रिंट ऑप्शन ओपन कर सकते है।
- इसके बाद आप बहुत आसानी से अपना भूलेख डिटेल प्रिंट या डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी नकल चेक एवं डाउनलोड करने की वीडियो देखें
वैसे तो हमने स्क्रीनशॉट के माध्यम से खतौनी नकल प्राप्त करने की पूरी जानकारी बताया है। फिर भी आपको कोई परेशानी ना आये इसलिए हमने ये वीडियो भी बनाया है। नीचे वीडियो में दिखाया गया है कि नाम एवं खसरा क्रमांक के द्वारा ऑनलाइन भूलेख खतौनी नकल चेक एवं डाउनलोड कैसे करते है। इस वीडियो को भी जरूर देखें।
सारांश – अपने खेत या जमीन का भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in को ओपन करना है। वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम सेलेक्ट करें। अगले स्टेप में भूलेख रिकॉर्ड चेक करने के लिए दिए गए विकल्प को सेलेक्ट करना है और प्रोसेस को फॉलो करते जाना है। इस तरह आप बहुत आसानी से अपने जमीन का लैंड रिकॉर्ड प्राप्त कर सकेंगे।
इसे पढ़ें –भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2021 चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
अपने खेत जमीन का खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना है। यहाँ अपना जिला, तहसील एवं गांव सेलेक्ट करके खतौनी की प्रति निकाल सकेंगे।
अगर आपको अपने जमीन का खसरा नंबर नहीं मालूम तब आप अपने नाम के द्वारा भी इसे सर्च कर सकते ही। इसके लिए राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट में जाइये। वहां इसकी सुविधा उपलब्ध है।
ग्राम की पुरानी से नयी खतौनी बनी होगी या फिर चकबन्दी प्रकिया से वापिस आने पर ग्राम की खतौनी नयी बनी होगी। बनने के बाद डिजीटल हस्ताक्षर न होने के कारण नकल नहीं बन रही है। इसके लिए इन्तजार कर लें या फिर तहसील से सम्पर्क करें ।
अगर आप जानना चाहते है कि कोई जमीन का मालिक कौन है तब आपको राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। खसरा नंबर के द्वारा उसके मालिक का नाम पता किया जा सकता है।
अगर आपके जमीन की विवरण में किसी प्रकार की कोई त्रुटि है या खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है तब आप अपने तहसील कार्यालय में संपर्क करें। या दिए संपर्क नंबर भी कांटेक्ट कर सकते है –
मोबाइल नंबर – 0522 2217155
ईमेल आई डी – borlko@nic.in
यू पी भूलेख खतौनी नकल 2021 चेक एवं डाउनलोड कैसे करें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बताया गया है। आप बहुत आसानी से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का खसरा खतौनी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। up bhulekh देखने में आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट सेक्शन में हमें बताइये। हम आपके जमीन का भूलेख विवरण देखने में आपकी मदद करेंगे।
फ्रेंड्स, यू पी भूलेख खतौनी 2021 नकल देखने की जानकारी सभी उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को शेयर जरूर करे। जिससे अन्य लोगों को भी हेल्प मिल सकें। इस साइट पर भूलेख और भू नक्शा देखने की जानकारी आसान तरीके से बताया जाता है। अपने गांव का भूलेख व् भू नक्शा देखने के लिए आप गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके यहाँ आ सकते हो। धन्यवाद !
खतौनी सुशीला देवी भिसवा के
Pet ki jankari
नक्शा वाली साइड खुल नहीं रही है
आप यहाँ चेक करें – भू नक्शा उत्तर प्रदेश यहाँ देखे | Bhu Naksha UP
My father is not entery gate ki khasra no 2994 hai distric kannauj.Tehseel.-Tirwa block.Umarda.Villege.Umran.
I am from Mumbai I don’t know nos so how can trace Makan or Khmer details tahsil budanpur
sir you can read this article – Bhu Naksha Maharashtra online
दूदुधनाथ यादव क 71
अपना ख सरा khataoni
सर, खसरा खतौनी देखने में आपको क्या परेशानी आ रही है ?
482