जमाबंदी नकल कैसे निकाले jamabandi nakal : खसरा खतौनी जमाबंदी की नकल एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें जमीन के मालिक का नाम और उसके जमीन से सम्बंधित विवरण होते है। ये सरकारी रिकॉर्ड ये बताती है कि किसके नाम कितनी जमीन है। पहले जब हमें इसकी नकल चाहिए होता था तब सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाते थे। उसके बाद ही हमें ये दस्तावेज मिल पाता था। लेकिन ये सुविधा अब ऑनलाइन हो चुकि है। इस पोस्ट में हम ऑनलाइन जमाबंदी नकल कैसे निकाले इसकी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।
सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने भूलेख रिकॉर्ड जैसे – खसरा खतौनी भू अभिलेख जमाबंदी की नकल ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने जमीन से सम्बंधित दस्तावेज चेक एवं डाउनलोड कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए इस पोस्ट में हम इसकी सरल जानकारी प्रदान कर रहे है। तो चलिए जानते है कि jamabandi nakal online कैसे प्राप्त करें ?
जमाबंदी नकल कैसे निकाले ऑनलाइन ?
जमाबंदी नकल निकालने के लिए अलग अलग राज्यों ने अलग अलग वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जैसे – जमाबंदी नकल राजस्थान डाउनलोड करने के लिए apnakhata.raj.nic.in और जमाबंदी की नकल haryana के लिए jamabandi.nic.in वेब पोर्टल उपलब्ध है। इसी तरह अन्य सभी राज्यों का ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया गया है। चलिए सबसे पहले एक राज्य राजस्थान का जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे निकाले इसके बारे में जानते है। फिर आपको अन्य सभी राज्यों का भी बताएँगे।
स्टेप-1 apnakhata.raj.nic.in को ओपन करें
जमाबंदी की नक़ल ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले राजस्थान राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है। इस वेब पोर्टल का लिंक हमने यहाँ दे दिया है। इससे आप सीधे वेब पोर्टल को ओपन कर सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 अपने जिला का नाम चुनें
वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको राजस्थान का नक्शा दिखाई देगा। इसमें सभी जिलों का नाम रहेगा। आप जिस भी जिले का जमाबंदी देखना चाहते है उसे सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 तहसील का नाम चुनें
अगले स्टेप में आपके द्वारा सेलेक्ट किये हुए जिला के अंतर्गत आने वाले सभी तहसील का नाम मैप में दिखाई देगा। यहाँ आपको उस तहसील को सेलेक्ट करना है जिस तहसील में आपका जमीन है या जहाँ का जमाबंदी की नक़ल निकालना है।
स्टेप-4 अपने गांव का नाम चुनें
इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गांव की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें आपको अपना गांव का नाम सेलेक्ट करना है। आप दिए गए सर्च बॉक्स में अपने गांव को सर्च भी कर सकते है।
स्टेप-5 जमाबंदी निकालने का विकल्प चुनें
अब आपको सबसे पहले जमाबंदी की प्रतिलिपि ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। फिर खाता से, खसरा से, नाम से, USN से, GRN से कोई भी एक विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। जैसे नाम से को सेलेक्ट करें। इसके बाद सर्च बॉक्स में नाम दर्ज करें और ढूढें बटन को सेलेक्ट करें।
स्टेप-6 जमाबंदी की नकल देखें
जैसे ही आप अपना नाम सर्च करेंगे, आपके नाम से सम्बंधित सभी भूमि मालिकों की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें आप अपना नाम सेलेक्ट करें। जैसे ही नाम सेलेक्ट करेंगे, जमाबंदी की सुचना विवरण खुल जायेगा। इस तरह आप अपने नाम, पता विवरण भरकर जमाबंदी नक़ल निकाल सकते है।
स्टेट वाइज जमाबंदी नकल कैसे निकाले ?
जिस तरह हमने apnakhata.raj.nic.in पर राजस्थान जमाबंदी की नक़ल ऑनलाइन सकते है ठीक उसी तरह अन्य राज्य के व्यक्ति भी बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और जमाबंदी नकल ऑनलाइन निकालने का लिंक दिया है। आप जिस राज्य से उस राज्य के सामने दिए गए लिंक को खोलें। उसमे आपको jamabandi nakal निकालने की सरल जानकारी बताया गया है।
राज्य का नाम | जमाबंदी नकल निकाले |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
जमाबंदी की नकल बिहार | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
जमाबंदी की नकल haryana | यहाँ क्लिक करें |
नकल जमाबंदी हिमाचल प्रदेश | यहाँ क्लिक करें |
जमाबंदी की नकल jharkhand | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | यहाँ क्लिक करें |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
जमाबंदी की नकल पंजाब | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
जमाबंदी नकल उत्तर प्रदेश | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सारांश -:
जमाबंदी नकल ऑनलाइन निकालने के लिए अपने राज्य की भूअभिलेख वेब पोर्टल को ओपन करें। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने गांव का नाम सेलेक्ट करके उस जमीन का खसरा नंबर एंटर करें जिसका जमाबंदी नकल निकालना चाहते है। इसके बाद स्क्रीन पर जमाबंदी रिकॉर्ड खुल जायेगा। इसे आप चेक या डाउनलोड कर सकते है।
जमाबंदी नकल कैसे निकाले, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे jamabandi nakal download कर पायेगा। अगर ऑनलाइन नकल निकालने में आपको कोई परेशानी आये या इससे समबन्धित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
Online jamabandi nakal प्राप्त करने की जानकारी उन सभी के लिए उपयोगी है जिसके नाम छोटी या बड़ी जमीन है। इसलिए इस पोस्ट को सोशल मीडिया में शेयर करें, जिससे अन्य लोगों को भी ये उपयोगी सुविधा के बारे में पता लग सकें। इस वेबसाइट पर हम भूलेख भू नक्शा से जमीन रिकॉर्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई नई जानकारी पाना चाहते ही तब गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये bhulekhbhunaksha.in धन्यवाद !
Bahut achha hai ji
Nakal batao
Ham apni jameen ki nakal nikalwana chahte Hain kahan per kitni hai
धोद तहसील सीकर जिला राजस्थान गांव बिजासी की जमाबंदी नकल नारायणा पिता का नाम हेमाराम की जमाबंदी नहीं मिल रही है।
Jamabandi nakal
अपनी जमीन नहीं मिल रही हैं
जमाबंदी नकल देखें
खतियान
Online nakal nikale
Jamabadi babat jankari
RAMESH KUMAR, JAGRAM RAM ke jama bandi nakal
APNI jamin ki nakal
Jamin ki nakal nikalne hai
Apne Jameen ka nakal Nahin nikal Pa raha hun
Uttar Pradesh
Jamabandi
Jambandi dekhane ke babat me ladaram s/o kesaji Choudhary dhalop, pali ,rajasthan 306603
Jambandi nakal nikalne here
हरीश क्या आपको जमाबंदी नकल निकालने में कोई परेशानी आ रही है ?