खेत का नक्शा कैसे देखें 2024 : यहाँ हम जानेंगे कि खाता खसरा नंबर के द्वारा अपने khet ka naksha ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें ? नक्शा हमारे बहुत काम आता है जैसे – सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए, जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए, अन्य सभी कृषि सम्बंधित कार्यों में। पहले अगर हमें नक्शा चाहिए होता था तो राजस्व कार्यालय में जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करते थे। इसके बाद ही हमें अपने खेत का नक्शा मिल पाता था। लेकिन अब ये ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। अगर आपकी छोटी या बड़ी खेत है तो उसका नक्शा घर बैठे ऑनलाइन निकाल सकते है।
सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने ऑनलाइन नक्शा उपलब्ध करवाने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल बनाया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने खेत का नक्शा चेक एवं डाउनलोड कर सकता है। लेकिन इस सुविधा की जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे। जिसके कारण अभी भी वे नक्शा प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे है। लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आप बहुत आसानी से घर बैठे अपने खेत का नक्शा देख पाएंगे और उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे। तो चलिए शुरू करते है।
ऑनलाइन खेत का नक्शा कैसे देखें 2024
- सबसे पहले खेत का भू नक्शा देखने की वेबसाइट को खोलें।
- इसके बाद अपना जिला, तहसील, RI एवं गांव का नाम चुनें।
- दाएं तरफ मैप में अपने जमीन का प्लाट या खसरा नंबर सेलेक्ट करें।
- अब Plot Info में खसरा नक्शा विकल्प को चुनें।
- अपने खेत का नक्शा देखें।
- खेत का भू नक्शा डाउनलोड या प्रिंट करें।
नक्शा देखने के लिए अलग अलग राज्यों ने अलग अलग वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ आप बहुत आसानी से नक्शा मैप चेक और डाउनलोड कर पाएंगे। चलिए आपको एक राज्य छत्तीसगढ़ का बताते है। उसके बाद अन्य सभी राज्यों का भी बताएँगे। इसके लिए आपको वेब पोर्टल पर नीचे बताये गए स्टेप का पालन करना होगा।
स्टेप-1 bhunaksha.cg.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें
खेत का नक्शा छत्तीसगढ़ ऑनलाइन चेक करने के लिए राजस्व विभाग ने ये वेब पोर्टल बनाया है। नक्शा निकालने के लिए आपको इसी वेब पोर्टल पर जाना है। इस वेब पोर्टल का लिंक हमने यहाँ दे दिया है, जिससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 District, Tehsil, RI, Village चुनें
सीजी भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाने के बाद सबसे पहले आप अपना जिला सेलेक्ट करें। इसके बाद तहसील, RI और अपने गांव (Village) का नाम सेलेक्ट करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-3 Plot Number (खसरा नंबर) सेलेक्ट करें
जैसे ही आप जिला, तहसील, RI और अपने गांव का नाम सेलेक्ट करेंगे, उस गांव का नक्शा स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस नक्शा में अलग अलग खसरा नंबर मिलेगा। इसमें आपको अपने खेत का खसरा नंबर सेलेक्ट करना है।
स्टेप-4 खसरा नक्शा विकल्प को सेलेक्ट करें
मैप में खेत का खसरा नंबर सेलेक्ट करने के बाद लेफ्ट साइड में plot इनफार्मेशन दिखाई देगा। इसमें भूमिस्वामी का नाम, क्षेत्रफल, खसरा नंबर आदि विवरण दिखाई देंगे। नक्शा देखने के लिए खसरा नक्शा ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप-5 अपने खेत का नक्शा देखें
जैसे ही आप खसरा नक्शा विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, एक नई टैब में आपके खेत का नक्शा खुल जायेगा। इसमें राज्य का नाम, जिला का नाम, तहसील और गांव का नाम दिखाई देगा। इसके साथ ही नक्शा मैप देख सकते है।
स्टेप-6 खेत का नक्शा डाउनलोड करें
किसी भी सरकारी कामकाज के लिए नक्शा माँगा जाता है। इसलिए इस नक़्शे को आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए ऊपर डाउनलोड या प्रिंट के आइकॉन को सेलेक्ट करें।
स्टेट वाइज खेत का नक्शा कैसे देखें ?
ऊपर हमने एक राज्य छत्तीसगढ़ का खेत का नक्शा देखने की जानकारी बताया है। इसी तरह आप अन्य राज्य जैसे – उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार के साथ सभी राज्यों का खेत का नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर पाएंगे। नीचे हमने सभी राज्यों का लिस्ट दिया है। आप जिस भी राज्य से है, उस राज्य के सामने दिए गए लिंक को सेलेक्ट करें।
राज्य का नाम | खेत का नक्शा |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | यहाँ क्लिक करें |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सारांश -:
खेत का नक्शा देखने के लिए सबसे पहले भू नक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें। इसके बाद अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, पटवारी हल्का एवं गांव का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर स्क्रीन में दिए गए नक़्शे में अपने खेत का खसरा नंबर सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद map report को चुनें। जैसे ही मैप रिपोर्ट विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर खेत का नक्शा खुल जायेगा।
खेत का नक्शा कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप आसान तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से ऑनलाइन नक्शा चेक एवं डाउनलोड कर पायेगा। अगर आपको इसमें कोई परेशानी आये या नक्शा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।
Online khet ka naksha download करने की जानकारी उन सभी के लिए बहुत उपयोगी है, जिनके पास छोटी या बड़ी खेत है। इसलिए इस जानकारी को सोशल मीडिया जैसे – व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप नई जानकारी और लेटेस्ट अपडेट पाना चाहते है तो गूगल पर bhulekhbhunaksha.in सर्च करके इस वेबसाइट पर आ सकते है। धन्यवाद !
खेत में मेड की लंबाई कैसे पता करेंगे
377
Banjar Jameen ka naksha
Geeta Devi
Bansi manjhi ka jamin kaha se kaha tak hai
सरवन जी यहाँ से चेक कर सकते है – किसके नाम पर कितनी जमीन है कैसे देखें ऑनलाइन